Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » CM योगी ने मिशन 2027 का तैयार किया मेगा प्लान, BJP अब ‘PDR’ के जरिए सपा के ‘PDA’ को ऐसे करेगी जमींदोज

CM योगी ने मिशन 2027 का तैयार किया मेगा प्लान, BJP अब ‘PDR’ के जरिए सपा के ‘PDA’ को ऐसे करेगी जमींदोज

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जिस ‘पीडीए’ के दम पर बीजेपी पछाड़ दिया था, उसकी काट अब बीजेपी ने ढूंढ ली है। बीजेपी अब पीडीआर फार्मूले के जरिए जीतेगी 2027 का दंगल।

by Vinod
25/08/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी राजनीति में प्रयोग के लिए जानी जाती है। पीएम नरेंद्र मोदी की पहचान दुनियाभर में रिस्क लेने वाले नेताओं में की जाती है। पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले चौकाने वाले होते हैं। जब 2017 के विधानसभा चुनाव में सूबे के सीएम के नाम को लेकर चर्चाएं थीं। अनगिनत नाम मीडिया और राजनीतिक पंडितों की डायरी में छाए हुए थे। तभी ‘नमो मिसाइल’ चली और गोरखपुर के ‘महाराज जी’ यानि योगी आदित्यनाथ का नाम सीएम पद के तौर पर फाइनल हो गया। अब फिर से पीएम नरेंद्र मोदी एक्टिव हैं। उन्होंने अगस्त क्रांति का शंखनाद कर दिया है। वह सीएम योगी के साथ देश के बड़े सियासी दंगल 2027 पर कब्जा करने को लेकर रण में उतर चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ भी ‘पीडीआर’ फार्मूले के जरिए जीत की डुगडुबी बजा दी है। जिसका असर भी दिखने लगा है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी अभी से तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी ने सपा के ‘पीडीए’ की काट के तौर पर ‘पीडीआर’ रूपी अस्त को तैयार किया है। जिसके जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ अब अखिलेश यादव की साइकिल को पंक्चर करने के मिशन में जुट गए हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जिस ’पीडीए’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के दम पर बीजेपी को पछाड़ दिया था, उसकी काट अब बीजेपी ने ढूंढ ली है। खबरों की मानें तो सपा के पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक फॉर्मूले का जवाब भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा, दलित और राष्ट्रवाद यानी पीडीआर की रणनीति से देगी। इस फॉर्मूले के तहत जहां बीजेपी के संगठनों में अब पिछड़ों और दलित वर्ग से आने वाले नेताओं को तवज्जो दी जा रही है तो वहीं लोगों में राष्ट्रवाद की अलख जलाकर भी गोलबंदी की कोशिश की जा रही है।

बीजेपी ने इसकी शुरुआत स्वतंत्रता दिवस पर सभी स्कूलों और मतदान केंद्रों में तिरंगा झंडा फहराने की मुहिम के साथ की। सभी बड़े शहरों में तिरंगा यात्रा निकाली गई और हर घर तिंरगा की मुहिम को भी बढ़ावा दिया गया। बीजेपी न सिर्फ पिछड़ा दलित के साथ राष्ट्रवाद को धार दे रही है बल्कि सपा के पीडीए को भी परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी बताकर निशाना साधने में जुटी है। ताकि जनता में ये संदेश जाए कि पीडीए के नाम पर किसी तरह सपा में एक जाति और एक ही परिवार को आगे बढ़ाया जा रहा है। बीजेपी के हाथ एक और मुद्दा उस वक्त लगा जब विधानसभा सत्र के दौरान चायल सीट से विधायक पूजा पाल ने जमकर सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की, जिससे समाजवादी पार्टी बुरी तरह भड़क गई और तत्काल पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। बीजेपी ने इस मुद्दों को भी पिछड़ा दलित से जोड़ दिया है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026

बीजेपी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने ये कार्रवाई इसलिए की क्योंकि वो पीडीए समाज के दर्द को नहीं समझते हैं। बीजेपी ने सिर्फ सपा को आड़े हाथों लिया बल्कि सीएम योगी ने पूजा पाल से मुलाकात भी की और ये संदेश देने की कोशिश की कि वो पिछडा-दलित के साथ हैं। पूजा पाल गड़रिया समाज से आती हैं। इस समाज का करीब एक से दो दर्जन सीटों पर खासा दबदबा है। पाल समाज के अलावा बीजेपी की नजर कुर्मी वोटरों पर है। कुर्मी वोटर 2024 से पहले बीजेपी के साथ था। लेकिन लोकसभा चुनाव में से छिटक कर सपा के साथ चला गया। यूपी में करीब 6 फीसदी कुर्मी वोटर है। सूत्र बताते हैं कि एक महिला कुर्मी विधायक कभी भी सपा से बगावत कर बीजेपी का दामन थाम सकती है। इनसब के बीच बीजेपी जल्द ही यूपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का भी एलान कर सकती है। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ी समाज से आने वाला नेता हो सकता है।

सूत्र बताते हैं कि यूपी बीजेपी चीफ का नाम लगभग-लगभग फाइनल हो गया है। बीजेपी कभी भी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर सकती है। सूत्र बताते हैं कि यूपी बीजेपी चीफ की रेस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबीनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और धर्मपाल सिंह शामिल हैं। ओबीसी और ब्राह्मण के अलावा एक दलित चेहरे का नाम भी रेस में बताया जा रहा है। बीजेपी अध्यक्ष के साथ ही योगी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी चचाएं तेजी हैं। सूत्र बताते हैं कि विस्तार को लेकर सीएम योगी की पार्टी हाईकमान के साथ एक गुप्त बैठक हो चुकी है। भावी मंत्रियों के नाम भी फाइनल हो चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि पूजा पाल, राजा भैया, बृजभूषण शरण सिंह के बेटे के अलावा सपा की एक और ओबीसी समाज से आने वाली महिला विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। सूत्र बताते हैं कि फिलहाल आठ से 10 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। साथ ही आधा दर्जन मंत्रियों को कुर्सी से उताकर संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 

 

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

August 28, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026
UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

August 22, 2026
UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

August 20, 2026
BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

August 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026
Next Post
पत्नी और बेटे के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले शुभांशु शुक्ला, क्या है Axiom4 मिशन, जिसका गगनयात्री ने किया खुलासा

पत्नी और बेटे के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले शुभांशु शुक्ला, क्या है Axiom4 मिशन, जिसका गगनयात्री ने किया खुलासा

कोबरा और करैत का यूपी के इन जिलो में ‘दबदबा’, कटखने सांपों ने 418 लोगों को डंसकर मचा दिया ‘तहलका’

कोबरा और करैत का यूपी के इन जिलो में ‘दबदबा’, कटखने सांपों ने 418 लोगों को डंसकर मचा दिया ‘तहलका’

UP Kalyan Mandapam Scheme Uttar Pradesh

U P NEWS: क्या है योगी सरकार की “कल्याण मंडपम् योजना” कहां कम खर्च में शादियाँ और सामाजिक कार्यक्रम अब होंगे आसान

POPULAR POST

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

LATEST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India