मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘हेराफेरी’ पर CM योगी का बड़ा एक्शन, 22 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त, वेतन की रिकवरी के साथ दर्ज होगी FIR

फेक कागजात से सहायक अध्यापक बने 22 लोगों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बुधवार को जारी किया, सभी से वेतन की होगी वसूली और दर्ज होगा मुकदमा।

by Vinod
अगस्त 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां माध्यमिक इंटर कॉलेजों में फर्जी अंकपत्र के जरिए शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र हासिल किया और ऑन-बान-शान के साथ नौकरी की। वेतन भी उठाया। शासन ने पूरे प्रकरण की जांच करवाई। जांच सही पाए जानें पर कूटरचित, फर्जी अंकपत्र, प्रमाणपत्र पर नियुक्ति पाने वाले 22 शिक्षकों को बर्खास्त तत्काल-प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही इनसे वेतन की रिकवरी करते हुए एफआईआर के भी निर्देश दिए हैं।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 2014 में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) पद पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। आवश्यक औपचारिकता पूरी कर 2016 में इनकी तैनाती की गई। चूंकि यह भर्ती मेरिट पर आधारित थी, ऐसे में अभ्यर्थियों ने फर्जी अंकपत्र व प्रमाण पत्र लगाकर अपने नंबर बढ़ाए और नौकरी पा ली। अभिलेख सत्यापन में इस पर संदेह हुआ। विभाग ने एक नहीं कई बार संदिग्ध अभिलेखों की जांच कराई। जांच के दौरान 22 टीचरों ने फर्जी दस्तावेज के जरिए नियुक्ति पत्र हासिल कर लिए और नौकरी पा ली। शासन ने इनसभी टीचर्स को बर्खास्त कर दिया है। वेतन रिकवरी के साथ ही मुकदमा दर्ज किए जानें के निर्देश भी दिए हैं।

RELATED NEWS

UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

अगस्त 14, 2026
UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

अगस्त 5, 2026

शासन के आदेश में कहा गया है कि कूटरचित और फर्जी अंकपत्र के आधार पर नियुक्ति पाए 22 अभ्यर्थियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनमें राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ में तैनात सहायक अध्यापक विनय कुमार यादव, कबूलपुर बाराबंकी में तैनात सहायक अध्यापक पवन कुमार, राजकीय हाई स्कूल काजीबेहटा बाराबंकी में तैनात सहायक अध्यापक अतुल प्रकाश वर्मा, राजकीय हाई स्कूल काजीबेहटा बाराबंकी में ही तैनात सहायक अध्यापक अंकित वर्मा, राजकीय हाई स्कूल रसूलपुर बाराबंकी में तैनात सहायक अध्यापिका लक्ष्मी देवी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक कुचाई मऊ में तैनात सहायक अध्यापक विवेक सिंह शामिल हैं।

शासन के लिस्ट पर राजकीय इंटर कॉलेज शेरपुर लखनऊ में तैनात सहायक अध्यापक रजत वर्मा , राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेहटा बीकेटी, लखनऊ में तैनात सहायक अध्यापिका रोहिणी शर्मा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मडोना बुलंदशहर में तैनात सहायक अध्यापक अमित गिरी, राजकीय हाई स्कूल सोना सहारनपुर में तैनात सहायक अध्यापिका रुचि सिंघल, राजकीय हाई स्कूल दानापुर कयामपुर बाराबंकी में तैनात सहायक अध्यापिका प्रियंका, राजकीय बालिका हाई स्कूल बुलंदपुर कानपुर देहात में तैनात सहायक अध्यापिका नूतन सिंह ने भी नकली दस्तावेज से नौकरी हासिल की थी। ऐसे में इनसभी को नौकरी से बेदखल कर दिया गया है। शासन ने इन पर एफआईआर के आदेश भी दिए हैं।

इनके अलावा राजकीय बालिका हाई स्कूल मझवा मिर्जापुर में तैनात सहायक अध्यापिका दीपा सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कटिहारी बड़गांव मऊ में तैनात सहायक अध्यापिका अनीता रानी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव आजमगढ़ में तैनात सहायक अध्यापिका प्रीति सिंह, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सई जलालपुर जौनपुर में तैनात सहायक अध्यापिका नंदिनी, राजकीय इंटर कॉलेज जैदपुर बाराबंकी में तैनात सहायक अध्यापक आनंद सोनी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटैली आजमगढ़ में तैनात सहायक अध्यापिका गीता, को बर्खास्त कर दिया गया है। ये सभी टीचर जांच में दोषी पाए गए। इनमें से सभी ने अंकपत्रों में फेराफेरा कर नौकरी हासिल की और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया।

वहीं राजकीय हाई स्कूल मित्तई देवा बाराबंकी में तैनात सहायक अध्यापिका सलोनी अरोरा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एकइल बलिया में तैनात सहायक अध्यापिका किरण मौर्या, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बगवार आजमगढ़ में तैनात सहायक अध्यापक रूमन विश्वकर्मा और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजौली बलिया में तैनात सहायक अध्यापिका सरिता मौर्य ने कूट रचित और फर्जी अंक पत्र लगाकर नियुक्ति पाई थी। अब इन सभी की सेवाएं समाप्त करते हुए उनसे वेतन की रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। संबंधित जिलों में एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश माध्यमिक शिक्षा निदेशक की तरफ से दिए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि इसमें अंतिम रूप से संयुक्त निदेशक आजमगढ़ मंडल की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 22 शिक्षकों के अंकपत्र व प्रमाण पत्र फर्जी, कूटरचित पाए। इसे देखते हुए इनको बर्खास्त कर दिया गया है। उनकी सेवा समाप्त करते हुए वेतन भुगतान की वसूली करने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए गए हैं।  विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन 22 शिक्षकों ने मोनार्ड यूनिवर्सिटी हापुड व संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी की फर्जी मार्क्सशीट लगाकर नौकरी पाई थी। जांच में गड़बड़ मिलने और सत्यापन में भी गड़बड़ी मिलने पर यह कार्यवाही की गई है। बता दें कि हाल ही में फर्जी डिग्री-मार्क्सशीट बनाने में मोनार्ड यूनिवर्सिटी का नाम सामने आ चुका है।

 

 

Tags: 22 teachers dismissed in UPCM Yogi Adityanathfake documentsUP education departmentYogi Government
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

UP Women Financial Scheme:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक योजना लाने की...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

UP New City Project

Basic Pay Rule: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, यूपी में श्रमिकों की सैलरी का 50% होगा मूल वेतन

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Basic Pay Rule: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

Next Post
CM Yogi

प्रदेश में कहीं भी उर्वरक की कमी नहीं, कालाबाजारी पर CM योगी सख्त, किसानों से अपील

CM Yogi UP

UP Farmer Registry को लेकर योगी सरकार का बड़ा अभियान, डीएम को प्रतिदिन समीक्षा के निर्देश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist