Thursday, November 27, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

नेशनल गार्ड सैनिकों को गोली मारी गई: ट्रंप ने 500 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का दिया आदेश, अफगान नागरिक संदिग्ध।

व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड सैनिकों को गोली मारने की घटना पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क उठे हैं। उन्होंने इसे 'आतंकवादी कृत्य' करार दिया और इसके लिए बाइडेन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए अफगान नागरिकों की सख्त जांच का ऐलान किया है। एक अफगान नागरिक को हिरासत में लिया गया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
November 27, 2025
in Latest News, TOP NEWS, विदेश
White House
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

Quad summit

मोदी से पहले खालिस्तान पहुंचा वाइट हाउस…, जानिए क्या हुई बात

September 21, 2024

Diwali 2022: अमेरिका के White House में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, राष्ट्रपति बाइडन ने भी जलाया दिया

October 25, 2022

White House terrorist attack: व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो सैनिकों पर बुधवार दोपहर को घात लगाकर हमला किया गया और उन्हें गोली मार दी गई, जिससे दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस जघन्य वारदात के बाद परिसर को तुरंत बंद कर दिया गया। घटना के समय फ्लोरिडा में मौजूद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘पूरे राष्ट्र के विरुद्ध अपराध’ और एक ‘आतंकवादी कृत्य’ करार दिया है।

ट्रंप ने पेंटागन को तुरंत अमेरिकी राजधानी में 500 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात करने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने इस घटना को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के शासनकाल में अफगानिस्तान से अमेरिका में प्रवेश करने वाले प्रवासियों के स्क्रीनिंग की विफलता से जोड़ा है, जिसपर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया है।

CNN reports Afghan suspect Rahmanullah Lakanwal (29) deliberately targeted two West Virginia National Guardsmen on patrol near White House, firing point-blank at one (mere feet away) then pursuing the second behind a bus shelter; no ID on him, fully uncooperative with… https://t.co/FnuGHVUOfZ pic.twitter.com/NQmYSLWWIN

— ExtraOrdinary (@Extreo_) November 27, 2025

‘यह हमारे पूरे राष्ट्र के विरुद्ध अपराध है’

एक वीडियो संबोधन में, डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले की भयावहता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा, “थैंक्सगिविंग अवकाश की पूर्व संध्या पर वाशिंगटन डीसी में सेवारत नेशनल गार्ड के दो सदस्यों को व्हाइट हाउस से कुछ ही कदम की दूरी पर भयानक घात लगाकर किए गए हमले में गोली मार दी गई।” उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यह न केवल ‘हमारे पूरे राष्ट्र के विरुद्ध अपराध है’, बल्कि ‘मानवता के विरुद्ध भी अपराध’ है।

अफगान नागरिकों की होगी कड़ी जांच

इस White House घटना को लेकर ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने घोषणा की है कि बाइडेन के कार्यकाल में अफगानिस्तान से अमेरिका में घुसे हर एक एलियन की फिर से जांच की जाएगी। नेशनल गार्ड मेंबर्स पर गोलीबारी के संदर्भ में ट्रंप ने कहा कि DHS (डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी) को संदेह है कि संदिग्ध 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका में आया था। ट्रंप के इस ऐलान से अब अमेरिका में रह रहे अफगान नागरिकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जिन्हें अब सख्त जांच प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।

एक संदिग्ध हिरासत में

White House गोलीबारी के संबंध में 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल नाम के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। वह गोलीबारी में घायल भी हुआ है। यह अफगान नागरिक कथित तौर पर 2021 में अमेरिका आया था। न्याय विभाग के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि इस गोलीबारी की जांच ‘आतंकवादी कृत्य’ मानकर की जा रही है। कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​फिलहाल इलाके में सघन जांच पड़ताल कर रही हैं।

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

Tags: White House
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Quad summit

मोदी से पहले खालिस्तान पहुंचा वाइट हाउस…, जानिए क्या हुई बात

by Mayank Yadav
September 21, 2024

Quad summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपने (Quad summit) तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे...

Diwali 2022: अमेरिका के White House में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, राष्ट्रपति बाइडन ने भी जलाया दिया

by Muskaan Rajput
October 25, 2022

पूरे देश में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया. भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी भारतीयों ने...

Next Post
December

दिसंबर अलर्ट! LPG गैस महंगी? पेंशन रुकेगी? 1 तारीख से लागू होंगे ये 5 झटके, तुरंत चेक करें.

gorakhpur teacher absence issue

Gorakhpur School Negligence: औचक निरीक्षण में खुली पोल, विद्यार्थियों ने क्या बताया,महीनों तक बिना पढ़ाए वेतन लेने का मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version