Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

SIR Form Mistakes: वोटर फॉर्म में ना करे कौन सी गलतियां, छोटी सी चूक भी पहुंचा सकती है जेल, जानिए सही तरीका

देशभर में चल रहे SIR अभियान में लोग मतदाता रिकॉर्ड सुधार रहे हैं, लेकिन छोटी गलतियां भी कानूनी समस्या बन सकती हैं। दो जगह फॉर्म जमा करना अपराध है। समय रहते सुधार करने पर सजा से बचा जा सकता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
November 28, 2025
in राष्ट्रीय
SIR form common voter mistakes guide
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

SIR Form Mistakes:देशभर में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान ने लोगों को अपने वोटर रिकॉर्ड ठीक करने का मौका दिया है। BLO घर-घर जाकर फॉर्म दे रहे हैं, लेकिन इन्हें भरते समय सबसे ज्यादा परेशानी सामने आ रही है। कई लोग जल्दी में ऐसी गलतियां कर रहे हैं, जो भविष्य में बड़ी कानूनी दिक्कत खड़ी कर सकती हैं। यदि आपने भी फॉर्म भरते समय पता गलत लिख दिया, दो जगह फॉर्म जमा कर दिया या कोई जानकारी दो बार दे दी, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

दो जगह SIR फॉर्म जमा करना सीधे अपराध

सबसे बड़ी गलती जो सामने आ रही है, वह है—दो अलग-अलग पते पर SIR फॉर्म जमा कर देना। कई लोग अपने पुराने और नए दोनों पते पर फॉर्म भर देते हैं। यदि दोनों फॉर्म BLO द्वारा सिस्टम में अपलोड हो गए, तो आपकी एंट्री दो जगह दर्ज हो जाएगी। यह Representation of the People Act के तहत अपराध है और इसमें एक साल की जेल के साथ जुर्माना भी लग सकता है।
हालांकि राहत यह है कि यदि आप समय रहते सुधार कर लें, तो किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं होती।

RELATED NEWS

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

March 11, 2026
UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

March 11, 2026

कैसे बचें सजा से, फॉर्म कैंसिल करवाना ही समाधान

यदि आपके द्वारा दो लोकेशन पर फॉर्म जमा हो गया है, तो घबराएं नहीं। तुरंत अपने BLO से संपर्क करें और बताएं कि गलती से डुप्लीकेट फॉर्म जमा हो गया है। इसके लिए आपको Form 7 भरकर देना होगा। इससे एक गलत रिकॉर्ड पूरी तरह रद्द हो जाएगा और आपका नाम केवल सही जगह पर ही रहेगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुधार समय पर कर देने से कोई सजा नहीं होती।

फॉर्म भरते समय इन गलतियों से जरूर बचें

नाम में गलती:
वोटर आईडी, आधार और फॉर्म में आपका नाम एक जैसा होना चाहिए।

गलत पता:
दर्ज पता आपके पहचान पत्रों से मेल खाना चाहिए, नहीं तो फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है।

मोबाइल नंबर लिंक न होना:
मोबाइल नंबर EPIC से लिंक न हो तो OTP वेरिफिकेशन संभव नहीं होगा।

EPIC नंबर में गलती:
एक अंक गलत होने पर फॉर्म सबमिट नहीं होता।

पुरानी सूची न जांचना:
2003 की वोटर सूची में नाम जांचना जरूरी है, नहीं तो गलत कॉलम भरने की गलती हो सकती है।

गलत दस्तावेज:
धुंधली फोटो या गलत आधार की कॉपी से फॉर्म अस्वीकार हो सकता है।

ऑनलाइन-ऑफलाइन जानकारी में अंतर:
दोनों जगह अलग जानकारी देने पर एंट्री रिजेक्ट हो जाती है।

गलत फोटो:
सफेद बैकग्राउंड और साफ चेहरा जरूरी है।

गलत जिला या विधानसभा चयन:
गलत क्षेत्र चुनने पर फॉर्म दूसरी जगह चला जाता है।

समय पर फॉर्म जमा न करना:
निर्धारित तारीख के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाता।

दो वोटर ID रखना भी अपराध

दो वोटर कार्ड रखना Representation of the People Act, 1950 की धारा 31 के अनुसार अपराध है। इसमें छह महीने की जेल, 1000 रुपये तक जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

डुप्लीकेट वोटर आईडी हटाने के लिए www.nvsp.in पर जाकर Form 7 भरें या BLO को ऑफलाइन फॉर्म जमा करें।

Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

No Confidence Motion Rejected: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार...

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

UP Circuit House Online Booking: उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस की बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव...

Harish Rana passive euthanasia case

क्या होता है पैसिव यूथेनेशिया जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत फैसला देते वक्त क्यों रो पड़े जस्टिस

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Supreme Court Allows Passive Euthanasia: गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा पिछले करीब 13 साल से अचेत हालत में जिंदगी...

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव से गैस संकट बढ़ा, पैनिक न हो सिलेंडर बुकिंग के ढाई दिन बाद मिलेगा

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव से गैस संकट बढ़ा, पैनिक न हो सिलेंडर बुकिंग के ढाई दिन बाद मिलेगा

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Iran US Conflict Impact On LPG Supply: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी...

Next Post
आजम खान ने कैदी वाहन में बैठने से कर दिया इंकार, फिर ऐसे हुए कोर्ट में पेश और जज ने किया बरी

आजम खान ने कैदी वाहन में बैठने से कर दिया इंकार, फिर ऐसे हुए कोर्ट में पेश और जज ने किया बरी

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist