Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » आप का दावा: पीएम मोदी के छठ स्नान के लिए ‘नकली यमुना’ बनाई जा रही, वजीराबाद से लाया जा रहा साफ पानी

आप का दावा: पीएम मोदी के छठ स्नान के लिए ‘नकली यमुना’ बनाई जा रही, वजीराबाद से लाया जा रहा साफ पानी

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में आगामी छठ पूजा को लेकर बड़ा दावा किया है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के स्नान के लिए वासुदेव घाट पर नकली यमुना बनाई जा रही है, जिसमें वजीराबाद से साफ पानी लाया जा रहा है।

by Mayank Yadav
26/10/2025
Saurabh Bhardwaj

RELATED NEWS

Arvind Kejriwal

दिल्ली पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर फेंका गया लिक्विड, सौरभ भारद्वाज ने लगाया ये बड़ा आरोप 

November 30, 2024
Arvind Kejriwal resignation, Atishi, Saurabh Bhardwaj, Delhi Assembly Election

Delhi : केजरीवाल के ऐलान के बाद अतिशी ने की नवंबर में दिल्ली में चुनाव की मांग

September 15, 2024

Saurabh Bhardwaj artificial Yamuna: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में आगामी छठ पूजा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर एक बड़ा और सनसनीखेज आरोप लगाया है। आप के नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छठ स्नान के लिए ‘नकली यमुना’ का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना के अत्यधिक प्रदूषित पानी से बचने के लिए वजीराबाद से साफ पानी एक पाइपलाइन के माध्यम से लाकर एक कृत्रिम घाट (वासुदेव घाट पर) में डुबकी लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, भारद्वाज ने दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि बिहार चुनावों के मद्देनजर पूर्वांचली वोटरों को लुभाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठ के अवसर पर वासुदेव घाट जाएंगे और इस ‘नकली’ यमुना में डुबकी लगाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ गरीब पूर्वांचलियों को प्रदूषित, मल-युक्त यमुना में पूजा करनी पड़ती है, वहीं प्रधानमंत्री के लिए पीने के पानी की लाइन से ‘साफ पानी की चोरी’ करके एक विशेष घाट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने इस पूरे कृत्य को ‘फर्जीवाड़ा’ करार दिया और कहा कि यह ‘फर्जीवाड़े के सभी रिकॉर्ड’ तोड़ रहा है।

🚨Can you IMAGINE?

BJP's Delhi govt has built a pond filled with clean, filtered drinking water right next to the Yamuna River so that Modi ji can take a dip during Chhath Puja ahead of the Bihar assembly elections.

What a fraud!pic.twitter.com/J4LQlVbe3q

— Mohit Chauhan (@mohitlaws) October 26, 2025

Maharashtra Government : औरंगाबाद बना छत्रपति संभाजीनगर! रेलवे ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

Saurabh Bhardwaj ने बीजेपी सरकार के यमुना सफाई के दावों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने झूठे सर्टिफिकेट देकर यमुना को साफ करने का दावा किया, जबकि सच्चाई यह है कि एक झूठ को छिपाने के लिए उन्हें 100 झूठ बोलने पड़ रहे हैं। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने केवल केमिकल डालकर यमुना के झाग हटाए हैं, जिसका विरोध वह (बीजेपी) पहले खुद करती थी। उन्होंने DPCC की रिपोर्ट का हवाला देते हुए जोर देकर कहा कि यमुना का पानी आज भी पीने तो क्या, नहाने लायक भी नहीं है, क्योंकि इसमें अभी भी मल मिला हुआ है।

बीजेपी ने आरोपों को बताया ‘हार की हताशा’

आप नेता Saurabh Bhardwaj के इन गंभीर आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी प्रवक्ता परवीन शंकर कपूर ने सौरभ भारद्वाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस को सिरे से खारिज करते हुए इसे ‘हार की हताशा’ बताया। एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में कपूर ने तंज कसते हुए कहा कि सौरभ भारद्वाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ऐसी थी कि “खोदा पहाड़ निकली चुहिया – वो भी मरी हुई”।

कपूर ने आरोप लगाया कि Saurabh Bhardwaj हार की हताशा में इतने बौखला गए हैं कि अब वह छठी मैय्या के पूजन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का भी विरोध करने लगे हैं। उन्होंने आप पर पलटवार करते हुए कहा कि आप 10 साल सत्ता में रही और यमुना घाट पर पूर्वांचलियों की छठ पूजा पर रोक लगाती थी, और अब जब बीजेपी और रेखा गुप्ता की सरकार यमुना घाटों पर स्वच्छ और साफ पूजा स्थल विकसित कर रही है, तो आप उस पर राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। कपूर ने भारद्वाज को ‘शर्म’ करने की सलाह दी। इस तरह, यमुना घाट पर पीएम मोदी के कथित स्नान को लेकर दिल्ली की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है।

Related Posts

Arvind Kejriwal

दिल्ली पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर फेंका गया लिक्विड, सौरभ भारद्वाज ने लगाया ये बड़ा आरोप 

November 30, 2024
Arvind Kejriwal resignation, Atishi, Saurabh Bhardwaj, Delhi Assembly Election

Delhi : केजरीवाल के ऐलान के बाद अतिशी ने की नवंबर में दिल्ली में चुनाव की मांग

September 15, 2024
Arvind Kejriwal interim Bail supreme court

Arvind Kejriwal की गैर-मौजूदगी में क्या होगी AAP की रणनीति? सौरभ भारद्वाज ने बताया प्लान…

May 10, 2024

Delhi Politics: सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने ली मंत्री पद की शपथ, संभालेंगे इन विभागों का कार्यभार

March 9, 2023

AAP: ‘जेल में हो सकती है सिसोदिया की हत्या’, भारद्वाज ने सरकार की मंशा पर दागे कई सवाल

March 9, 2023

सौरभ भारद्वाज और आतिशी बनें केजरीवाल सरकार में मंत्री? संभालेंगे नए पद की जिम्मेंदारी

March 1, 2023

इस मुद्दे पर ‘आप’ ने मोदी सरकार पर बोला हमला,चौंकाने वाले हैं आंकड़े

July 29, 2022
Next Post
Bihar News

Bihar News : बीयर के साथ पकड़े गए BJP के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, SSB ने की कार जब्त

Sonipat News

Sonipat News : मोहाना टोल प्लाजा पर ग्रामीणों और टोल कर्मचारियों में हंगामा, टोलकर्मी ने लगाया हथियार लहराने का आरोप

Pawan Singh Wife

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी का थामा हाथ! खेसारी पर बोलीं "औरतों का करते हैं अनादर!"

POPULAR POST

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India