सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र स्थित मछली मंडी में एक पीपल का विशाल पेड़ गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और घायलों को हर संभव सहायता व इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

by Gulshan
सितम्बर 16, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow News
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को हुई तेज़ बारिश ने एक बड़ा हादसा करा दिया। कैसरबाग थाना क्षेत्र की मछली मंडी में एक पुराना पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुंरत एंबुलेंस के जरिए बलरामपुर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे से मंडी में मचा हड़कंप

दोपहर के वक्त जब बाजार में हलचल थी, तभी अचानक विशालकाय पीपल का पेड़ गिरा और इसकी चपेट में एक घर की दीवार, टिन शेड और कुछ दुकानें आ गईं। इस हादसे में कई लोग दब गए। स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। कैसरबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

RELATED NEWS

Lucknow Sharda Canal Dead Body

Dead Body: लखनऊ की शारदा नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

जुलाई 27, 2026
Lucknow Couple Suicide

Love Tragedy: रिश्तेदारी बनी प्यार के बीच दीवार, शादी की जिद पर अड़े कपल ने उठाया खौफनाक कदम

जुलाई 27, 2026

मृतक और घायलों की पहचान

पेड़ के नीचे दबने से शिवलोक त्रिवेणीनगर, थाना अलीगंज निवासी रामू देवनाथ (70) की मौत हो गई। घायलों में रिजवान (25), शोएब (27), अरमान रसूल (34) — ये तीनों कैसरबाग के ही निवासी हैं। इसके अलावा अभिषेक यादव (25), जो मलिहाबाद के बहलिया इलाके के रहने वाले हैं, वे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें : नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक…

हादसे की खबर मिलते ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना किया और राहत-बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और प्रशासन को तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए।

अस्पताल जाकर घायलों से की मुलाकात

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बलरामपुर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और बताया कि घायलों की हालत अब स्थिर है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग को निर्देश दिया कि शहर भर में पुराने और जर्जर पेड़ों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Tags: Lucknow News
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Lucknow Sharda Canal Dead Body

Dead Body: लखनऊ की शारदा नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Dead Body: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब...

Lucknow Couple Suicide

Love Tragedy: रिश्तेदारी बनी प्यार के बीच दीवार, शादी की जिद पर अड़े कपल ने उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Love Tragedy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तेलीबाग इलाके से रविवार, 26 जुलाई को एक हैरान करने वाली घटना...

Tenant Verification: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के बाद किराएदार सत्यापन पर उठे सवाल, 130 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े गए

Tenant Verification: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के बाद किराएदार सत्यापन पर उठे सवाल, 130 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े गए

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Verification Failure: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ लगातार हुई पुलिस कार्रवाई ने किराएदार सत्यापन व्यवस्था की गंभीर खामियों...

Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने बछड़े को रौंदा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने बछड़े को रौंदा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Incident Captured: लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित जरनैलगंज कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां सड़क पर...

Lucknow Accident: विज्ञानपुरी में 16 मंजिला अपार्टमेंट की पाढ़ टूटी, सातवें तल से गिरे चार मजदूर, तीन की हालत गंभीर

Lucknow Accident: विज्ञानपुरी में 16 मंजिला अपार्टमेंट की पाढ़ टूटी, सातवें तल से गिरे चार मजदूर, तीन की हालत गंभीर

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Lucknow Accident: लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के विज्ञानपुरी मोहल्ले में गुरुवार दोपहर एक निर्माणाधीन 16 मंजिला अपार्टमेंट में बड़ा...

Next Post
CM Yogi

CM Yogi ने लॉन्च किया हर्बल स्किन सीरम, एनबीआरआई ने 6 साल की मेहनत से बनाया

Meerut

Meerut में मछली विवाद या कुछ और? देर रात सरधना में बवाल, घायल, पुलिस भी निशाने पर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist