मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

रक्षाबंधन से पहले बेटियों को तोहफा: यूपी पुलिस में महिला आरक्षण बढ़ेगा, CM योगी ने दिए संकेत

रक्षाबंधन से पहले यूपी की बेटियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकेत दिए हैं कि यूपी पुलिस में महिलाओं को मिलने वाला 20% आरक्षण बढ़ाया जा सकता है। जल्द मिल सकती है नई घोषणा।

by Mayank Yadav
अगस्त 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Police Agra
Share on FacebookShare on Twitter

UP Police Recruitment: रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इशारा किया है कि यूपी पुलिस में महिलाओं को मिलने वाला आरक्षण जल्द ही बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे अपर्याप्त बताते हुए इसमें वृद्धि की संभावना जताई है। इसके साथ ही अग्निवीरों को भी यूपी पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की गई है। सीएम योगी ने साफ किया कि प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को पीढ़ियों तक जवाब देना होगा।

भर्ती में पारदर्शिता और बेटियों को प्राथमिकता

रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1,374 सहायक परिचालकों और 120 कार्यशाला कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में पुलिस बल में महिलाओं को 20% से अधिक आरक्षण दिया जा सकता है, जिससे बालिकाओं को पुलिस सेवा में और अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं की सुरक्षा मजबूत होती है, तो राज्य में निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि यूपी पुलिस में न्यूनतम 20% बालिकाएं हों।

RELATED NEWS

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

अगस्त 29, 2026
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

अगस्त 18, 2026

अग्निवीरों को भी मिलेगा विशेष अवसर

सीएम योगी ने अपने भाषण में स्पष्ट किया कि ‘अग्निवीर’ योजना से सेवानिवृत्त होने वाले सैनिकों को भी UP Police में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार इस पर पहले ही निर्णय ले चुकी है और जल्द ही इसे अमल में लाया जाएगा। इसके माध्यम से सैन्य सेवा का अनुभव राज्य पुलिस बल में भी लाभदायक साबित होगा। उन्होंने दोहराया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रहेगी।

पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी ने 2017 से पहले की सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि तब की  UP Police भर्ती प्रक्रियाएं पारदर्शी नहीं थीं। भेदभाव, लेन-देन और राजनीतिक स्वार्थ के चलते युवाओं का नुकसान हुआ था। लेकिन अब सरकार ने 2,17,500 से अधिक पुलिस कार्मिकों की निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब अगर कोई भर्ती में सेंधमारी करेगा, तो उसकी सात पीढ़ियों को जवाब देना होगा। आज यूपी पुलिस देश की सबसे बड़ी और अनुशासित पुलिस बलों में से एक बन चुकी है।

UP News : कोविड वैक्सीन की जगह लग गई एंटी रेबीज की सुई, आखिर कैसे हुई ऐसी चूक ?

Tags: UP Police
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिवार की...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 14, 2026

UP Police Gallantry Medal 2026: लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया...

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Police Alert: माफिया अतीक अहमद के परिवार में एक और मौत के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन एक बार फिर...

Next Post
Gurkha Regiments

गोरखा भर्ती पर लगी रोक का इंग्लैंड ने उठाया फायदा, बना डाली नेपाली जवानों की नई फौज...

Chhattisgarh School Assault

3 साल की बच्ची को 'राधे-राधे' बोलना पड़ा महंगा, मुंह पर प्रिंसिपल ने चिपकाया टेप की मारपीट 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist