सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Satna Suicide Case: अंग दान और पत्नी की दूसरी शादी की इच्छा लिख, युवक ने ऑफिस में लगाई फांसी, किसको ठहराया दोषी

सतना में 26 वर्षीय फाइनेंस कंपनी मैनेजर ने ऑफिस में फांसी लगाई। सुसाइड नोट में एक लड़की पर भावनाओं से खेलना का आरोप लगाया। पिता से पत्नी की दूसरी शादी और अंग दान की इच्छा जताई गई।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 3, 2025
in राष्ट्रीय
satna youth suicide emotional note girl accused finance manager dies
Share on FacebookShare on Twitter

Satna Suicide Case: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। ट्रांसपोर्ट नगर में फाइनेंस कंपनी चलाने वाले 26 वर्षीय मैनेजर शिवमोहन सिंह ने सोमवार को अपने ऑफिस के चैंबर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनके पास से मिला सुसाइड नोट उनके गहरे भावनात्मक टूटन और मानसिक तनाव की कहानी बयां करता है। नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार एक लड़की को बताया है और अपने पिता से कई भावुक निवेदन भी किए हैं।

सुसाइड नोट में पिता से मांगी माफी

शिवमोहन रीवा जिले के सगरा देवतालाब के रहने वाले थे और सतना में फाइनेंसियल इंटरप्राइजेज कंपनी का संचालन कर रहे थे। सुसाइड नोट की शुरुआत उन्होंने अपने पिता से माफी मांगते हुए की। उन्होंने लिखा कि वह अच्छे बेटे का फर्ज पूरा नहीं कर पाए। अकेलापन और मानसिक तनाव के कारण उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। उन्होंने आगे लिखा कि जिस पर भरोसा करो, वही धोखा देता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक लड़की ने उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया, जिसकी वजह से वह टूट चुके थे और यही कदम उठा रहे हैं।

RELATED NEWS

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

जुलाई 30, 2026
Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

जुलाई 15, 2026

पत्नी की दूसरी शादी कराने का आग्रह

सुसाइड नोट में शिवमोहन ने अपने परिवार के प्रति अपनी चिंताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने पिता से अपनी पत्नी स्वाती की दूसरी शादी कराने का आग्रह किया, ताकि वह अकेली न रह जाए। इसके अलावा उन्होंने गोलू की स्कूटी छुड़वाने की बात भी लिखी, जिसे उन्होंने आर्थिक परेशानी में गिरवी रख दिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी मौत के बाद उनके जितने भी अंग उपयोग में आ सकते हों, उन्हें जरूरतमंद लोगों को दान कर दिया जाए।

घटना कब सामने आई

घटना उस समय सामने आई जब वह दोपहर करीब 2 बजे अपने चैंबर में गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शाम 7 बजे तक कोई हलचल न होने पर कर्मचारियों को चिंता हुई। कई बार फोन करने पर भी मोबाइल बंद मिला। कर्मचारियों ने पास में रहने वाले उनके मामा को बुलाया। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर उन्हें मफलर के सहारे फंदे पर लटका देखा गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

कोलगवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल सुसाइड नोट में लिखे गए तथ्यों, विशेषकर उस लड़की की पहचान और उसके भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अन्य सभी पहलुओं को भी गंभीरता से देख रही है।

Tags: emotional suicide noteSatna NewsSuicide Case
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Meerut Suicide Cases: मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र के घोसी मोहल्ला में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फंदा...

UP constable suicide case report

Constable Suicide Case: UP में सिपाही की संदिग्ध मौत, हंसते हुए मरूंगा… कहा इंस्टाग्राम रील बनाई , फिर क्यों लगाई फांसी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 3, 2025

UP Police Constable Suicide Case:कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। यूपी 112 में तैनात...

Vrindavan Jeweller Dhairya Gupta Suicide Case

Vrandavan Suicide Case: क्यों व्यापारी ने वृंदावन में फांसी लगाकर दी जान,क्या है धैर्य गुप्ता का आत्महत्या मामला

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 4, 2025

Suicide Case:वृंदावन में ज्वैलरी व्यवसायी धैर्य गुप्ता ने गुरुवार रात अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना वृंदा...

Next Post
UYRB बैठक में बड़ा निर्देश: Delhi-NCR सहित सभी बेसिन राज्यों को जल खपत घटाने के आदेश

UYRB बैठक में बड़ा निर्देश: Delhi-NCR सहित सभी बेसिन राज्यों को जल खपत घटाने के आदेश

दिल्ली-NCR में हवा फिर ‘गंभीर’ स्तर पर; 39 में से 14 स्टेशनों पर AQI 400 के पार

दिल्ली-NCR में हवा फिर ‘गंभीर’ स्तर पर; 39 में से 14 स्टेशनों पर AQI 400 के पार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist