शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बहन के घर जाने निकली युवती को शादी के लिए एक लाख रुपये में बेचा, आरोपी फरार

यूपी की बनारस निवासी युवती अपनी बहन के घर जा रही थी, लेकिन अल्ताफ और उसके साथियों ने उसे मैनपुरी में पकड़कर शादी के लिए एक लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

by Mayank Yadav
अगस्त 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Banaras Kanpur
Share on FacebookShare on Twitter

Banaras News: यूपी के बनारस की रहने वाली आयुषी नामक युवती अपनी बहन के घर फर्रुखाबाद के कायमगंज जाने के लिए निकली थी, लेकिन उसकी यात्रा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई। ट्रेन में मिली एक शख्स अल्ताफ ने उसे बहकाकर मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में ले जाकर हृदेश (Banaras) और उसके रिश्तेदार रामनिवास पाल के साथ मिलकर शादी के लिए बेच दिया। आरोप है कि अल्ताफ ने इसके लिए एक लाख रुपये भी लिए। पीड़िता ने शादी करने से साफ इनकार किया और किसी तरह थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती को धोखे में लाकर रखा गया

आयुषी ने बताया कि नौ जुलाई की शाम चार बजे वह अपने दीदी के घर कायमगंज (Banaras) जा रही थी। ट्रेन में अल्ताफ मिला जिसने फर्रुखाबाद जाने का भरोसा दिलाया। आगरा उतरने के बाद जब कोई गाड़ी नहीं मिली, तो दोनों मैनपुरी आए। वहां अल्ताफ ने उसे रिश्तेदार के घर भेजने का बहाना बनाकर हिम्मतपुर ले गया।

RELATED NEWS

Banaras

Banaras bulldozer action: बनारस की सकरी गलियों को चौड़ा करने की योजना तेज, करीब 150 घरों पर चलेगा बुलडोजर

अप्रैल 8, 2025
Banaras

Banaras Ganga Aarti: महाकुंभ के कारण बनारस में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा आरती 5 फरवरी तक स्थगित

जनवरी 31, 2025

शादी के लिए दबाव और आरोप

हिम्मतपुर में हृदेश और उसके रिश्तेदार रामनिवास पाल ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। 11 अगस्त को पीड़िता को करहल तहसील कोर्ट ले जाकर शादी कराने की कोशिश की गई। आयुषी ने साफ मना किया, लेकिन आरोप है कि शादी कराने के लिए एक लाख रुपये की राशि ले ली गई थी।

थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अल्ताफ, रामनिवास पाल और हृदेश के खिलाफ धोखाधड़ी और लड़की को शादी के लिए बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन वे अभी तक फरार हैं।

Independence Day 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता को किया नमन

Tags: banaras
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Banaras

Banaras bulldozer action: बनारस की सकरी गलियों को चौड़ा करने की योजना तेज, करीब 150 घरों पर चलेगा बुलडोजर

by Mayank Yadav
अप्रैल 8, 2025

Banaras bulldozer action: वाराणसी के दालमंडी इलाके में बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी है। बाबा विश्वनाथ धाम तक भीड़...

Banaras

Banaras Ganga Aarti: महाकुंभ के कारण बनारस में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा आरती 5 फरवरी तक स्थगित

by Mayank Yadav
जनवरी 31, 2025

Banaras Ganga Aarti: महाकुंभ के दौरान बनारस में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है, जिससे शहर की गलियां, घाट और...

Maha Kumbh

Maha Kumbh News: महाकुंभ की भीड़ में बनारस ठसाठस, स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास से बच्चों की पढ़ाई जारी

by Mayank Yadav
जनवरी 27, 2025

Maha Kumbh News: धर्मनगरी काशी में महाकुंभ के दौरान भारी भीड़ के चलते 27 जनवरी से 5 फरवरी तक कक्षा...

BJP UP

University in Banaras: बनारस में खुलेगा एक और विश्वविद्यालय- सीएम योगी ने दिए संकेत और कहा ये

by Mayank Yadav
नवम्बर 25, 2024

CM Yogi hinted new University in Banaras: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी में एक नया विश्वविद्यालय...

Ghazipur

गाजीपुर में पुलिस के साथ मिलकर लूट,

by Mayank Yadav
मार्च 21, 2024

यूपी पुलिस का डकैत रूप? गाजीपुर Ghazipur में पुलिस के साथ मिलकर लूट, रंगदारी और उत्पीड़न की सनसनीखेज घटना प्रकाश...

Next Post
Ghaziabad

Ghaziabad में GDA की प्रॉपर्टी पाने का सुनहरा मौका, 2420.11 एकड़ में बनेगी हाईटेक सन सिटी टाउनशिप

Gold Rate Today

1947 में 1 ग्राम 9 रूपये था जिसका दाम, आजादी के बाद कितना बदल गया वो सोना?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist