Monday, November 16, 2026 7:06 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Panchayat Elections: पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 40 लाख नए मतदाता जुड़े, चुनावी तैयारियां तेज

Panchayat Elections: पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 40 लाख नए मतदाता जुड़े, चुनावी तैयारियां तेज

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई है। 40.19 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। 24 से 30 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी और 6 फरवरी 2026 को अंतिम सूची प्रकाशित होगी।

by SYED BUSHRA
24/12/2025

Draft Voter List of Panchayat Elections: उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ी प्रक्रिया पूरी कर ली है। पंचायत चुनाव के लिए ड्राफ्ट यानी अनंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस बार मतदाता सूची में 40.19 लाख नए नाम जोड़े गए हैं, जिसके बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 12.69 करोड़ हो गई है। आयोग ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि ड्राफ्ट मतदाता सूची को सार्वजनिक किया जाए, ताकि लोग समय रहते इसमें जरूरी सुधार करा सकें।

दावे और आपत्तियों के लिए समय तय

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को लेकर पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद 6 फरवरी 2026 को पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

चुनावी तैयारियों में जुटा आयोग

पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। आयोग का कहना है कि जैसे ही समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन शासन स्तर पर पूरा हो जाएगा और सीटों का आरक्षण तय हो जाएगा, पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी होते ही चुनावी प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।

RELATED NEWS

No Content Available

कहां-कहां देखी जा सकेगी मतदाता सूची

त्रिस्तरीय पंचायतों की अनंतिम मतदाता सूची और हटाए गए मतदाताओं की सूची मंगलवार को सार्वजनिक कर दी गई। यह सूची संबंधित मतदाता केंद्रों, क्षेत्र पंचायत कार्यालयों, तहसील कार्यालयों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। कोई भी नागरिक कार्यालय समय में जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकता है।

नाम जोड़ने या सुधार की पूरी प्रक्रिया

अगर किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है, या नाम, उम्र, पता जैसी जानकारी में कोई गलती है, तो उसे सुधार कराने का मौका दिया गया है। इसके अलावा, अगर किसी गलत नाम को लेकर आपत्ति है, तो वह भी दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए 30 दिसंबर या उससे पहले प्रपत्र-2, प्रपत्र-3 या प्रपत्र-4 में आवेदन किया जा सकता है।

ये दावे या आपत्तियां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, बीडीओ कार्यालय या संबंधित बीएलओ के पास जमा की जा सकती हैं। आयोग ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी मतदाता सूची जरूर जांच लें, ताकि चुनाव के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

मतदाताओं से अपील

राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं। ऐसे में हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। समय रहते जांच और सुधार कराना ही जिम्मेदार नागरिक की पहचान है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
सर्दियों में खास क्या बनाएं, जानिए शाही मेथी मटर मलाई की रेसिपी जो नान पराठे के साथ स्वाद दोगुना कर दे घर पर आसानी से

सर्दियों में खास क्या बनाएं, जानिए शाही मेथी मटर मलाई की रेसिपी जो नान पराठे के साथ स्वाद दोगुना कर दे घर पर आसानी से

Fast Food का शौक कैसे बना छात्रा की मौत की वजह, खानपान पर खड़े हुए सवाल

Fast Food का शौक कैसे बना छात्रा की मौत की वजह, खानपान पर खड़े हुए सवाल

Santa Tracker 2025

Christmas 2025: NORAD और Google Santa Tracker से सांता क्लॉज को कैसे करें लाइव ट्रैक

POPULAR POST

Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर  करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

November 15, 2026
Rinku-Priya Wedding: लखनऊ में गूंजेगी शहनाई,शादी की तैयारी तेज,PM मोदी, योगी और अखिलेश को मिला न्योता

Rinku-Priya Wedding: लखनऊ में गूंजेगी शहनाई,शादी की तैयारी तेज,PM मोदी, योगी और अखिलेश को मिला न्योता

November 15, 2026
Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

November 11, 2026
Kanpur Apartment Fire

Fire Tragedy : कानपुर के अपार्टमेंट में सुबह-सुबह मची चीख-पुकार? आग में महिला और 15 साल के लड़के की मौत

November 15, 2026
Bulldozer Action : योगी राज में ब्राह्मणों के मकानो पर क्यों चला बुलडोजर, निकले इतने हथियार की पुलिस भी हैरान

Bulldozer Action : योगी राज में ब्राह्मणों के मकानो पर क्यों चला बुलडोजर, निकले इतने हथियार की पुलिस भी हैरान

November 13, 2026
Chhath Puja Travel 2026

Chhath Puja : छठ पर घर पहुंचना हुआ मुश्किल, फ्लाइट ₹21 हजार पार, ट्रेनें फुल,घर पहुंचने के लिए अपनाएं ये 3 सस्ते तरीके

November 9, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India