Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ballia में पशु चिकित्सालय कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों में मातम और जांच में जुटी पुलिस

बलिया जिले के सिकंदरपुर में राजकीय पशु चिकित्सालय के पशुपालक सतीश राम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला। घटना से परिजनों और स्थानीय लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Ballia
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ballia News:: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दर्दनाक खबर ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में तैनात पशुपालक सतीश राम (50 वर्ष) का शव शुक्रवार सुबह कार्यालय कक्ष में पंखे से लटका मिला। मृतक अस्पताल परिसर में बने आवास में अपने परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह सामान्य रूप से सोने गए थे, लेकिन अगली सुबह उनका शव फंदे से लटका पाया गया। यह दृश्य देखकर परिवारजन और अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संदिग्ध हालात में मिली मौत

डोमनपुरा मोहल्ला निवासी सतीश राम पिछले तीन वर्षों से रुद्रवार पशु चिकित्सालय में कार्यरत थे। गुरुवार रात वह रोज की तरह भोजन के बाद चारपाई पर सोने चले गए थे। सुबह जब उनकी पत्नी इंदु देवी ने देखा कि वह बिस्तर पर नहीं हैं, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद कार्यालय कक्ष में उनका शव रस्सी से पंखे के सहारे लटकता पाया गया। यह नजारा देखकर परिजनों की चीख-पुकार मच गई और आस-पास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

RELATED POSTS

Ballia

9 लाख का जनरेटर, 3.5 लाख का झांसा… BJP नेता और मिस्त्री की जयपुर में हत्या, कुएं से बरामद शव

September 26, 2025
Ballia

Ballia की सियासत में घमासान: उमाशंकर सिंह बनाम दया शंकर सिंह – जनाधार बनाम सत्ता की लड़ाई

August 7, 2025

परिजनों का कोहराम

मृतक के परिवार में पत्नी इंदु देवी के अलावा तीन बेटियां—अमृता (22), गोल्डी (20), संध्या (18) और दो बेटे—कृष्णा (15) तथा अरुण (9) हैं। पिता की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि सतीश रात तक बिल्कुल सामान्य थे और उनके इस कदम की किसी को कल्पना भी नहीं थी। अस्पताल परिसर का माहौल भी गमगीन हो गया है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही Ballia प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर प्रवीण सिंह पुलिस टीम Ballia के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी अनिल राय ने बताया कि सतीश शराब पीने के आदी थे और अक्सर इसी वजह से परिजनों से विवाद होता था। पुलिस ने पंचनामा भर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

Janmashtami पूजा में जपे कृष्ण जी के 108 नाम, पाए मन की शांति ,घर में सकारात्मक ऊर्जा,जीवन में सुख-समृद्धि

Tags: Ballia
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Ballia

9 लाख का जनरेटर, 3.5 लाख का झांसा… BJP नेता और मिस्त्री की जयपुर में हत्या, कुएं से बरामद शव

by Mayank Yadav
September 26, 2025

Ballia News: बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष...

Ballia

Ballia की सियासत में घमासान: उमाशंकर सिंह बनाम दया शंकर सिंह – जनाधार बनाम सत्ता की लड़ाई

by Mayank Yadav
August 7, 2025

Ballia politics/Mohsin Khan: बलिया की राजनीति में इस समय ऐसा महाभारत छिड़ा है, जिसमें एक ओर जनता के बीच जनसेवा...

Ballia

गले लगकर विदाई, आंखों में आंसू: बलिया में इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के तबादले पर रो पड़े पुलिसकर्मी

by Mayank Yadav
August 1, 2025

Ballia inspector transferred: बलिया की सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह का तबादला केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं रहा,...

Ballia

Ballia में सियासी ताकत की टक्कर: पूर्व सांसद और पूर्व विधायक के बेटों में हिंसक भिड़ंत, FIR में डकैती-गोलीबारी के आरोप

by Mayank Yadav
July 28, 2025

Ballia BJP clash: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार शाम सियासी ताकत की खौफनाक टक्कर देखने को मिली, जब...

Ballia

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक वीडियो से मचा बवाल, आरोपी की गिरफ्तारी गई पुलिस पर हमला, कई घायल

by Mayank Yadav
June 26, 2025

Ballia News: बलिया जिले में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला तूल पकड़...

Next Post
Mayawati

ट्रंप-मोदी दोस्ती पर मायावती का बड़ा बयान, केंद्र और राज्यों को दिए आर्थिक सुधार के संकेत

Janmashtami 2025: यूपी के इस गांव में है भगवान श्रीकृष्ण की ससुराल, माता रुक्मणी का यहीं से किया था हरण

Janmashtami 2025: यूपी के इस गांव में है भगवान श्रीकृष्ण की ससुराल, माता रुक्मणी का यहीं से किया था हरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version