शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी दो गुटों में बंटती नजर आ रही है। एक धड़ा महायुति में रहना चाहता है, जबकि दूसरा शरद पवार के साथ जाने के पक्ष में है, जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 30, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Political Turmoil in Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में जिस आशंका की चर्चा लंबे समय से हो रही थी, अब वही सच होती दिख रही है। अजित पवार के निधन के बाद उनकी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में साफ तौर पर टूट के हालात बन गए हैं। अजित पवार के पंचतत्व में विलीन होते ही पार्टी के भीतर खींचतान खुलकर सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार की एनसीपी अब दो अलग-अलग गुटों में बंट चुकी है। इस बिखराव ने न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं को असमंजस में डाल दिया है, बल्कि महायुति में शामिल भाजपा की चिंता भी बढ़ा दी है।

दरअसल, डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार, 28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए एक विमान हादसे में निधन हो गया था। उनके अचानक जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा खालीपन पैदा हो गया। अजित पवार के नेतृत्व में चल रहा एनसीपी का गुट अब नेतृत्व संकट से जूझ रहा है। पार्टी के अंदर यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि अब आगे किस दिशा में जाना चाहिए।

RELATED NEWS

Women Reservation Law

PM Meeting: विपक्ष के हंगामे के बीच, महिला आरक्षण पर NCP-SP की मोदी से मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

अगस्त 10, 2026
Ajit Pawar last moments story tales

क्या अजित पवार को मौत का एहसास हो गया था, उनकी आख़िरी कहानी, दोस्त की ज़ुबानी, क्या थे अंतिम शब्द

जनवरी 30, 2026

एनसीपी के भीतर दो राय

सूत्र बताते हैं कि अजित पवार गुट के भीतर दो अलग-अलग सोच उभरकर सामने आई है। एक गुट चाहता है कि पार्टी महायुति, यानी भाजपा और शिवसेना के साथ बनी रहे। उनका मानना है कि सत्ता में रहकर ही संगठन को मजबूत रखा जा सकता है। वहीं दूसरा गुट शरद पवार के साथ दोबारा जुड़ने के पक्ष में है। यह वर्ग मानता है कि अजित पवार के बिना अलग राह पर चलना मुश्किल होगा और पार्टी की असली पहचान शरद पवार के साथ ही सुरक्षित रह सकती है।

मर्जर की तैयारी पहले से थी

जानकारी के मुताबिक, अजित पवार के निधन से पहले दोनों एनसीपी गुटों के बीच सुलह की कोशिशें तेज हो गई थीं। चर्चा थी कि फरवरी के दूसरे हफ्ते में शरद पवार गुट और अजित पवार गुट के मर्जर का औपचारिक ऐलान हो सकता है। यहां तक कि 8 फरवरी की तारीख भी तय मानी जा रही थी। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के नगर निगम चुनाव दोनों गुटों ने साथ लड़कर इस मेल की नींव भी रख दी थी।

भाजपा की चिंता क्यों बढ़ी?

अजित पवार के निधन के बाद हालात पूरी तरह बदल गए हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा चाहती है कि अजित पवार वाला गुट महायुति में बना रहे। भाजपा को डर है कि अगर यह गुट शरद पवार के साथ चला गया, तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना का राजनीतिक वजन बढ़ सकता है। यही वजह है कि भाजपा इस पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है।

अब कौन संभालेगा कमान?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अजित पवार की एनसीपी का अगला नेता कौन होगा। फिलहाल पार्टी में नेतृत्व का खालीपन साफ नजर आ रहा है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम पर भी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि अजित पवार की आखिरी इच्छा दोनों गुटों को एक साथ लाने की थी, लेकिन मौजूदा हालात में यह फैसला आसान नहीं दिखता।

Tags: ajit pawar newsMaharashtra Politics
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Women Reservation Law

PM Meeting: विपक्ष के हंगामे के बीच, महिला आरक्षण पर NCP-SP की मोदी से मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Women Reservation : मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के लगातार हंगामे के बावजूद संसद में कई विधेयक बिना विस्तृत चर्चा...

Ajit Pawar last moments story tales

क्या अजित पवार को मौत का एहसास हो गया था, उनकी आख़िरी कहानी, दोस्त की ज़ुबानी, क्या थे अंतिम शब्द

by SYED BUSHRA
जनवरी 30, 2026

Ajit Pawar last moments story:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार की बुधवार को...

Plane crash: लैंडिंग के समय हुए दुखद विमान हादसे से पूरे महाराष्ट्र में शोक, अजित पवार का आखिरी ट्वीट बना चर्चा का विषय

Plane crash: लैंडिंग के समय हुए दुखद विमान हादसे से पूरे महाराष्ट्र में शोक, अजित पवार का आखिरी ट्वीट बना चर्चा का विषय

by SYED BUSHRA
जनवरी 28, 2026

Tragic Plane Incident: हादसे से कुछ समय पहले अजित पवार के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट किया...

Abu Azmi controversy: अबू आजमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ का वार सपा को औरंगजेब से इतना प्यार क्यों?

Abu Azmi controversy: अबू आजमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ का वार सपा को औरंगजेब से इतना प्यार क्यों?

by Ahmed Naseem
मार्च 6, 2025

Abu Azmi Suspended: Controversy Over His Statement समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी अपने विवादित बयान को लेकर विवादों में...

Maharashtra Politics

Maharashtra Politics : कांग्रेस के सवालों पर ECI का जवाब. ‘वेबसाइट पर जाकर देखें वोटर लिस्ट का डेटा

by Gulshan
दिसम्बर 24, 2024

Maharashtra Politics : कांग्रेस ने हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर...

Next Post
Budget 2026 से बड़ी उम्मीदें, आम आदमी को मिल सकती है कौन सी बड़ी राहतें , क्या मिडिल क्लास की जिंदगी बनायेगा आसान

Budget 2026 से बड़ी उम्मीदें, आम आदमी को मिल सकती है कौन सी बड़ी राहतें , क्या मिडिल क्लास की जिंदगी बनायेगा आसान

T20 World Cup 2026: भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ते विवाद पर श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी अपना रुख किया साफ

T20 World Cup 2026: भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ते विवाद पर श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी अपना रुख किया साफ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist