Tuesday, November 10, 2026 5:09 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » लखनऊ » Lucknow Murder Case: लिव-इन पार्टनर ने बेटियों संग की वारदात क्या घरेलू हिंसा, बेटी से छेड़छाड़ बनी हत्या की वजह

Lucknow Murder Case: लिव-इन पार्टनर ने बेटियों संग की वारदात क्या घरेलू हिंसा, बेटी से छेड़छाड़ बनी हत्या की वजह

जानकीपुरम में इंजीनियर सूर्य प्रताप की हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर और दो नाबालिग बेटियों ने की। आरोप है कि वह बेटियों को प्रताड़ित करता था और बड़ी बेटी से छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।

by SYED BUSHRA
12/12/2025

Jankipuram Engineer Murder Case: लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर-G में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह (लगभग 40 वर्ष) की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी लिव-इन पार्टनर रत्ना (38) और उसकी दो नाबालिग बेटियों ने लगभग 20 घंटे चली अलग-अलग पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। तीनों के बयान एक जैसे मिले, जिससे पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो गई।
आरोपियों ने बताया कि वे कई महीनों से घरेलू हिंसा और खासकर बड़ी बेटी के साथ होने वाली छेड़छाड़ से परेशान थीं।

बेटियों पर लगातार अत्याचार का आरोप

पुलिस पूछताछ में रत्ना और उसकी दोनों बेटियों ने बताया कि सूर्य प्रताप अक्सर दोनों लड़कियों को पीटता था और उन्हें घर में बंद रखता था। वह बाहर जाने नहीं देता था और बिना किसी बात के गाली-गलौज करता था।
सबसे गंभीर आरोप यह लगा कि वह बड़ी बेटी को गलत नजर से देखता था और कई बार उसे गलत तरीके से छूता था। जब लड़की इसका विरोध करती, तो वह उसे बेहद बेरहमी से मारता था।

7 दिसंबर की रात क्या हुआ?

रत्ना और बेटियों के मुताबिक, 7 दिसंबर की शाम सूर्य प्रताप घर लौटा और बड़ी बेटी का मोबाइल चेक किया। एक लड़के के साथ तस्वीर देखकर वह भड़क गया। रात करीब 11 बजे उसने लड़की को बुरी तरह पीटा और अपने कमरे में खींचकर ले गया, जहां उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। रत्ना और छोटी बेटी ने किसी तरह उसे छुड़ाया, लेकिन इस दौरान तीनों बुरी तरह घायल हो गईं। पूरा परिवार भय और गुस्से में था। उसी रात तीनों ने हत्या की योजना बनाई।

RELATED NEWS

नशेड़ी पति से तंग आकर दूसरे को दिया दिल, बच्चे करते रह गए मम्मी-मम्मी घर आने से किया इंकार

May 20, 2023

Live-In में रह रही GF को बॉयफ्रेंड ने बनाया बंधक, ऐसे नाबालिग ने पुलिस तक पहुंचाई खबर…

October 30, 2022

सुबह 5 बजे की वारदात

8 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे, जब सूर्य प्रताप गहरी नींद में था, तीनों उसके कमरे में पहुंचीं। दोनों बेटियों ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और रत्ना ने चाकू से उसका गला काट दिया। कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद तीनों ने कुछ समय घर के बाहर बैठकर स्थिति संभालने की कोशिश की। उसके बाद रत्ना ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर अपनी बात बताई।

पुलिसया कार्रवाई

पुलिस ने तुरंत रत्ना को गिरफ्तार कर लिया। दोनों नाबालिग बेटियों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया गया। 9 दिसंबर को रत्ना को जेल भेज दिया गया और दोनों बेटियों को जुवेनाइल होम भेजा गया।
पुलिस का कहना है कि तीनों के बयान एकदम मेल खाते हैं, इसलिए घरेलू हिंसा और यौन शोषण को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Related Posts

नशेड़ी पति से तंग आकर दूसरे को दिया दिल, बच्चे करते रह गए मम्मी-मम्मी घर आने से किया इंकार

May 20, 2023

Live-In में रह रही GF को बॉयफ्रेंड ने बनाया बंधक, ऐसे नाबालिग ने पुलिस तक पहुंचाई खबर…

October 30, 2022
Next Post
Pankaj Chaudhary

हुड्डा ने Pankaj Chaudhary को दी 'पदोन्नति' की बधाई, UP BJP के अगले अध्यक्ष पर ऋण माफी को लेकर साधा निशाना

Sucide or murder: चार साल के मासूम के बयान से खुली काली करतूत, पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार, दर्ज किया केस

Sucide or murder: चार साल के मासूम के बयान से खुली काली करतूत, पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार, दर्ज किया केस

Garena Free Fire MAX Redeem Codes for December 12, 2025

Garena Free Fire MAX Redeem Codes for December 12, 2025: आज ही पाएं Gloo Wall समेत कई प्रीमियम इन-गेम रिवॉर्ड्स

POPULAR POST

Bhai Dooj 2026 Date

Bhai Dooj 2026 Date: 11 नवंबर को मनाई जाएगी भाई दूज, जानिए तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और चौघड़िया समय

November 9, 2026
दिल्ली में प्रदूषण का कहर: BS-VI से नीचे की गाड़ियों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती, ₹10 हजार का चालान

दिल्ली में प्रदूषण का कहर: BS-VI से नीचे की गाड़ियों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती, ₹10 हजार का चालान

November 4, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
U19 Asia Cup : पाकिस्तान से हार मुश्किल में फंसा भारत,मंडराया बाहर होने का खतरा, सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा क्या है समीकरण

U19 Asia Cup : पाकिस्तान से हार मुश्किल में फंसा भारत,मंडराया बाहर होने का खतरा, सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा क्या है समीकरण

November 9, 2026
Gautam Gambhir : किस स्टार स्पिनर को कर रहे नजरअंदाज? अनुभव और काबिलियत के बावजूद नहीं दे रहे मौका

Gautam Gambhir : किस स्टार स्पिनर को कर रहे नजरअंदाज? अनुभव और काबिलियत के बावजूद नहीं दे रहे मौका

November 7, 2026
IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

November 9, 2026

LATEST

NSG कमांडो की बदलेगी यूनिफॉर्म, भीषण गर्मी में VIP सुरक्षा करने वालों को मिलेगी राहत

NSG कमांडो की बदलेगी यूनिफॉर्म, भीषण गर्मी में VIP सुरक्षा करने वालों को मिलेगी राहत

November 10, 2026
Greater Noida Pollution : जहरीली हवा से बिगड़े हालात, आंखों में जलन और सांस लेना मुश्किल; पार्कों से क्यों गायब हुए लोग?

Greater Noida Pollution : जहरीली हवा से बिगड़े हालात, आंखों में जलन और सांस लेना मुश्किल; पार्कों से क्यों गायब हुए लोग?

November 10, 2026
IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

November 10, 2026
U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर मचाई धूम

U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर मचाई धूम

November 10, 2026
Kaushambi Bus Accident:  दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

Kaushambi Bus Accident: दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

November 10, 2026
Air Pollution Health Effects: दिवाली के बाद किन लोगों को रखना चाइए अपना ख़ास ख्याल नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Air Pollution Health Effects: दिवाली के बाद किन लोगों को रखना चाइए अपना ख़ास ख्याल नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

November 10, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India