गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

अचानक बेहोश होकर गिरे हीरो नंबर 1, जानिए क्या है यह खतरनाक बीमारी, डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली वजह

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ने से उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें डिसओरिएंटेशन की समस्या हुई थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 12, 2025
in मनोरंजन
Govinda, Bollywood news
Share on FacebookShare on Twitter

 Govinda, Bollywood news:बॉलीवुड के “हीरो नंबर 1” गोविंदा को लेकर फैंस के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात गोविंदा अपने घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। रात करीब 1 बजे परिवार वालों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम से ही गोविंदा को चक्कर आने और असहज महसूस होने की शिकायत थी। घरवालों ने डॉक्टर से फोन पर सलाह लेकर उन्हें दवाइयां दीं, लेकिन देर रात हालत ज्यादा बिगड़ गई।

डॉक्टरों ने बताई बीमारी की वजह

डॉक्टरों ने बताया कि गोविंदा को डिसओरिएंटेशन (Disorientation) की समस्या हुई है। इसका मतलब है कि व्यक्ति को अचानक चक्कर आना, दिशा या चेतना का नियंत्रण खो देना। यह स्थिति कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनटों तक रह सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल गोविंदा खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल में उनके सभी जरूरी पैरामीटर्स पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

RELATED NEWS

Maniesh Paul की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया थोड़ी शांत लग रही है’

Maniesh Paul की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया थोड़ी शांत लग रही है’

जुलाई 9, 2026
Entertainment News: शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती

Entertainment News: शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती

जुलाई 8, 2026

क्या है डिसओरिएंटेशन की बीमारी?

विशेषज्ञों का कहना है कि डिसओरिएंटेशन कोई अलग बीमारी नहीं बल्कि एक लक्षण है। यह तब होता है जब दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती या शरीर में ब्लड प्रेशर अचानक गिर जाता है। गोविंदा की उम्र 61 वर्ष से अधिक है और पहले उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी रह चुकी हैं। बताया गया है कि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र चुनाव में प्रचार के दौरान भी उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ था, जिसके बाद वह मुंबई लौट आए थे।

बीमारी के पीछे की असली वजह

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी स्थिति कई कारणों से हो सकती है — जैसे लो ब्लड प्रेशर, डिहाइड्रेशन, दिल की धड़कन का अनियमित होना या दवाइयों का साइड इफेक्ट। गोविंदा को पहले से ब्लड प्रेशर की समस्या है, इसलिए फिलहाल डॉक्टर उनकी जांचें कर रहे हैं जिनमें ECG, ब्लड टेस्ट और ब्रेन स्कैन शामिल हैं। अगर यह सिर्फ ब्लड प्रेशर ड्रॉप की वजह से हुआ है तो स्थिति जल्द नियंत्रित हो जाएगी, लेकिन अगर दिल या दिमाग से जुड़ी कोई दिक्कत पाई गई तो इलाज लंबा चल सकता है।

कितनी खतरनाक है यह समस्या

डॉक्टरों का कहना है कि बेहोशी यानी सिंकोप (Syncope) की समस्या अक्सर गर्मी, भूख, तनाव या थकान से होती है। हालांकि, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है क्योंकि यह दिल के दौरे, ब्रेन स्ट्रोक या शुगर लो होने का संकेत भी हो सकता है। हर साल लाखों लोग इस समस्या से प्रभावित होते हैं, जिनमें ज्यादातर सामान्य कारण से बेहोश होते हैं, लेकिन 10 से 20 प्रतिशत मामलों में यह गंभीर रोग का संकेत निकलता है।

फिलहाल, डॉक्टरों ने बताया कि गोविंदा खतरे से बाहर हैं और कुछ दिनों में पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Tags: Bollywood Newsgovinda
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Maniesh Paul की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया थोड़ी शांत लग रही है’

Maniesh Paul की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया थोड़ी शांत लग रही है’

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

बॉलीवुड अभिनेता और लोकप्रिय टीवी होस्ट मनीष पॉल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां उर्मिल...

Entertainment News: शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती

Entertainment News: शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

बॉलीवुड अभिनेता राजेश शर्मा को अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी अज्ञात जीव के काटने के बाद अस्पताल...

Aamir Gauri Marriage: एक दूजे के हुए आमिर – गौरी, सादगी से हुई कोर्ट मैरिज, परिवार और करीबी बने खास पल के गवाह

Aamir Gauri Marriage: एक दूजे के हुए आमिर – गौरी, सादगी से हुई कोर्ट मैरिज, परिवार और करीबी बने खास पल के गवाह

by Kirtika Tyagi
जुलाई 6, 2026

Aamir Khan Gauri Spratt Marriage: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता Aamir Khan ने 61 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड Gauri...

जान्हवी कपूर ने टी-शर्ट पर लिखा शिखर पहाड़िया का नाम,वायरल फोटो पर फैन्स ने किए ऐसे कमेंट

जान्हवी कपूर ने टी-शर्ट पर लिखा शिखर पहाड़िया का नाम,वायरल फोटो पर फैन्स ने किए ऐसे कमेंट

by Sadaf Farooqui
जून 21, 2026

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Relationship: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा...

तीसरी बार शादी करेंगे आमिर खान, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

तीसरी बार शादी करेंगे आमिर खान, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

by Sadaf Farooqui
जून 20, 2026

Aamir Khan: बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। किरण राव और...

Next Post

Rashid Khan ने दूसरी शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी वायरल फोटो पर दी सफाई

Bhutan में PM नरेंद्र मोदी ने ‘कालचक्र एम्पॉवरमेंट’ समारोह का किया उद्घाटन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist