Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » Bareilly violence: कौन हैं मौलाना तौकीर रजा, जो कभी सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं की आंख के हुआ करते थे तारा

Bareilly violence: कौन हैं मौलाना तौकीर रजा, जो कभी सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं की आंख के हुआ करते थे तारा

मौलाना तौकीर रजा खान, आला हजरत अहमद रजा खान बरेलवी का प्रपौत्र है। उत्तर प्रदेश के बरेलवी सुन्नी मुस्लिम समाज में एक प्रभावशाली चेहरा माना जाता है। उसका ताल्लुक देश के सबसे प्रतिष्ठित सूफी घराने से है।

by Vinod
05/10/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मौलाना तौकीर राजा की कभी बरेली के साथ ही आसपास के जिलों में तूती बोला करती थी। रजा की एक हुंकार पर हजारों लोग सड़कों पर उतर आया करते थे। एक वक्त ऐसा भी आया, जब मौलाना के इशारे पर आईएएस-आईपीएस अफसरों की तैनाती बरेली में हुआ करती थी। करीब दर्जनभर से ज्यादा विधानसभा सीटों पर रजा का रौला था। रजा के कहने पर लोग वोट देते थे। लेकिन 26 सितंबर को मौलाना ने लकीर पार कर दी। मौलाना बड़ी चूक कर बैठा। मौलाना सीएम योगी आदित्यनाथ को ठीक से समझ नहीं पाया और आई लव मोहम्मद को लेकर उसने भड़काऊ बयान दे डाला। जिसके चलते बरेली धू-धू कर जलने लगा। सरकार और प्रशासन हरकत में आया और मौलाना एंड कंपनी को सलाखों के पीछे भेजकर रजा की सल्लतन को जमींदोज के लिए ऑपरेशन लॉन्च कर दिया।

मौलाना तौकीर राजा के भड़काऊ बयान के बाद उन शिकंजा कसना शुरू हो गया है। उनके करीबियों को पुलिस एक-एक कर खोज रही है तो बीडीए का बुलडोजर भी गेट से बाहर आ चुका है। अब हालात ऐसे हो गए है कि जिन नेताओं की आंख का मौलाना तारा हुआ करते थे। अब वही बड़े नेताओं ने उससे आंखें फेर ली हैं। बता दें, वर्षों तक चुनावी मौसम में उसकी तकरीरें न सिर्फ सुर्खियों में रहीं, बल्कि कुछ सियासी दलों के लिए वोटों का ध्रुवीकरण कराने का जरिया भी बनीं। मगर, अब मौलाना के दुर्दिन शुरू हुए तो उसे संरक्षण देने वाले सत्तापक्ष के नेताओं ने भी उससे दूरी बना ली। एक भी बड़ा नेता मौलाना के पक्ष में नहीं उतरा। कांग्रेस और सपा के नेता सिर्फ बरेली हिंसा को लेकर बयान दे रहे हैं। हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। विपक्ष के नेता हिंसाग्रस्त इलाकों में जानें की मांग कर रहे हैं, लेकिप कोई भी मौलाना का नाम नहीं ले रहा।

मौलाना तौकीर अपने भड़काऊ भाषण की वजह से जिले के एक कद्दावर नेता का बेहद करीबी हो गए थे और अप्रत्यक्ष रूप से उनके चुनाव प्रबंधन की कमान भी संभालता था। वर्ष 2010 में शहर दंगों की आग में जल रहा था। उन दंगों में मौलाना मास्टरमाइंड की भूमिका में नजर आए। पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, मौलाना को जल्दी ही जमानत मिल गई थी। मौलाना की जमानत लेने वालों में उसी कद्दावर नेता के करीबी शामिल रहे। यह पहली बार था जब नेता और मौलाना की दोस्ती से पर्दा उठा था। इसके बाद मौलाना की तकरीरों से नेता को जबर्दस्त फायदा होता रहा। इस बार कानून-व्यवस्था खराब होने पर मौलाना के करीबियों ने उन्हीं नेता से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन उसे कोई आश्वासन नहीं मिला। मौलाना का वो करीबी नेता भी खुद को अंडरग्राउंड कर चुका है। सपा और कांग्रेस के बड़े नेता भी मौलाना के पक्ष में चुप्पी साधे हुए हैं।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

August 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

मौलाना तौकीर रजा खान, आला हजरत अहमद रजा खान बरेलवी का प्रपौत्र है। उत्तर प्रदेश के बरेलवी सुन्नी मुस्लिम समाज में एक प्रभावशाली चेहरा माना जाता है। उसका ताल्लुक देश के सबसे प्रतिष्ठित सूफी घराने से है। उनके भाई मौलाना सुबहान रजा खान दरगाह आला हजरत का चेयरमैन है। 7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल की स्थापना की। तौकीर रजा का राजनीतिक सफर विवादों और गठबंधनों से भरा रहा है। उनकी पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों में शुरुआत की और कांग्रेस, सपा और बसपा को समय-समय पर समर्थन दिया। 2009 लोकसभा चुनाव में उनके समर्थन से कांग्रेस उम्मीदवार ने बीजेपी नेता संतोष गंगवार को हराया। 2012 विधानसभा चुनाव में उन्होंने उम्मीदवार उतारे, लेकिन कई बाद में अन्य दलों में शामिल हो गए।

मौलाना तौकीर रजा ने सबसे पहले 1987 में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं सका। वर्ष 1992 में बदायूं की बिनावर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वह भी हार गया। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के समय में उन्हीं की पार्टी जनता दल से बरेली की कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और वह भी हार गया। 2013 में सपा सरकार ने उन्हें यूपी हैंडलूम कॉरपोरेशन का उपाध्यक्ष बनाया, लेकिन 2014 मुजफ्फरनगर दंगों के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। तौकीर रजा अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहे हैं। 2007 में उन्होंने लेखिका तस्लीमा नसरीन के खिलाफ फतवा जारी किया। 2010 में बरेली दंगों में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ। मार्च 2024 में अदालत ने उन्हें दंगे का मास्टरमाइंड करार दिया। इसके अलावा ट्रिपल तलाक, ज्ञानवापी मस्जिद और हल्द्वानी हिंसा पर उनके बयानों ने भी सियासी हलचल मचाई।

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

August 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026
Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

August 6, 2026
Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

August 3, 2026
By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

August 2, 2026
BJP leader daughter supports student protest

Student Protest : किस भाजपा नेता की बेटी ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन, क्या बताई वजह, राजनीति में बढ़ी हलचल

July 31, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

July 11, 2026
UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

July 4, 2026
Next Post
Amritsar to Birmingham

Air India की इंटरनेशनल फ्लाइट में तकनीकी खलबली, हवा में एक्टिव हुआ इमरजेंसी सिस्टम, सुरक्षित उतरी फ्लाइट!

Patna Metro

कल से दौड़ेगी पटना मेट्रो, CM नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन, जानें क्या होगा रूट?

प्रोफेसर से बनी महामंडलेश्वर और ऐसे खड़ा किया शूटर्स का गैंग, जानें शकुन पांडेय ने क्यों करवाया अभिषेक का मर्डर

प्रोफेसर से बनी महामंडलेश्वर और ऐसे खड़ा किया शूटर्स का गैंग, जानें शकुन पांडेय ने क्यों करवाया अभिषेक का मर्डर

POPULAR POST

Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026

LATEST

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India