Monday, November 16, 2026 7:30 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » VB-G RAM G: मनरेगा की जगह नई योजना लाने की तैयारी संसद में नया बिल पेश, क्या ज्यादा दिनों के काम की मिलेगी गारंटी

VB-G RAM G: मनरेगा की जगह नई योजना लाने की तैयारी संसद में नया बिल पेश, क्या ज्यादा दिनों के काम की मिलेगी गारंटी

सरकार मनरेगा की जगह वीबी-जी राम जी योजना लाने जा रही है। नई योजना में ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का गारंटीड रोजगार, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, पारदर्शिता और विकसित भारत 2047 के अनुरूप विकास का लक्ष्य रखा गया है।

by SYED BUSHRA
16/12/2025

VB-G RAM G Scheme Bill: केंद्र सरकार अब मनरेगा की जगह एक नई योजना लेकर आने की तैयारी में है, जिसका नाम विकसित भारत–जी राम जी योजना (VB-G RAM G) रखा गया है। सरकार आज इस संबंध में संसद में विधेयक पेश करेगी। हालांकि, बिल पेश होते समय संसद में हंगामे की संभावना भी जताई जा रही है।

मनरेगा, जिसका पूरा नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम है, साल 2005 में यूपीए सरकार के दौरान लागू किया गया था। शुरुआत में इसे NREGA कहा गया और 2009 में इसका नाम बदलकर MGNREGA कर दिया गया। इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को हर साल 100 दिनों का गारंटीड रोजगार मिलता था।

2047 के विज़न से जुड़ी है नई योजना

सरकार के मुताबिक, नया विधेयक “विकसित भारत 2047” के राष्ट्रीय विज़न से जुड़ा हुआ है। इस बिल का उद्देश्य पुराने मनरेगा कानून को खत्म कर एक नए और मजबूत ग्रामीण रोजगार ढांचे को लागू करना है। नई योजना के तहत हर ग्रामीण परिवार के उन वयस्क सदस्यों को, जो अकुशल शारीरिक श्रम करने के लिए तैयार हैं, हर वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के काम की कानूनी गारंटी दी जाएगी।

RELATED NEWS

No Content Available

यह विधेयक लोकसभा की सप्लीमेंट्री लिस्ट में शामिल किया गया है और जल्द ही इस पर चर्चा शुरू होगी।

सरकार ने क्या कहा

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा ने पिछले 20 वर्षों में ग्रामीण परिवारों को रोजगार सुरक्षा दी है। लेकिन अब ग्रामीण भारत में हालात काफी बदल चुके हैं। बेहतर सड़कें, डिजिटल सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और आय के नए साधन सामने आए हैं। ऐसे में मौजूदा व्यवस्था को और मजबूत बनाना जरूरी हो गया है।

उन्होंने बताया कि जहां मनरेगा का फोकस केवल रोजगार देने तक सीमित था, वहीं नई योजना का लक्ष्य ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, मजबूत और समृद्ध बनाना है।

नई योजना में क्या खास होगा

नई योजना में रोजगार को ग्रामीण विकास से सीधे जोड़ा गया है। इसके तहत चार अहम क्षेत्रों पर काम होगा। पहला, जल से जुड़े कार्य, जिससे जल सुरक्षा मजबूत होगी। दूसरा, बुनियादी ग्रामीण ढांचा जैसे सड़कें और संपर्क व्यवस्था। तीसरा, आजीविका से जुड़ा ढांचा, जैसे भंडारण और बाजार सुविधा। चौथा, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विशेष कार्य।

योजना के तहत बनी सभी संपत्तियों को विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर ढांचे से जोड़ा जाएगा।

श्रमिकों और किसानों को क्या फायदा

इस योजना से ग्रामीण मजदूरों को 25 प्रतिशत ज्यादा काम के दिन मिलेंगे, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। डिजिटल हाजिरी, सीधा बैंक भुगतान और सख्त निगरानी से पारदर्शिता बढ़ेगी। अगर काम नहीं दिया गया, तो बेरोजगारी भत्ता भी मिलेगा।

किसानों के लिए भी यह योजना फायदेमंद होगी। बुवाई और कटाई के समय 60 दिनों तक सार्वजनिक काम रोके जा सकेंगे, जिससे खेती के समय मजदूरों की कमी नहीं होगी और लागत भी नियंत्रण में रहेगी।

सरकार का मानना है कि यह नई योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी और मनरेगा की कमियों को दूर करेगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
अमाल मलिक ने तान्या मित्तल से मांगी माफी, बिग बॉस 19 की रोमांस अफवाहों पर फैंस से की सख्त अपील

अमाल मलिक ने तान्या मित्तल से मांगी माफी, बिग बॉस 19 की रोमांस अफवाहों पर फैंस से की सख्त अपील

नेहा कक्कड़ का ‘कैंडी शॉप’ विवादों में, डांस स्टेप पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग

नेहा कक्कड़ का ‘कैंडी शॉप’ विवादों में, डांस स्टेप पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग

भारत की ‘होमबाउंड’ ऑस्कर 2026 के बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म में शॉर्टलिस्ट, भारतीय सिनेमा की ग्लोबल सफलता का बड़ा कदम

भारत की 'होमबाउंड' ऑस्कर 2026 के बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म में शॉर्टलिस्ट, भारतीय सिनेमा की ग्लोबल सफलता का बड़ा कदम

POPULAR POST

Chhath Puja Lucknow : लखनऊ में छठ पूजा की कैसी हैं तैयारियां? कितने घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Chhath Puja Lucknow : लखनऊ में छठ पूजा की कैसी हैं तैयारियां? कितने घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

November 11, 2026
UP PCS Transfer

PCS Transfer : यूपी में 14 SDM समेत कई अफसरों के तबादले, पांच विकास प्राधिकरणों में किसको मिली नई जिम्मेदारी?

November 15, 2026
Nepal Accident :500 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी EV, 10 की मौत, 5 घायल बचाव कार्य जारी

Nepal Accident :500 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी EV, 10 की मौत, 5 घायल बचाव कार्य जारी

November 11, 2026
Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Motion Tracking : बिना कैमरे के कैसे पता लगा लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारी हर हरकत, क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

November 12, 2026
Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026
Supreme Court Government Employee Suspension

Supreme Court : सरकारी कर्मचारी 48 घंटे जेल में रहा तो अपने आप होगा सस्पेंड, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

November 9, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India