मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दो नहीं, तीन फोल्ड! 200MP कैमरे के साथ आया Samsung Galaxy Z TriFold, फोल्डेबल मार्केट में तहलका

सैमसंग ने अपना बहुप्रतीक्षित Galaxy Z TriFold लॉन्च कर दिया है। यह 200MP कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला ट्राईफोल्ड (तीन-फोल्ड वाला) फोन है, जो स्मार्टफोन की दुनिया में एक बड़ा कदम है।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 2, 2025
in Latest News, Tech, TOP NEWS
Samsung
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Samsung खरीदने वालों के लिए खुशखबरी,अब कम कीमत में खरीद सकेंगे Galaxy S26 सीरीज के प्रीमियम फोन

Samsung खरीदने वालों के लिए खुशखबरी,अब कम कीमत में खरीद सकेंगे Galaxy S26 सीरीज के प्रीमियम फोन

सितम्बर 11, 2026
Samsung New Launch: सैमसंग ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर और स्नैपड्रैगन चिप भी है शामिल

Samsung New Launch: सैमसंग ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर और स्नैपड्रैगन चिप भी है शामिल

जुलाई 23, 2026

Samsung Galaxy Z TriFold: तकनीकी दिग्गज सैमसंग ने आखिरकार अपना मच अवेटेड Galaxy Z TriFold स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिससे फोल्डेबल फोन की श्रेणी में एक नई क्रांति आ गई है। यह दुनिया का पहला 200MP प्राइमरी कैमरे वाला ट्राईफोल्ड फोन है। यह हैंडसेट दो जगह से मुड़ता है, जिसके लिए इसमें टाइटेनियम हिंज के साथ एक उन्नत ड्यूल हिंज मैकेनिज्म दिया गया है। फिलहाल, इसे चुपके से साउथ कोरियाई बाजार में उतारा गया है और यह 12 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह शानदार डिवाइस Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है, जो इसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

Image

डिस्प्ले और प्रोसेसर

Samsung Galaxy Z TriFold, Android 16 पर आधारित OneUI 8 पर काम करता है। इसमें 10.0-inch का एक विशाल QXGA+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 Nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कवर स्क्रीन के तौर पर 6.5-inch का Full-HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2600 Nits है। दोनों स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें शक्तिशाली Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

Image

कैमरा और बैटरी

ऑप्टिक्स की बात करें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का वाइड एंगल लेंस, और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। इनर डिस्प्ले में 10MP के दो कैमरा दिए गए हैं। यह सेटअप फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए शानदार अनुभव देने का वादा करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5600mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 45W की वायर्ड और 15W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

Image

कीमत और उपलब्धता

Samsung ने फिलहाल Galaxy Z TriFold की कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह फोन साउथ कोरिया में 12 दिसंबर को सेल पर आएगा। कंपनी आने वाले समय में इसे चीन, ताइवान, सिंगापुर, UAE और अमेरिका सहित ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च करेगी।

फोन खोने पर टेंशन खत्म! ‘संचार साथी’ ऐप के 5 कमाल के फीचर, जो हर भारतीय के पास होने चाहिए

Tags: samsung
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Samsung खरीदने वालों के लिए खुशखबरी,अब कम कीमत में खरीद सकेंगे Galaxy S26 सीरीज के प्रीमियम फोन

Samsung खरीदने वालों के लिए खुशखबरी,अब कम कीमत में खरीद सकेंगे Galaxy S26 सीरीज के प्रीमियम फोन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 11, 2026

Galaxy S26 Ultra: प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Samsung ने नया विकल्प पेश किया है।...

Samsung New Launch: सैमसंग ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर और स्नैपड्रैगन चिप भी है शामिल

Samsung New Launch: सैमसंग ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर और स्नैपड्रैगन चिप भी है शामिल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Samsung New Launch: Samsung ने Galaxy Unpacked जुलाई 2026 इवेंट में अपनी नई Galaxy Watch 9 और पहली Galaxy Glasses लॉन्च...

Samsung Galaxy Z TriFold

Samsung Galaxy Z TriFold ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में पास, गलत मोड़ पर हुआ फेल

by Deepali Kaur
दिसम्बर 27, 2025

फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में सैमसंग लगातार नए प्रयोग कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी का नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन...

iPhone 18 Camera Leak: Apple के लिए Samsung बना रहा है नेक्स्ट-जेन इमेज सेंसर

by Deepali Kaur
दिसम्बर 26, 2025

स्मार्टफोन कैमरा तकनीक में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग अब...

Samsung-Galaxy-S25-Ultra

Croma December Sale में Samsung Galaxy S25 Ultra ₹69,999 में, जानें पूरी डील

by Deepali Kaur
दिसम्बर 25, 2025

अगर आप 2025 की शुरुआत में एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके...

Next Post
केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

तेज रफ्तार स्टंट ने ली जान: बाइक डिवाइडर से टकराई, फिर ई-रिक्शा से भिड़ी

तेज रफ्तार स्टंट ने ली 25 वर्षीय युवक की जान बाइक डिवाइडर से टकराई फिर ई-रिक्शा से भिड़ी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In