Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » Brazilian Model Larissa Responds: राहुल गांधी के वोट चोरी पर नाम आने पर ब्राज़ीलियाई मॉडल लारिसा ने वीडियो जारी कर कहा…….

Brazilian Model Larissa Responds: राहुल गांधी के वोट चोरी पर नाम आने पर ब्राज़ीलियाई मॉडल लारिसा ने वीडियो जारी कर कहा…….

राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची घोटाले में ब्राज़ीलियाई मॉडल का ज़िक्र किए जाने के बाद लारिसा ने कहा कि उनका भारत से कोई संबंध नहीं है। किसी ने उनकी स्टॉक फोटो खरीदकर गलत तरीके से इस्तेमाल की है।

by SYED BUSHRA
07/11/2025

Vote chori: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची घोटाले में एक ब्राज़ीलियाई मॉडल की तस्वीर का ज़िक्र किए जाने के बाद, उस मॉडल लारिसा ने खुद सामने आकर बयान जारी किया है। भारत से हज़ारों किलोमीटर दूर रहने वाली लारिसा ने कहा कि उन्हें भारतीय राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और किसी ने उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया है।

लारिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वह अब मॉडलिंग इंडस्ट्री में नहीं हैं, हालांकि पहले वह मॉडल और डिजिटल इन्फ्लुएंसर के रूप में काम करती थीं। उन्होंने बताया कि भारत में अपने नाम की चर्चा देखकर वह खुद हैरान हैं।

भारतीय पत्रकारों से मिले सैकड़ों संदेश

लारिसा ने बताया कि जबसे यह मामला सामने आया है, तबसे उन्हें दर्जनों भारतीय पत्रकारों के संदेश मिल रहे हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा, “नमस्ते भारत! मुझे पत्रकारों के लिए एक वीडियो बनाने को कहा गया था, इसलिए यह वीडियो बना रही हूँ। मेरा भारत की राजनीति से कोई संबंध नहीं है। मैं कभी भारत नहीं आई हूँ। मैं सिर्फ़ एक ब्राज़ीलियाई मॉडल थी और अब एक आम महिला हूँ।”

RELATED NEWS

No Content Available

उन्होंने आगे कहा, “कुछ भारतीय पत्रकार मुझसे इंटरव्यू लेना चाहते हैं, मैंने सभी को जवाब दिया है। लेकिन मैं बस यह साफ करना चाहती हूँ कि वह तस्वीर मेरी थी, पर उसका इस्तेमाल मैंने नहीं किया। किसी ने मेरी इमेज का गलत इस्तेमाल किया है।”

भारतीय लोगों के लिए जताया आभार

लारिसा ने भारत के लोगों की दयालुता की सराहना करते हुए कहा, “मैं आपकी भाषा नहीं बोलती, लेकिन आपकी विनम्रता के लिए धन्यवाद। बहुत से भारतीय मेरे वीडियो शेयर कर रहे हैं, उनका अनुवाद कर रहे हैं इसके लिए मैं आभारी हूँ।”

एक अन्य वीडियो में उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “अब मुझे कुछ भारतीय शब्द सीखने होंगे। मुझे तो सिर्फ़ ‘नमस्ते’ कहना आता है। क्या आप यकीन कर सकते हैं कि मैं भारत में मशहूर हो गई हूँ?”

राहुल गांधी का आरोप क्या था?

5 नवंबर को राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि हरियाणा चुनाव के दौरान 25 लाख फर्जी मतदाता बनाए गए थे। उन्होंने एक ब्राज़ीलियाई मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए कहा था कि उस एक ही महिला की तस्वीर का इस्तेमाल 22 बार अलग-अलग नामों से किया गया। राहुल गांधी ने सवाल उठाया, “यह महिला कौन है? यह एक ब्राज़ीलियाई मॉडल है, लेकिन उसने हरियाणा में 22 बार वोट डाला है।”

अब इस दावे के बाद लारिसा के स्पष्टीकरण ने पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

‘हक’ रिलीज पर अंकिता लोखंडे का इमोशनल पोस्ट, बोलीं– “विक्की ने खुद अपनी तकदीर लिखी”

‘हक’ रिलीज पर अंकिता लोखंडे का इमोशनल पोस्ट, बोलीं– “विक्की ने खुद अपनी तकदीर लिखी”

माही विज की तबीयत बिगड़ी, तलाक की अफवाहों के बीच अस्पताल में भर्ती

माही विज की तबीयत बिगड़ी, तलाक की अफवाहों के बीच अस्पताल में भर्ती

POPULAR POST

Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026

LATEST

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 Records : भारत ने एक साल में रिकॉर्ड तोड़ छक्के जड़ बनी दुनिया की पहली टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

November 1, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India