शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

34 माह बाद जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, जानें बेटे की रिहाई पर मां ने सीएम योगी को क्यों कहा शुक्रिया

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी करीब 34 माह के बाद मंगलवार को महाराजगंज जेल से बाहर आ गए। इस मौके पर उनकी पत्नी, मां और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

by Vinod
सितम्बर 30, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी करीब 34 माह के बाद मंगलवार को महाराजगंज जेल से बाहर आ गए। इस मौके पर उनकी पत्नी, मां और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इरफान की रिहाई के बाद सपाईयों ने जमकर जश्न मनाया। इरफान की मां खुर्शीदा सोलंकी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि छोटा बेटा सोमवार को जेल से बाहर आ गया। आज इरफान भी जेल से बाहर आ गए। 34 माह बाद हम अपने इरफान को अपने हाथों से खाना खिलाएंगे। इरफान की मां ने कहा कि मेरे बेटे निर्दोष थे। उन्हें फर्जी केस में जेल भेजा गया। पर किसी को कोई शिकायत नहीं। हमारा किसी से अब कोई बैर नहीं। इरफान की मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि सीएम योगी अच्छा शख्स बताते हुए शुक्रिया कहा।

34 माह बाद इरफान सोलंकी के लिए जेल के दरवाजा खुल गया। इरफान और रिजवान की रिहाई से सपा कार्यकर्ता गदगद दिखे। इरफान की पत्नी, मां, छोटे भाई समेत पूरा परिवार सुबह ही महाराजगंज पहुंच गया था। शाम के वक्त इरफान जेल से बाहर आए। इरफान की मां खुर्शीदा सोलंकी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि छोटा बेटा सोमवार को जेल से बाहर आ गया। आज इरफान भी जेल से बाहर गए। इरफान की मां ने कहा कि मेरे बेटे निर्दोष थे। उन्हें फर्जी केस में जेल भेजा गया। पर किसी को कोई शिकायत नहीं। हमारा किसी से अब कोई बैर नहीं। इरफान की मां ने सीएम योगी के बारे में भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि सीएम योगी अच्छे शख्स हैं।

RELATED NEWS

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

अगस्त 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

अगस्त 13, 2026

इनसब के बीच कानपुर जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी सोमवार शाम रिहा हो गए। वह करीब 34 महीने बाहर आए। रिजवान को जेल से लेने उनकी मां खुर्शीदा बानो और परिवार के अन्य लोग पहुंचे थे। जेल से रिहाई के बाद रिजवान सोलंकी सबसे पहले पिता हाजी मुश्ताक सोलंकी की बड़ी ईदगाह स्थित कब्रगाह पहुंचे। रिजवान ने कहा तीन साल बेगुनाही की सजा काटी, अपनी मां, बच्चों और परिवार से दूर रहा। वहीं बड़े भाई के जेल से बाहर आने पर रिजवान ने कहा कि वह बेकसूर हैं। हम पर फर्जी केस लगाए गए। देश में संविधान है। देश में न्यायपालिका है। हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। रिजवान ने कहा कि इरफान सोलंकी चार बार विधायक चुने गए। पिता भी विधायक रहे। जनता ने भाभी को भी विधायक चुना। अगर हम अपराधी होते तो जनता कैसे हमें अपना जनप्रतिनिधि चुनती।

दरअसल, 4 दिन पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट मामले में इरफान को जमानत दी थी। यह आखिरी केस था, जिसमें उन्हें जमानत नहीं मिली थी। अगले दिन रिहाई होनी थी, लेकिन हाईकोर्ट से दस्तावेज कानपुर जेल भेज दिए गए थे। इसके चलते उनकी रिहाई तीन दिन अटक गई। इरफान 2 दिसंबर 2022 से जेल में बंद हैं। उन पर कुल 10 केस दर्ज हैं। 7 जून 2024 को कानपुर में महिला के प्लॉट पर आगजनी मामले में उन्हें 7 साल की सजा हुई थी। इसके बाद उनकी विधायकी चली गई। उपचुनाव हुआ और उनकी पत्नी नसीम विधायक बनीं। इसी केस में इरफान के अलावा उनके छोटे भाई और एक अन्य आरोपी जेल में बंद थे। फिलहाल हाईकोर्ट ने सभी को जमानत दे दी है। तीनों आरोपी अब जेल से बाहर आ गए हैं। इरफान की पत्नी ने कहा कि पति के जेल से आने पर वह बहुत खुश हैं। हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। इरफान बाइज्जत बरी होकर निकलेंगे।

बता दें, जाजमऊ थाने में 26 दिसंबर 2022 को तत्कालीन इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने इरफान, उनके भाई रिजवान, आटेवाला, मो. शरीफ, शौकत पहलवान, एजाज उर्फ अज्जन, मुरसलीन भोलू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें इरफान सोलंकी को गैंग का लीडर बताया गया था। गैंगस्टर केस में इरफान, रिजवान, शौकत पहलवान और एजाज ने एडीजी-8 विनय कुमार गुप्ता की कोर्ट में डिस्चार्ज याचिका दाखिल की थी। 31 अगस्त 2025 को कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों की याचिका खारिज कर दी थी। इसके साथ ही आरोप तय के करने के लिए 10 सितंबर की तारीख तय की थी। इरफान ने गैंगस्टर एक्ट के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद इरफान समेत तीनों आरोपियों की बेल मंजूर कर ली थी।

गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद इरफान और उनके गैंग की करीब 30 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। साथ ही इरफान के 5 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। जिसमें संपत्तियों की लंबी फेहरिस्त मिली है। वहीं, जब इरफान कानपुर जेल में बंद थे, तब अखिलेश यादव उनसे मिलने गए थे। इसके बाद उन्हें महराजगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया। तब से इरफान महाराजपुर जेल में बंद थे।

 

 

 

Tags: Akhilesh YadavCM Yogi AdityanathIrfan SolankiIrfan Solanki released from jailMaharajganj jailSamajwadi Party
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Next Post
Bareilly News

बरेली में बुलडोजर की गरज! मौलाना तौकीर रजा के दामाद का गैराज जमींदोज

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist