Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Flights Cancelled: देशभर में इंडिगो की उड़ानें रद्द, ऑपरेशनल गड़बड़ियों से यात्रियों में नाराजगी, DGCA ने एयरलाइन से मांगी रिपोर्ट

इंडिगो की देशभर में फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। एयरलाइन ने ऑपरेशनल दिक्कतें स्वीकार कीं। DGCA ने मामले की जांच शुरू कर एयरलाइन से विस्तृत कारण मांगे हैं।

by SYED BUSHRA
December 5, 2025
in राष्ट्रीय
Indigo 550 flights cancelled India
Share on FacebookShare on Twitter

Indigo Flights Cancelled: भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो इन दिनों गंभीर ऑपरेशनल दिक्कतों का सामना कर रही है। गुरुवार को तो एयरलाइन ने उड़ानें रद्द करने का नया रिकॉर्ड बना दिया। देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 550 फ्लाइट्स रद्द हो गईं। इनमें से करीब 191 उड़ानें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के रूट पर थीं।इतने बड़े पैमाने पर फ्लाइट्स रद्द होने से कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। अचानक बदले शेड्यूल की वजह से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा और कई यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं भी बिगड़ गईं।

इंडिगो ने बयान जारी कर जताया खेद

इंडिगो ने अपनी प्रेस नोट में कहा कि पिछले दो दिनों में उनके नेटवर्क और संचालन में बड़ी समस्याएं सामने आई हैं। एयरलाइन ने सभी यात्रियों और संबंधित पक्षों से माफी मांगते हुए कहा कि उनकी टीमें MOCA, DGCA, BCAS, AAI और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के सहयोग से पूरी मेहनत से काम कर रही हैं ताकि हालात जल्द सामान्य किए जा सकें। एयरलाइन ने कहा कि वे अपने यात्रियों को उनकी फ्लाइट्स में हो रहे किसी भी बदलाव के बारे में लगातार जानकारी देते रहते हैं। साथ ही यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की लेटेस्ट स्थिति की जांच जरूर कर लें। इंडिगो ने कहा कि वह इस समस्या को जल्द ठीक करने पर पूरी तरह ध्यान दे रही है।

RELATED NEWS

IndiGo ने इन फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से बंद करने का किया फैसला, बढ़ती लागत बनी वजह

IndiGo ने इन फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से बंद करने का किया फैसला, बढ़ती लागत बनी वजह

June 3, 2026
IndiGo flights chaos control update

IndiGo Chaos: इंडिगो में मची अफरा-तफरी क्या अब आ गई काबू में किसने एयरलाइन को दिए सख्त निर्देश, फंसे यात्रियों को तुरंत राहत मिले

December 8, 2025

DGCA ने एयरलाइन से मांगा कारण

पिछले कुछ हफ्तों में इंडिगो लगातार ऑपरेशनल दिक्कतों से जूझ रही है। नवंबर महीने में ही एयरलाइन की 1,232 फ्लाइट्स रद्द हो गईं और कई उड़ानों में काफी देरी दर्ज की गई। इससे यात्री असंतुष्ट रहे और एयरलाइन की परफॉर्मेंस पर भी सवाल उठने लगे। स्थिति बिगड़ने पर, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो से जवाब मांगा है। DGCA ने एयरलाइन से पूछा है कि आखिर ऐसी भारी संख्या में फ्लाइट्स रद्द होने और देरी होने का असली कारण क्या है। जांच एजेंसी ने नवंबर महीने में ऑपरेशन में आई गिरावट पर पूरी रिपोर्ट देने को कहा है।

एयरलाइन जल्द सुधार का दावा कर रही है

इंडिगो का कहना है कि उनकी टीम लगातार काम कर रही है और वे बहुत जल्द अपने संचालन को सामान्य कर लेंगे। हालांकि, यात्रियों को फिलहाल अलर्ट रहने और यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस दोबारा चेक करने की सलाह दी गई है।

Tags: DGCA InvestigationFlight CancellationIndigo Flights
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

IndiGo ने इन फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से बंद करने का किया फैसला, बढ़ती लागत बनी वजह

IndiGo ने इन फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से बंद करने का किया फैसला, बढ़ती लागत बनी वजह

by Sadaf Farooqui
June 3, 2026

Flight Cancellation: भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी IndiGo ने अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को लेकर एक अहम फैसला लिया है। कंपनी...

IndiGo flights chaos control update

IndiGo Chaos: इंडिगो में मची अफरा-तफरी क्या अब आ गई काबू में किसने एयरलाइन को दिए सख्त निर्देश, फंसे यात्रियों को तुरंत राहत मिले

by SYED BUSHRA
December 8, 2025

Indigo flight Chaos: कई दिनों से जारी भारी अव्यवस्था और बड़ी संख्या में फ्लाइट कैंसिल होने के बाद इंडिगो एयरलाइन...

Next Post
Prayagraj new circle rate update

Prayagraj: नए सर्किल रेट का ऐलान, कितनी हुई बढ़ोतरी कब से लागू होंगे नया सर्किल रेट, क्या ग्रामीण और शहरी दोनो क्षेत्रों में बढ़ी दरें

India new electronic toll system

New toll system: नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, बिना रुकावट चल सकेंगे वाहन, जानिए लागू होगा कौन सा इलेक्ट्रॉनिक मॉडल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist