Saturday, November 21, 2026 12:20 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » P M MODI ने मुख्यमंत्री बनने के 25 साल होने मां को किया याद, सोशल मीडिया पर साझा की पुरानी यादें

P M MODI ने मुख्यमंत्री बनने के 25 साल होने मां को किया याद, सोशल मीडिया पर साझा की पुरानी यादें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के 25 साल पूरे होने पर अपनी मां की दी सीख को याद किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा और ईमानदारी ही उनके जीवन का असली उद्देश्य है।

by SYED BUSHRA
07/10/2025

PM Modi Remembers 25 Years as Head of Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने जीवन का एक खास पल याद किया। उन्होंने X (ट्विटर) पर 2001 की एक तस्वीर साझा की, जब उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “इसी दिन 2001 में, मैंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अपने देशवासियों के आशीर्वाद से, मैं अब सरकार के मुखिया के रूप में अपनी सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां को याद कर कहा गरीबों की सेवा और ईमानदारी ही मेरा संकल्प,मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा की पुरानी यादें, बोले “विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए और ज्यादा मेहनत करूंगा।”

मोदी ने आगे लिखा कि इन वर्षों में उनका उद्देश्य हमेशा लोगों के जीवन को बेहतर बनाना और भारत की प्रगति में योगदान देना रहा है। उन्होंने देश के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता जताई और कहा कि उन्हें अपने राष्ट्र की सेवा करने का अवसर मिलने पर गर्व महसूस होता है।

RELATED NEWS

No Content Available

मां की सीख, गरीबों के लिए काम और ईमानदारी बनाए रखना

पीएम मोदी ने इस मौके पर अपनी मां को याद करते हुए कहा, “जब मैं मुख्यमंत्री बनने जा रहा था, तो मेरी मां ने मुझसे कहा था। मुझे तुम्हारे काम की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन दो बातें याद रखना। पहली, हमेशा गरीबों के लिए काम करना और दूसरी, कभी रिश्वत मत लेना।”

उन्होंने आगे लिखा कि अपनी मां की इन बातों को उन्होंने जीवन का मूल मंत्र बना लिया। मोदी ने कहा, “मैंने लोगों से वादा किया था कि जो भी करूंगा, वह नेक इरादे से करूंगा और मेरा हर कदम कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति के हित के लिए होगा।”

विकसित भारत के सपने की ओर बढ़ते कदम

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में आगे लिखा कि भारत के लोगों का निरंतर प्रेम और विश्वास ही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है। उन्होंने कहा, “अपने प्रिय राष्ट्र की सेवा करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। मैं हमारे संविधान के मूल्यों को अपना मार्गदर्शक मानते हुए विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए और ज्यादा मेहनत करूंगा।”

पीएम मोदी के इस पोस्ट पर लाखों लोगों ने प्रतिक्रिया दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई लोगों ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व से देश की दिशा बदल दी है और भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Himachal Bus Landslide Accident Rescue

Himachal Bus Accident: सड़क पर गिरा पहाड़ ,भारी मलबे के नीचे दबी बस,दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत

IPS Officer Shoots Self Wife

IPS Officer suside: IPS अधिकारी ने खुद को क्यों गोली मार की आत्महत्या, IAS पत्नी मुख्यमंत्री के साथ जापान दौरे पर

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav की आजम खान से अहम मुलाकात: सपा में रणनीति, संतुलन और भविष्य की सियासत पर मंथन

POPULAR POST

Yogi Adityanath Delhi Meeting

Delhi Meeting : सीएम योगी ने अचानक क्यों रद्द किया आगरा दौरा, दिल्ली में किससे होगी मुलाकात?

November 17, 2026
Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर  क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

November 16, 2026
Series Victory :न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे में मिली शिकस्त, भारतीय गेंदबाजों ने पलट दिया पूरा मैच?

Series Victory :न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे में मिली शिकस्त, भारतीय गेंदबाजों ने पलट दिया पूरा मैच?

November 15, 2026
Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

November 16, 2026
Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

November 15, 2026
Balrampur Road Accident

Balrampur Accident: घने कोहरे ने ली पांच लोगों की जान,परिवारों में पसरा मातम; दो की हालत गंभीर

November 18, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India