बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Life-Saving Medicines: घर पर रखें कुछ ज़रूरी दवाएं, बचा सकती हैं आपकी जान, जानिए कब और कैसे करें इनका इस्तेमाल

आजकल हार्ट अटैक तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार हर घर में चार दवाइयाँ एस्पिरिन, क्लोपिडोग्रेल, एटोरवास्टेटिन और सॉर्बिट्रेट, ज़रूर होनी चाहिए। समय पर दी गई ये दवाएँ जान बचा सकती हैं।

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Life-Saving Medicines You Must Keep at Home: आज के समय में दिल से जुड़ी बीमारियाँ बहुत तेज़ी से बढ़ रही हैं। अचानक आने वाला हार्ट अटैक (मायोकार्डियल इंफार्क्शन) कई बार जानलेवा साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर समय पर सही इलाज मिल जाए तो मरीज़ की जान बचाई जा सकती है। डॉक्टर राज बताते हैं कि रोज़ाना करीब 30 हज़ार लोगों की मौत दिल का दौरा पड़ने से होती है। ऐसे में ज़रूरी है कि हर व्यक्ति हार्ट अटैक की शुरुआती मदद (फर्स्ट ऐड) के बारे में जानकारी रखे।

डॉक्टर ने चार ऐसी दवाइयों के नाम बताए हैं, जो उनके अनुसार हर घर में होनी चाहिए। ये दवाइयाँ इमरजेंसी के वक्त मरीज़ की जान बचाने में मदद कर सकती हैं।

RELATED NEWS

Emergency Medicine Day awareness and healthcare in India

Emergency Medicine Day 27 ,मई को ही क्यों मनाया जाता है, क्या है इसके पीछे की ख़ास वजह

मई 27, 2025
Haryana case

Hariyana News: 8 साल बाद विदेश से घर लौट रहा था, फोन पर मिली ऐसी खबर कि सबका कांप उठा दिल

फ़रवरी 25, 2025

हार्ट अटैक के लक्षण

दिल का दौरा पड़ने पर सबसे पहले छाती के बाईं ओर तेज़ दर्द महसूस होता है। यह दर्द धीरे-धीरे हाथ और कंधे की तरफ बढ़ता है। इसके अलावा मरीज़ को सांस लेने में तकलीफ़ होती है, घबराहट और बेचैनी बढ़ती है, तेज़ पसीना आता है और एंग्ज़ाइटी भी होती है। डॉक्टर कहते हैं कि अगर ये लक्षण दिखें तो तुरंत मरीज़ को अस्पताल ले जाएँ। लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले उन्हें कुछ दवाइयाँ ज़रूर देनी चाहिए ताकि स्थिति गंभीर न हो।

घर में रखें ये 4 ज़रूरी दवाइयाँ

डॉक्टर शिवम के अनुसार हर घर में ये चार दवाइयाँ ज़रूर होनी चाहिए:

एस्पिरिन (Aspirin – 325 mg)

क्लोपिडोग्रेल (Clopidogrel – 300 mg)

एटोरवास्टेटिन (Atorvastatin – 80 mg)

सॉर्बिट्रेट (Sorbitrate – 5 mg)

इन दवाइयों को इसी क्रम में मरीज़ को देना चाहिए। मरीज़ को आराम से लेटा दें और सिर थोड़ा ऊँचा रखें। सॉर्बिट्रेट को जीभ के नीचे रखना होता है, लेकिन ध्यान रखें कि यह दवा केवल तब दी जाए जब ब्लड प्रेशर 90/60 से ज़्यादा हो।

किन बातों का रखें ध्यान

डॉक्टर का कहना है कि अगर छाती का दर्द बढ़ रहा हो और दिल के दौरे के लक्षण साफ दिख रहे हों तभी ये दवाइयाँ दें। मेडिकल मदद मिलने तक ये दवाइयाँ शुरुआती इलाज (फर्स्ट ऐड) की तरह काम करेंगी। अगर बीपी बहुत कम है या मरीज़ शॉक में है तो सॉर्बिट्रेट बिलकुल न दें। इसके अलावा एस्पिरिन और क्लोपिडोग्रेल लेने के बाद एलर्जी या ब्लीडिंग की समस्या तो नहीं हो रही, इस पर नज़र रखना भी ज़रूरी है।

किन लोगों को ज़रूर रखनी चाहिए ये दवाइयाँ

हालाँकि ये दवाइयाँ हर घर में होना बेहतर है, लेकिन अगर घर में कोई दिल का मरीज़ है, डायबिटीज, हाई बीपी या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो इन्हें ज़रूर रखना चाहिए। डॉक्टर मानते हैं कि आपकी यह तैयारी किसी बड़ी दुर्घटना से बचा सकती है। इसलिए इस छोटी लेकिन अहम बात को नज़रअंदाज़ बिल्कुल न करें।

Disclaimer: यह जानकारी केवल जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। किसी भी दवा का उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना न करें। आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। न्यूज1 इंडिया किसी भी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है

Tags: emergency medicineHeart attack
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Emergency Medicine Day awareness and healthcare in India

Emergency Medicine Day 27 ,मई को ही क्यों मनाया जाता है, क्या है इसके पीछे की ख़ास वजह

by SYED BUSHRA
मई 27, 2025

Emergency Medicine Day2025 : हर साल 27 मई को दुनियाभर में 'इमरजेंसी मेडिसिन डे' मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य...

Haryana case

Hariyana News: 8 साल बाद विदेश से घर लौट रहा था, फोन पर मिली ऐसी खबर कि सबका कांप उठा दिल

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 25, 2025

Hariyana News: यह एक दिल को चीर देने वाली कहानी है। हरियाणा के पिहोवा गांव का रहने वाला संटी 8...

Health care: डांस करते वक्त क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय

Health care: डांस करते वक्त क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 10, 2025

Health care: आजकल कम उम्र के लोगों में दिल का दौरा पड़ने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही...

Heart attack

Heart attack: आखिर क्यों ठंड में आते हैं ज्यादा हार्ट अटैक, क्यों 30 से 50 साल उम्र के अधिक हो रहे शिकार

by Mayank Yadav
जनवरी 9, 2025

Heart attack in winter season: ठंड का मौसम कई लोगों के लिए राहत का समय होता है, लेकिन हृदय रोगियों...

रिसर्च में सामने आया Heart Attack के बढ़े मामलों का सच, ‘दिल’ की धड़कन पर मंसूड़ों के बैक्टीरिया लगा रहे ‘ब्रेक’

रिसर्च में सामने आया Heart Attack के बढ़े मामलों का सच, ‘दिल’ की धड़कन पर मंसूड़ों के बैक्टीरिया लगा रहे ‘ब्रेक’

by Vinod
दिसम्बर 3, 2024

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। पिछले तीन से चार सालों के दौरान हार्ट रोगियों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। ये दिल की...

Next Post
भाई का मर्डर कर भाभी के साथ बनाई सुहागरात, नहीं बनी बात तो सनकी ने महिला और उसके 3 बच्चियों को नदी में जिंदा फेंका

भाई का मर्डर कर भाभी के साथ बनाई सुहागरात, नहीं बनी बात तो सनकी ने महिला और उसके 3 बच्चियों को नदी में जिंदा फेंका

Delhi CM Attack update:हमले के बाद रेखा गुप्ता को Z-श्रेणी की सुरक्षा मिली, क्या है हमलावर की अजीब दलीले

Delhi CM Attack update:हमले के बाद रेखा गुप्ता को Z-श्रेणी की सुरक्षा मिली, क्या है हमलावर की अजीब दलीले

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist