Monday, November 16, 2026 10:24 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » TOP NEWS » डिजिटल सोना खरीदने वालों के लिए SEBI की बड़ी चेतावनी: जानें क्यों है यह जोखिम भरा!

डिजिटल सोना खरीदने वालों के लिए SEBI की बड़ी चेतावनी: जानें क्यों है यह जोखिम भरा!

SEBI ने डिजिटल गोल्ड को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। नियामक ने कहा है कि ये उत्पाद उसके दायरे से बाहर हैं और निवेशक सुरक्षा प्रणालियों के अंतर्गत नहीं आते, जिससे धोखाधड़ी या कंपनी के दिवालिया होने की स्थिति में पैसे फंसने का जोखिम है।

by Mayank Yadav
09/11/2025

RELATED NEWS

No Content Available

SEBI Warning E-Gold: भारत में ऑनलाइन डिजिटल गोल्ड (Online Digital Digital Gold) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। UPI ऐप्स से लेकर बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स तक, डिजिटल गोल्ड ने देश के फिनटेक इकोसिस्टम में अपनी जगह बना ली है। आज एक UPI यूजर सिर्फ ₹10 खर्च करके भी 24 Karat शुद्धता वाला E-Gold आसानी से खरीद सकता है। लेकिन मार्केट रेग्युलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने इस ई-गोल्ड की खरीदारी को लेकर एक बड़ा अलर्ट (SEBI Warning On E-Gold) जारी किया है, जो निवेशकों को भारी पड़ सकता है।

SEBI ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि ये ई-गोल्ड उत्पाद उसके दायरे में नहीं आते हैं। इसका मतलब है कि ये Digital Gold न तो सिक्योरिटीज में अधिसूचित हैं और न ही कमोडिटी डेरिवेटिव्स के रूप में विनियमित (रेग्युलेटेड) हैं। नियामक ने कहा है कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जो निवेशकों को ये ई-गोल्ड उत्पाद पेश कर रहे हैं, वे हमारे नियंत्रण से बाहर हैं। इस चेतावनी का सबसे बड़ा निहितार्थ निवेशक सुरक्षा पर है।

Image

निवेशक सुरक्षा का दायरा नहीं

मार्केट रेग्युलेटर ने जोर देकर कहा है कि ऐसे डिजिटल गोल्ड उत्पाद खरीदने वाले निवेशक SEBI-विनियमित बाजारों में उपलब्ध किसी भी निवेशक सुरक्षा प्रणाली के दायरे में नहीं आएंगे। यानी, अगर ई-गोल्ड बेचने वाली कंपनी दिवालिया हो जाती है, या निवेशकों के साथ धोखाधड़ी होती है, या उनके पैसे फंस जाते हैं, तो उन्हें सिक्योरिटी मार्केट सिस्टम के जरिए कोई मदद नहीं मिल पाएगी।

यह चेतावनी विशेष रूप से उन युवाओं और पहली बार निवेश करने वालों के लिए महत्वपूर्ण है, जो कम कीमत और आसानी के कारण E-Gold की ओर आकर्षित होते हैं। इस सेक्टर में MMTC-PAMP, SafeGold और Augmont Gold जैसी प्रमुख संस्थाएं शामिल हैं, जो अपने उत्पादों को Google Pay, Paytm, PhonePe, Amazon Pay, और ज्वेलरी ब्रांड्स जैसे Tanishq DigiGold के माध्यम से पेश करती हैं। निवेशक जितना डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, प्लेटफॉर्म उतनी ही मात्रा में फिजिकल गोल्ड रिजर्व करता है, जिसे बाद में सिक्कों या बार के रूप में प्राप्त किया जा सकता है।

SEBI ने दिया सुरक्षित निवेश का विकल्प

हालांकि, डिजिटल गोल्ड सुविधाजनक है, लेकिन इसमें जोखिम कम नहीं हैं। अतीत में, ज्वेलर्स द्वारा चलाई जाने वाली तमाम बचत योजनाओं को भी नियामक सुरक्षा उपायों के अभाव में जांच का सामना करना पड़ा है।

SEBI ने निवेशकों को सोने में निवेश के लिए विनियमित (रेग्युलेटेड) माध्यमों का उपयोग करने की सिफारिश की है। इनमें गोल्ड ईटीएफ (ETF) या इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट (EGR) शामिल हैं। ये विकल्प एक मजबूत निवेशक सुरक्षा ढांचे के साथ मौजूद हैं, जो ई-गोल्ड में मौजूद जोखिमों से निवेशकों को बचा सकते हैं। इसलिए, SEBI की सलाह है कि निवेशक किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड खरीदने से पहले इन सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखें और सुरक्षित विकल्पों को चुनें।

Motorola Razr 50 5G हुआ सस्ता! 51% डिस्काउंट पर मिल रहा स्टाइलिश फोल्डेबल फोन

Related Posts

No Content Available
Next Post
Pratapgarh drug mafia

Pratapgarh में ड्रग माफिया पर शिकंजा: UP पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी कैश बरामदगी, 22 घंटे चली गिनती

Pawan Singh Rally: पवन सिंह की रैली में पंडाल गिरा, बड़ा हादसा टला

Pawan Singh Rally: पवन सिंह की रैली में पंडाल गिरा, बड़ा हादसा टला

सुप्रीम कोर्ट ने पारिवारिक संपत्ति बंटवारे में बिना रजिस्ट्री समझौते को मान्यता दी

सुप्रीम कोर्ट ने पारिवारिक संपत्ति बंटवारे में बिना रजिस्ट्री समझौते को मान्यता दी

POPULAR POST

Wedding Invite : रिंकू सिंह की शादी का न्योता लेकर CM योगी के पास पहुंचा परिवार, कब प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

Wedding Invite : रिंकू सिंह की शादी का न्योता लेकर CM योगी के पास पहुंचा परिवार, कब प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

November 13, 2026
Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

November 14, 2026
Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

November 15, 2026
UP Expressway Rules: अब एक्सप्रेसवे पर जाने से पहले होगी ड्राइवरों की जांच? नशे और ओवरस्पीडिंग पर सरकार हुई सख्त

UP Expressway Rules: अब एक्सप्रेसवे पर जाने से पहले होगी ड्राइवरों की जांच? नशे और ओवरस्पीडिंग पर सरकार हुई सख्त

November 10, 2026
IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

November 15, 2026
Mother Dairy Milk Price Hike

Milk Price Hike : त्योहार के बाद दिया महंगाई ने झटका, मदर डेयरी ने कितने बढ़ाए दूध के दाम

November 11, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India