Saturday, November 21, 2026 12:58 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » Shocking Medical Case: घुटने हुआ ऑपरेशन बदल गई भाषा, बनी मेडिकल साइंस की लिए अनसुलझी पहेली

Shocking Medical Case: घुटने हुआ ऑपरेशन बदल गई भाषा, बनी मेडिकल साइंस की लिए अनसुलझी पहेली

नीदरलैंड में 17 साल का लड़का ऑपरेशन के बाद अचानक अंग्रेजी बोलने लगा। यह दुर्लभ फॉरेन लैंग्वेज सिंड्रोम का मामला था, जो कुछ घंटों में खुद ठीक हो गया।

by SYED BUSHRA
01/01/2026

Foreign Language Syndrome: नीदरलैंड में 17 साल के एक किशोर को फुटबॉल खेलते समय घुटने में गंभीर चोट लग गई। चोट ज्यादा होने की वजह से डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का फैसला लिया। सर्जरी सामान्य तरीके से हुई और इसमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई। लेकिन असली हैरानी तब शुरू हुई, जब लड़का बेहोशी से बाहर आया।

होश में आने के बाद वह अपनी मातृभाषा डच बोलने के बजाय अंग्रेजी में बात करने लगा। इतना ही नहीं, वह यह भी कहने लगा कि वह अमेरिका में रहता था। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि वह अपने माता-पिता को पहचान नहीं पा रहा था और न ही उनकी बात समझ पा रहा था। उसकी अपनी भाषा जैसे उसे याद ही नहीं रही।

डॉक्टर भी रह गए हैरान

रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में नर्स को लगा कि एनेस्थीसिया का असर है और थोड़ी देर में सब ठीक हो जाएगा। लेकिन जब काफी समय बीतने के बाद भी लड़के की भाषा सामान्य नहीं हुई, तो डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने इसे “फॉरेन लैंग्वेज सिंड्रोम” का मामला बताया।

RELATED NEWS

New Year: कैसे होता है टाइम जोन का खेल, जानिए कौन से देश में सबसे पहले नए साल का जश्न मनाते है , किस में सबसे आखिर में

New Year: कैसे होता है टाइम जोन का खेल, जानिए कौन से देश में सबसे पहले नए साल का जश्न मनाते है , किस में सबसे आखिर में

January 1, 2026

मेडिकल साइंस की अनसुलझी पहेली

फॉरेन लैंग्वेज सिंड्रोम को मेडिकल साइंस अभी तक पूरी तरह समझ नहीं पाई है। इस लड़के को पहले कभी कोई मानसिक बीमारी नहीं थी। उसके परिवार में भी ऐसी कोई हिस्ट्री नहीं मिली, बस मां की तरफ से डिप्रेशन के कुछ पुराने मामले जरूर सामने आए थे। इसके बाद लड़के को साइकायट्रिक कंसल्टेशन दी गई। इलाज के दौरान वह धीरे-धीरे डच भाषा समझने लगा, लेकिन बोल नहीं पा रहा था।

दोस्तों से मिलने के बाद चमत्कार

करीब 18 घंटे बाद उसकी हालत में थोड़ा सुधार दिखा। अगले दिन जब उसके दोस्त उससे मिलने आए, तो कुछ ही देर में उसकी स्थिति पूरी तरह बदल गई। वह फिर से डच भाषा समझने और बोलने लगा। इसके बाद डॉक्टरों ने आगे की जांच रोक दी और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

बेहद दुर्लभ है यह सिंड्रोम

इस केस पर रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि फॉरेन लैंग्वेज सिंड्रोम बहुत ही दुर्लभ बीमारी है। अब तक इसके केवल 9 आधिकारिक मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज पुरुष थे, जिन्होंने बचपन के बाद कोई दूसरी भाषा सीखी थी। बच्चों और किशोरों में इसका दिखना बेहद ही कम होता है, और यह मामला शायद किशोर उम्र का पहला केस हो सकता है।

फॉरेन लैंग्वेज सिंड्रोम क्या होता है?

इस बीमारी में व्यक्ति अचानक अपनी मातृभाषा छोड़कर दूसरी भाषा बोलने लगता है। कई बार वह अपनी भाषा समझने और बोलने की क्षमता भी खो देता है।

फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम से अलग

फॉरेन लैंग्वेज सिंड्रोम, फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम से अलग होता है। क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार, फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम में व्यक्ति भाषा वही बोलता है, लेकिन उसका उच्चारण विदेशी लहजे जैसा हो जाता है, जैसे कोई भारतीय अंग्रेजों की तरह हिंदी बोलने लगे।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से दवा या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Related Posts

New Year: कैसे होता है टाइम जोन का खेल, जानिए कौन से देश में सबसे पहले नए साल का जश्न मनाते है , किस में सबसे आखिर में

New Year: कैसे होता है टाइम जोन का खेल, जानिए कौन से देश में सबसे पहले नए साल का जश्न मनाते है , किस में सबसे आखिर में

January 1, 2026
Next Post
New Railway Bridge: दिल्ली को मिलेगा नया रेलवे पुल, होगी ट्रेनों की रफ्तार, समयपालन और संचालन की नई शुरुआत

New Railway Bridge: दिल्ली को मिलेगा नया रेलवे पुल, होगी ट्रेनों की रफ्तार, समयपालन और संचालन की नई शुरुआत

Tempo to Takeoff: कैसे कानपुर का एक टेंपो ड्राइवर मेहनत और हौसले के दम पर बना एयरलाइंस कंपनी का मालिक

Tempo to Takeoff: कैसे कानपुर का एक टेंपो ड्राइवर मेहनत और हौसले के दम पर बना एयरलाइंस कंपनी का मालिक

CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- 'थैंक्यू योगी अंकल'

POPULAR POST

Bareilly News

Road Safety : बरेली में 10 महीने में 316 की एक्सीडेंट में मौत, किस उम्र के लोग ज्यादा बने हादसों का शिकार?

November 18, 2026
Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

November 15, 2026
Rinku-Priya Wedding: लखनऊ में गूंजेगी शहनाई,शादी की तैयारी तेज,PM मोदी, योगी और अखिलेश को मिला न्योता

Rinku-Priya Wedding: लखनऊ में गूंजेगी शहनाई,शादी की तैयारी तेज,PM मोदी, योगी और अखिलेश को मिला न्योता

November 15, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

November 18, 2026
IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

November 15, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India