• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 21, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ की ठगी का केस, मां के बाद बेटे पर FIR, BJP नेता को एक और बड़ा झटका!

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाई चंद्रशेखर उर्फ अमन बिष्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उन पर 14 करोड़ रुपये की हेराफेरी का गंभीर आरोप है। गौर करने वाली बात यह है कि कुछ समय पहले ही अपर्णा की मां अंबी बिष्ट का नाम भी भूखंड घोटाले में सामने आया था।

by Gulshan
September 21, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
Aparna Yadav
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

UP News

UP News : नशे में चौकी पहुंची महिला ने मचाया बवाल, बिना कपड़ों के की जोरदार हंगामेबाज़ी, दारोगा से भी भिड़ी!

September 21, 2025
UP News

Up News : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, SP ने चार पुलिसकर्मी किए सस्पेंड

September 21, 2025

Aparna Yadav : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के परिवार पर घोटालों का साया गहराता जा रहा है। अब अपर्णा यादव के भाई चंद्रशेखर उर्फ अमन बिष्ट पर 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का संगीन आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले अपर्णा की मां अंबी बिष्ट का नाम भूखंड घोटाले में सामने आ चुका है। इस तरह अपर्णा यादव के परिवार पर लगातार दूसरे आपराधिक आरोप ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

यह पूरा मामला लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक ठाकुर सिंह मनराल की शिकायत पर कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। 20 सितंबर 2025 को बीएनएस की धाराओं 316(5), 318(4), 338, 336(3), और 351 के तहत अमन बिष्ट और उनके साथी हिमांशु राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : क्या है आज सोने का भाव? जानें 24K से लेकर 14K…

शिकायतकर्ता ठाकुर सिंह मनराल, जो मरर्चन्टास इन्फाहाइट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं, ने आरोप लगाया है कि 2019 में उनकी मुलाकात अमन बिष्ट और उनकी मां अंबी बिष्ट से हुई थी। उस दौरान अमन ने लखनऊ के सरसवा और अहमामऊ गांव में लगभग 22 बीघा जमीन बेचने की बात कही थी। बातचीत पक्की होने के बाद, अमन बिष्ट ने अपने सहयोगी हिमांशु राय को भुगतान लेने का अधिकार दिया। मनराल का दावा है कि उन्हें 26,900 वर्गफीट भूमि का वादा किया गया था, लेकिन अब तक सिर्फ 13,450 वर्गफीट की ही रजिस्ट्री कराई गई है।

पैसे वापस मांगने पर दी गई धमकी 

ठाकुर सिंह का आरोप है कि करीब 14 करोड़ रुपये का भुगतान करने के बावजूद बाकी जमीन की रजिस्ट्री आज तक नहीं की गई। बार-बार पूछने पर अमन और हिमांशु टाल-मटोल करते रहे और अंत में धमकी भी देने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने बकाया जमीन या धन वापसी की मांग की, तो कथित तौर पर कहा गया—“पैसे भूल जाओ, ज्यादा सवाल पूछे तो जान से जाओगे।” मनराल ने यह भी कहा कि इस पूरे प्रकरण की जानकारी अपर्णा यादव, उनकी मां अंबी बिष्ट और पिता अरविंद सिंह बिष्ट को भी थी, बावजूद इसके कोई समाधान नहीं निकला। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन राजनीतिक प्रभाव के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब जब कोर्ट ने सीधे निर्देश दिए, तब जाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

भाजपा नेत्री अपर्णा यादव की बढ़ी मुश्किलें

अपर्णा यादव इस समय उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य भी हैं। ऐसे में पहले उनकी मां और अब भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई ने उन्हें गंभीर राजनीतिक असहजता में डाल दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मामले का असर भाजपा की छवि पर भी पड़ सकता है, खासकर तब, जब पार्टी “भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम करने का दावा करती रही है।

Tags: aparna yadav
Share197Tweet123Share49
Previous Post

दिल्ली महिला कामगारों पुरषों की तुलना में क्यों मिलती है कम मजदूरी, कांग्रेस ने जताई चिंता

Next Post

Up News : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, SP ने चार पुलिसकर्मी किए सस्पेंड

Gulshan

Gulshan

Next Post
UP News

Up News : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, SP ने चार पुलिसकर्मी किए सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP News

UP News : नशे में चौकी पहुंची महिला ने मचाया बवाल, बिना कपड़ों के की जोरदार हंगामेबाज़ी, दारोगा से भी भिड़ी!

September 21, 2025
UP News

Up News : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर युवक की गोली मारकर हत्या, SP ने चार पुलिसकर्मी किए सस्पेंड

September 21, 2025
Aparna Yadav

अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ की ठगी का केस, मां के बाद बेटे पर FIR, BJP नेता को एक और बड़ा झटका!

September 21, 2025
Delhi News

दिल्ली महिला कामगारों पुरषों की तुलना में क्यों मिलती है कम मजदूरी, कांग्रेस ने जताई चिंता

September 21, 2025
Namo Marathon

CM योगी ने यूपी में नमो मैराथोन का किया शुभारंभ, जाने नशे को कर क्या कहा ?

September 21, 2025
Bullet Train

दिसंबर 2027 से शुरू होगा मुंबई‑अहमदाबाद Bullet Train का पहला फ़ेज़, अब रिज़र्वेशन की झंझट खत्म…

September 21, 2025
Gold Rate Today

क्या है आज सोने का भाव? जानें 24K से लेकर 14K तक सोने के ताज़ा दाम!

September 21, 2025
Zubeen Garg

Zubeen Garg के मैनेजर पर FIR, पत्नी बोलीं- दोनों भाई जैसे थे; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

September 21, 2025
H-1B Visa पर ट्रंप का तुगलकी फैसला, किस पर 88 लाख रुपये की नई फीस लगा दी, कैसे भारतीय प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा सीधा असर

H-1B Visa पर ट्रंप का तुगलकी फैसला, किस पर 88 लाख रुपये की नई फीस लगा दी, कैसे भारतीय प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा सीधा असर

September 20, 2025
Varanasi Police-Lawyers Clash: महिला IPS और वकीलों की भिड़ंत,वकील और पुलिस क्यों आए आमने-सामने जानिए पूरा मामला

Varanasi Police-Lawyers Clash: महिला IPS और वकीलों की भिड़ंत,वकील और पुलिस क्यों आए आमने-सामने जानिए पूरा मामला

September 20, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version