Monday, November 16, 2026 9:22 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » “मेरे बेटे का मर्डर हुआ है, आज उसकी शादी…” आगरा सुसाइड केस में डॉक्टर पीयूष के पिता का सनसनीखेज आरोप

“मेरे बेटे का मर्डर हुआ है, आज उसकी शादी…” आगरा सुसाइड केस में डॉक्टर पीयूष के पिता का सनसनीखेज आरोप

आगरा के डॉक्टर पीयूष की आत्महत्या ने सबको झकझोर दिया है। 31 वर्षीय होनहार डॉक्टर ने गोरखपुर की एक लड़की और उसके परिवार की धमकियों से तंग आकर जान दे दी। आज उसी लड़की की शादी है। पीयूष के पिता ने इसे 'मर्डर' बताते हुए पुलिस की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

by Mayank Yadav
25/11/2025
Doctor Piyush

RELATED NEWS

No Content Available

Doctor Piyush suicide case: उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए डॉक्टर पीयूष सुसाइड केस ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। 31 वर्षीय डॉक्टर पीयूष घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद मिले सुसाइड नोट में उन्होंने गोरखपुर की एक लड़की और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीयूष के पिता, महिपाल सिंह, ने पुलिस कार्रवाई में देरी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दावा किया है कि उनके बेटे की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि ‘मर्डर’ है। उन्होंने बताया कि जिस लड़की के कारण उनके बेटे ने जान दी, आज यानी 25 नवंबर को उसी की शादी है। पीयूष तीन साल से उस लड़की के साथ रिश्ते में थे, लेकिन लड़की के परिवार वाले लगातार उन्हें धमका रहे थे, जिससे वह गहरे डिप्रेशन में चले गए थे।

पिता का दर्द: “मेरा बेटा मर गया, आज उसकी शादी है”

Doctor Piyush के पिता महिपाल सिंह ने एक न्यूजपेपर से बातचीत में अपना दिल का दर्द साझा किया। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा, “मेरे बेटे का मर्डर हुआ है। वो सुसाइड केस है ही नहीं।” बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी महिपाल सिंह ने आरोप लगाया कि लड़की के घर वाले हर रोज पीयूष को धमकाते थे। धमकी देते थे कि जैसे ही उनकी बेटी की शादी हो जाएगी, वे अपनी “ऊंची पहुंच” का इस्तेमाल करके पीयूष के घर पर बुलडोजर चलवा देंगे और उसे झूठे मामलों में फंसाएंगे।

महिपाल सिंह बार-बार यह दोहरा रहे हैं कि यदि पुलिस ने समय रहते उनके बेटे की मदद की होती, तो वह आज जिंदा होता। बेटे को मिल रही लगातार धमकियों ने उसे डिप्रेशन में धकेल दिया था।

3 साल का अफेयर और ब्लैकमेलिंग के आरोप

कमलानगर के एफ ब्लॉक में रहने वाले महिपाल सिंह के परिवार में 7 बेटियां और 2 बेटे थे, जिनमें Doctor Piyush सबसे बड़ा था। पिता के अनुसार, पीयूष का गोरखपुर की एक लड़की से तीन साल से अफेयर था, जिससे उसकी मुलाकात स्नैपचैट के जरिए हुई थी।

पीयूष ने अपनी मौत से सिर्फ 15 दिन पहले ही अपने पिता को इस लड़की और धमकियों के बारे में बताया था, जब धमकियां बहुत ज्यादा बढ़ गई थीं। लड़की के पिता और भाई फोन पर पीयूष को धमकी देते थे, “तुम डॉक्टर हो तो क्या हुआ? तुम्हें रेप और किडनैपिंग के चार्ज में फंसाएंगे। जेल जाओगे, तब पता चलेगा। तुम्हें तो आगरा से ही उठवा लेंगे।”

सुसाइड नोट में नामजद

22 नवंबर की रात को Doctor Piyush ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने लड़की के परिवार के सदस्यों के नाम और फोन नंबरों का उल्लेख किया। नोट में स्पष्ट लिखा था कि ये लोग उसकी मौत के जिम्मेदार हैं। पीयूष ने यह भी लिखा कि उसे इन लोगों के पुलिस कनेक्शन के जरिए भी धमकी मिली थी, और यहां तक कि उसे गोरखपुर पुलिस से भी कॉल आई थी।

4 दिन पहले की थी शिकायत, नहीं हुई सुनवाई

पिता महिपाल सिंह का सबसे बड़ा आरोप पुलिस की निष्क्रियता पर है। उन्होंने बताया कि पीयूष ने सुसाइड करने से 4 दिन पहले ही थाना कमला नगर इंचार्ज को लिखित शिकायत दी थी कि युवती के परिजन उसे परेशान कर रहे हैं। मगर तब इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया, जिसके कारण उनका बेटा इतना टूट गया कि उसने अपनी जान दे दी।

शादी की ‘खुशी’ बनी मौत का मातम: बालकनी से बारात देखना था ‘गुनाह’, हर्ष फायरिंग की गोली ने ली किशोरी की जान

Related Posts

No Content Available
Next Post
बिग बॉस 19 से एविक्ट होने के बाद कुनिका ने फर्हाना भट्ट को विजेता और शहबाज बदेशा को भविष्य का स्टार बताया

बिग बॉस 19 से एविक्ट होने के बाद कुनिका ने फर्हाना भट्ट को विजेता और शहबाज बदेशा को भविष्य का स्टार बताया

दिल्ली पर था बड़ा खतरा! हमास जैसी तकनीक से हमला करने की फिराक में था आतंकी मॉड्यूल

दिल्ली पर था बड़ा खतरा! हमास जैसी तकनीक से हमला करने की फिराक में था आतंकी मॉड्यूल

पासपोर्ट अमान्य’ बताकर 18 घंटे रोक लिया—शंघाई घटना पर भारत ने चीन से जवाब मांगा

अरुणाचल की महिला को शंघाई में रोके जाने पर भारत का कड़ा विरोध, चीन से मांगा जवाब

POPULAR POST

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

November 12, 2026
UP Expressway Rules: अब एक्सप्रेसवे पर जाने से पहले होगी ड्राइवरों की जांच? नशे और ओवरस्पीडिंग पर सरकार हुई सख्त

UP Expressway Rules: अब एक्सप्रेसवे पर जाने से पहले होगी ड्राइवरों की जांच? नशे और ओवरस्पीडिंग पर सरकार हुई सख्त

November 10, 2026
Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

Crime Case update : बच्चा चोरी के आरोप में महिला से बर्बरता, छह दिन बाद कार्रवाई, इलाज के लिए क्यों भटकता रहा परिवार?

November 12, 2026
Job Alert : यूपी के युवाओं के लिए योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक 1 लाख सरकारी नौकरियां का जारी हुआ फ़रमान

Job Alert : यूपी के युवाओं के लिए योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक 1 लाख सरकारी नौकरियां का जारी हुआ फ़रमान

November 12, 2026
Smog Empact : दिल्ली से लाहौर तक प्रदूषण का असर, क्यों बदलने पड़े रहे भारत, पाकिस्तान में क्रिकेट मैचों के स्टेडियम?

Smog Empact : दिल्ली से लाहौर तक प्रदूषण का असर, क्यों बदलने पड़े रहे भारत, पाकिस्तान में क्रिकेट मैचों के स्टेडियम?

November 11, 2026
Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

Bigg Boss: बिग बॉस 20 में Scout OP की माँ ने किस बात पर जताई नाराज़गी, लगाए ये आरोप

November 14, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India