Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Elvish Yadav : स्नेक वेनम मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का नहीं हुआ पालन, कोतवाल सस्पेंड

सौरव के अनुसार, इसके बाद उन्होंने नोएडा कोर्ट में अपील की, जहाँ उन्हें सुरक्षा देने की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई।

by Gulshan
September 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Elvish Yadav
Share on FacebookShare on Twitter

Elvish Yadav : एल्विश यादव केस में गवाहों की सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई। देश की सर्वोच्च अदालत द्वारा पहले ही गवाहों को सुरक्षा देने के आदेश के बावजूद इसे अनदेखा किया गया। इसके बाद गवाहों ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी, जिसमें गाजियाबाद पुलिस को सोमवार तक जवाब दाखिल करना था।

सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करने से ठीक पहले, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने रविवार देर रात शहर कोतवाल धर्मपाल (पूर्व नंदग्राम थाना प्रभारी) को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी। जाँच में प्रथम दृष्टिया यह साबित हुआ कि धर्मपाल मुख्य दोषी थे, क्योंकि उन्होंने अदालत के आदेश का पालन नहीं किया। हालांकि, जांच में यह भी सामने आया है कि उनके साथ और भी अधिकारी इस मामले में दोषी हैं। पुलिस कमिश्नर ने इस कार्रवाई में खुद को बचाने की कोशिश भी की।

RELATED NEWS

Iran Oil Discount Offer : ईरान ने की तेल बिक्री बढ़ाने की तैयारी तेज , भारतीय कंपनियों को मिला सस्ते दाम का प्रस्ताव , खुल गए नए रास्ते

Iran Oil Discount Offer : ईरान ने की तेल बिक्री बढ़ाने की तैयारी तेज , भारतीय कंपनियों को मिला सस्ते दाम का प्रस्ताव , खुल गए नए रास्ते

June 27, 2026
Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

June 27, 2026

अहम गवाहों की सुरक्षा पर उठे सवाल

अहम गवाह गौरव गुप्ता और सौरभ गुप्ता, जो मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल्स के पदाधिकारी हैं, को अब सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। उनकी सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए चार पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे तैनात किए गए हैं। गौरव और सौरभ गुप्ता ने नोएडा स्नेक वेनम केस का खुलासा किया था, जो पूरे देश में एक हाई-प्रोफाइल मामला बन गया और राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक चर्चा में रहा।

आदेशों की अवहेलना 

देश की सर्वोच्च अदालत के आदेशों को भी उत्तर प्रदेश पुलिस हवा में उड़ा रही है और उनका पालन नहीं कर रही। गवाहों को सुप्रीम कोर्ट का रुख करना पड़ा और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की गई। यूपी पुलिस की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि संवेदनशील मामलों में भी गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा रही।

पूरे जिले और प्रदेश में चर्चा

धरमपाल पर कार्रवाई की खबर से पूरी गाजियाबाद पुलिस में हड़कंप मच गया है। यह मामला केवल पूरे जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा यह कार्रवाई खुद को बचाने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है, लेकिन साथ ही यह स्पष्ट संदेश देती है कि संवेदनशील मामलों में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारियों पर सवाल

धरमपाल को मुख्य दोषी मानते हुए कार्रवाई की गई है, लेकिन जांच में यह सामने आया है कि उनके साथ कई और वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले में दोषी हैं। जिला अदालत और सर्वोच्च अदालत दोनों के आदेशों की अनदेखी इस मामले में गाजियाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाया,इलाज के दौरान मौत, पुलिस…

अहम गवाहों से सुरक्षा हटाना, अदालतों के आदेशों की अवहेलना करना और सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका में जवाब दाखिल करने से ठीक पहले हड़बड़ी में कार्रवाई करना — यह सब गाजियाबाद पुलिस की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। पुलिस कमिश्नर ने इस पूरे प्रकरण में खुद को बचाने के लिए धर्मपाल पर कार्रवाई की, जबकि विभागीय जांच अब बाकी दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करेगी

Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Iran Oil Discount Offer : ईरान ने की तेल बिक्री बढ़ाने की तैयारी तेज , भारतीय कंपनियों को मिला सस्ते दाम का प्रस्ताव , खुल गए नए रास्ते

Iran Oil Discount Offer : ईरान ने की तेल बिक्री बढ़ाने की तैयारी तेज , भारतीय कंपनियों को मिला सस्ते दाम का प्रस्ताव , खुल गए नए रास्ते

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

अमेरिका की ओर से कुछ समय के लिए प्रतिबंधों में राहत मिलने के बाद ईरान अब अपने कच्चे तेल की...

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

Champat Rai Resignation : किसने कहा- चंपत राय के पास कोई संपत्ति नहीं, जीते हैं सादगी भरा जीवन

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

Champat Rai Resignation Row: बिजनौर स्थित पुश्तैनी घर में हमारे सहयोगी संजीव शर्मा से बातचीत के दौरान चंपत राय के...

Local Train Murder update: क्या बहस बनी युवक की हत्या की वजह, चंद घंटों में आरोपी गिरफ़्तार, शर्ट का एक लोगो कैसे बना अहम सुराग

Local Train Murder update: क्या बहस बनी युवक की हत्या की वजह, चंद घंटों में आरोपी गिरफ़्तार, शर्ट का एक लोगो कैसे बना अहम सुराग

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

Local Train Murder Case: लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी ने कुछ ही मिनटों...

Viral Video: : ₹18 हजार की नौकरी छोड़ने की सोच रहा था गार्ड, CEO की सलाह का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: : ₹18 हजार की नौकरी छोड़ने की सोच रहा था गार्ड, CEO की सलाह का वीडियो हुआ वायरल

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंपनी के CEO और सिक्योरिटी गार्ड के...

Trump Drone Attack Claim: सीजफायर के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

Trump Drone Attack Claim: सीजफायर के बीच होर्मुज में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमले का आरोप

by Kirtika Tyagi
June 27, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक बड़े मालवाहक जहाज पर...

Next Post
Hathras

बारावफात जुलूस में तिरंगे का अपमान! अशोक चक्र हटाकर लिखा ‘या रसूल अल्लाह’, दो गिरफ्तार

फेसबुक-यूट्यूब बैन पर नेपाल में सरकार के खिलाफ विद्रोह, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

फेसबुक-यूट्यूब बैन पर नेपाल में सरकार के खिलाफ विद्रोह, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist