शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

फतेहपुर के मकबरा-मंदिर विवाद पर बोले सांसद इमरान मसूद, ‘बवाल करने वाले मुसलमान होते तो छाती पर मार देते गोली’

फतेहपुर के मकबरा और मंदिर विवाद के बाद अब इस पर सियासत शुरू हो गई है, अखिलेश यादव के बाद कांग्रेस के साथ इमरान मसूद ने बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

by Vinod
अगस्त 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

ल्खनऊ ऑनलाइन डेस्क। गंगा-यमुना के किनारे बसा फतेहपुर जिला खामोस है। कचहरी पर सिर्फ वकीलों की चहलकदमी है। बस स्टैंड के अंदर मुसाफिर और बाहर सन्नाना पसरा हुआ है। अबूनगर की प्रसिद्ध बिरयानी की दुकानों में तालेबंदी हैं। सिमाईयां भी शटर्स के अंदर ग्राहकों को इंतजार कर रही हैं। बाहर पुलिस का पहरा है। चप्पे-चप्पे पर वर्दीधारी तैनात हैं। गलियों के अंदर अब भी दोनों पक्ष आगे क्या करना है, उसको लेकर रणनीति बना रहे हैं। लखनऊ से अब पूरे प्रकरण की निगरानी की जा रही है। दर्जनभर से ज्यादा जिलों के अफसरों को दोआबा में उतार दिया गया है। मुकदमो और बवालियों की गिरफ्तारी का दौर भी शुरू हो गया है। हिंसा रूकी तो नेताओं ने बयानबाजी शुरू कर दी है। अखिलेश यादव से लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद योगी सरकार पर हमलावर हैं।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार को मकबरा-मस्जिद को लेकर बवाल हुआ। एक पक्ष ने पुलिस की बैरीकैटिंग को तोड़ मकबरे के पास पहुंच गए। दूसरा पक्ष भी सामने आ गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ा। फिलहाल अब हालात नियंत्रण में है। बवाल के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को धमाकेदार बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मकबरे के अंदर से आए वीडियोज में साफ-साफ हिंसा होती दिख रही है, लेकिन पुलिस ने आरोपी बीजेपी जिला अध्यक्ष और हिंदुत्ववादी संगठन के नेताओं पर कोई सख्त एक्शन नहीं लिया। उनपर एफआईआर तक नहीं दर्ज की। अगर बवाल करने वाले मुसलमान होते तो उनकी छाती पर गोली मार दी जाती।

RELATED NEWS

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

अगस्त 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

अगस्त 13, 2026

इमरान मसूद ने कहा कि बवाल/तोड़फोड़ कराने के बाद अब वे मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की बात कर रहे हैं। फिलहाल, हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे समाज में नफरत न बोएं। नहीं तो आने वाली पीढ़ियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ऐसी राजनीति से समाज बंट जाएगा। इमरान मसूद ने कहा कि बीजेपी जिलाध्यक्ष का बयान सामने आया था। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पुलिस-प्रशासन को धमकी भी दी थी। पुलिस-प्रशासन ने बीजेपी के जिलाध्यक्ष को क्यों नहीं अरेस्ट किया। अगर उनकी गिरफ्तारी हो जाती तो शाएद फतेहपुर दूसरा संभल बनने से बच जाता है। इमरान मसूद ने दोनों पक्षों से अपील की है कि जिले में आपसी भाईचारा बनाए रखें। बीजेपी के बुने जाले में न फंसे। बीजेपी हिन्दू-मुस्लिम के जरिए सत्ता में आना चाह रही है।

इमरान मसूद के बयान के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव भी इस मामले में बोले। उन्होंने फतेहपुर में घटी घटना, तेजी से खत्म होती बीजेपी की निशानी है। जब-जब बीजेपी और उनके संगी साथियों की पोल खुलने लगती है, तब-तब सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश की जाती है। जनता अब इस भाजपाई चाल को समझ गई है। अब ऐसी करतूतों में जनता न तो अटकेगी और न ही इन घटनाओं से भटकेगी। देखना ये है कि इस घटना के दोषियों की शिनाख़्त लखनऊ के ड्रोन करेंगे या दिल्लीवालों के ड्रोन। सामाजिक एकता ज़िंदाबाद। इस पूरे विवाद पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा-कांग्रेस की नीति रही है फूट डालो, हुकूमत करो।

अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए पाठक ने सपा पर समाज को बांटने और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प तुष्टिकरण किसी का नहीं, संतुष्टिकरण सबका। सपा अपनी बयानबाज़ी से सामाजिक ताना-बाना बिगाड़ना चाहती है। फिलहाल, फतेहपुर की स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था पर सरकार सतर्क है। हिंसा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कार्रवाई कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा के लोग असल में विवाद करवाना चाह रहे थे। सपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। बीजेपी कभी भी जातिगत और तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती।

दरअसल, फतेहपुर जिले में एक मंदिर और मकबरे को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू संगठन इस मकबरे को भगवान शिव और श्रीकृष्ण का मंदिर होने का दावा कर रहे हैं। जबकि, मुस्लिम पक्ष इसे नवाब अब्दुल समद का मकबरा बता रहा है। इस बीच बीते सोमवार को सैकड़ों की संख्या में हिंदू पक्ष के लोग मकबरे में घुस गए और तोड़फोड़ की. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। बवालियों पर एक्शन लिया जा रहा है। 150 से लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है, जिसमें बीजेपी, सपा और हिंदू संगठनों से जुड़े शामिल हैं।

Tags: Akhilesh YadavCongress MP Imran MasoodDeputy CM Brijesh PathakFatehpur Tomb Temple Dispute
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

UP Assembly Monsoon Session 2026

UP Politics: अखिलेश-राहुल की जुगलबंदी पर योगी का पलटवार, ’86 में 56 SDM’ के दावे से सपा पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Delhi students Protest : दिल्ली में छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी...

Next Post
Fatehpur News

‘बवाल मचाने वाले अगर मुस्लिम होते तो छाती में गोली उतार देते...’ मकबरा-मंदिर विवादपर कांग्रेस के सांसद इमारान मसूद का फूटा गुस्सा

Supreme Court on Stray Dogs

सड़कें बनीं खतरे का मैदान, 5 लाख आवारा कुत्ते, 37 लाख डॉग बाइट, बढ़ रहा रेबीज का कहर!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist