रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

अमाल मलिक ने तान्या मित्तल से मांगी माफी, बिग बॉस 19 की रोमांस अफवाहों पर फैंस से की सख्त अपील

बिग बॉस 19 के बाद अमल मलिक ने तान्या मित्तल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर उन्होंने रोमांस की अफवाहों को गलत बताया और फैंस से कीचड़ न उछालने की अपील की।

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 17, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

म्यूजिक कंपोज़र अमाल मलिक ने ‘बिग बॉस 19’ के बाद तान्या मित्तल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही रोमांस अफवाहों पर खुलकर सफाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक विस्तृत पोस्ट में उन्होंने कहा कि शो के दौरान उनके और तान्या के बीच सिर्फ दोस्ती और शो के टास्क से प्रेरित बातचीत थी, और इसे किसी रोमांटिक रिश्ते के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। 

अमाल ने लिखा कि शो के प्रारूप के कारण उन्हें कई गतिविधियों और डांस स्किट में भाग लेना होता था, और ऐसी स्थितियों को बेकार रोमांस के रूप में प्रचारित करना सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके और तान्या के बीच जो कुछ भी दिखा, वह शो के नियमों और क्रिएटिव टीम की मांग पर आधारित था। 

RELATED NEWS

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

अगस्त 6, 2026
Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

अगस्त 2, 2026

तान्या मित्तल से माफी और आभार

अपने बयान में अमाल ने तान्या मित्तल से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि शो के दौरान गुस्से में कहे गए कुछ शब्दों या किये गए कृत्यों से तान्या और उनके फैंस को दुख पहुंचा होगा, जिसके लिए वे “सच में माफी” चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तान्या ने शो के भावनात्मक दौरों में उनका समर्थन किया, जिसके लिए वे उनके आभारी हैं। 

इस माफी पोस्ट में अमाल ने यह भी कहा कि परिस्थितियाँ होती रहती हैं और व्यक्ति अपने निर्णयों से सीखता है। उन्होंने फैंस से आग्रह किया कि वे उन दोनों को एक दूसरे से जोड़कर नहीं देखें और निजता तथा सीमाओं का सम्मान करें। 

फैंस से अपील: अफवाहें फैलाना बंद करें

अमाल ने खासतौर पर अपने फैन बेस “अमालियंस” से कहा कि वे “कीचड़ मत उछालो” और सभी से अपील की कि वे कोई बेतुका रोमांस न फैलाएँ। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यकीनन उनकी दोस्ती को पसंद किया गया, लेकिन यह केवल दोस्ताना और प्रतियोगिता की भावना का हिस्सा था। 

उन्होंने लिखा कि उन दोनों को बार-बार एक साथ जोड़ने से तान्या की छवि को नुकसान पहुँच सकता है, और यह किसी भी लड़की के लिए उचित नहीं है। अमाल ने कहा कि फैंस को एक दूसरे के स्थान और निजता का सम्मान करना सीखना चाहिए। 

Bhai yeh ek ‘TASK’ tha and it’s not right if I act all egoistic and don’t do what the host or guests come and ask of us.

If the show needs some people to pair up for a task, do a dance skit or whatever it is…We have to.

That’s the channel creative and you guys are constantly… https://t.co/1euGo48Dna

— Amaal Mallik (@AmaalMallik) December 15, 2025

बिग बॉस 19 में उनकी दोस्ती को लेकर बढ़ी चर्चा

‘बिग बॉस 19’ के दौरान अमाल मलिक और तान्या मित्तल अक्सर साथ नजर आए थे। शुरुआती हफ्तों में तान्या अमल का मनोरोहन करती दिखाई दीं, और उनके इस बर्ताव को दर्शकों ने कई बार रोमांटिक रूप में देखा। वायरल वीडियोज़ और डांस सीक्वेंस ने सोशल मीडिया पर चर्चा को और हवा दी, जिससे रिश्ते की अफ़वाहें लगातार बढ़ती रही। 

लेकिन अमाल के ताज़ा बयान के बाद यह साफ़ हो गया है कि दोनों के बीच कोई रोमांटिक संबंध नहीं था और यह केवल साथी प्रतियोगी के रूप में दोस्ताना व्यवहार था। अमाल मलिक ने न केवल अफवाहों से इंकार किया बल्कि तान्या मित्तल से हुई किसी भी गलती के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी पर अटकलें न लगाएँ और सभी को सम्मान तथा संयम से पेश आने की सलाह दी।

 

Tags: Amaal MallikBig Boss 19Entertainment NewsTanya Mittal
Share198Tweet124Share49

Sangeeta Sharma

Related Posts

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे...

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट देखने को...

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Social Media Trend:  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर...

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने 29 जुलाई को महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स...

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी दिलचस्प टकराहट: ऋतिक, मुन्नी और तुलसी की कहानी में आएगा रोमांचक मोड़!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी दिलचस्प टकराहट: ऋतिक, मुन्नी और तुलसी की कहानी में आएगा रोमांचक मोड़!

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 31, 2025

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के 31 दिसंबर 2025 के एपिसोड में कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ देखने...

Next Post
नेहा कक्कड़ का ‘कैंडी शॉप’ विवादों में, डांस स्टेप पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग

नेहा कक्कड़ का ‘कैंडी शॉप’ विवादों में, डांस स्टेप पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग

भारत की ‘होमबाउंड’ ऑस्कर 2026 के बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म में शॉर्टलिस्ट, भारतीय सिनेमा की ग्लोबल सफलता का बड़ा कदम

भारत की 'होमबाउंड' ऑस्कर 2026 के बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म में शॉर्टलिस्ट, भारतीय सिनेमा की ग्लोबल सफलता का बड़ा कदम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist