शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Job Fraud Case: पहचान छुपाई , कागज़ बदले, मृतक के नाम पर चलती रही जिंदा नौकरी, किसने सालों तक सिस्टम को दिया धोखा

मैनपुरी में एक युवक ने मृत भाई के नाम से लेखपाल की नौकरी हासिल कर ली। पत्नी के विरोध पर मारपीट हुई। अब डीएम से शिकायत कर फर्जी नौकरी खत्म करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Brother Job Fraud Case: यह मामला सिर्फ सरकारी नौकरी में धोखाधड़ी का नहीं है, बल्कि भरोसे, रिश्तों और सिस्टम की खामियों का भी है। यहां एक युवक ने अपने ही मृत भाई के नाम से लेखपाल की नौकरी हासिल कर ली और कई सालों तक बिना पकड़े गए काम करता रहा। यह चौंकाने वाला मामला Mainpuri जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हंसनगर से जुड़ा हुआ है।

मौत के बाद शुरू हुआ फर्जीवाड़ा

आरोपों के अनुसार, हंसनगर निवासी अखिलेश कुमार के भाई अनिल कुमार ने 11 फरवरी 2016 की रात जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे Saifai PGI में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अगले दिन 12 फरवरी 2016 को Etawah में पोस्टमार्टम हुआ। अनिल कुमार अपनी मौत से पहले लेखपाल की परीक्षा पास कर चुका था। उसकी मौत के कुछ समय बाद जब घर पर नियुक्ति पत्र पहुंचा, तभी इस पूरे फर्जी खेल की शुरुआत हुई।

RELATED NEWS

: Gorakhpur Family Murder Case

Gorakhpur Crime:रात के सन्नाटे में टूटा रिश्तों का भरोसा, 16 वर्षीय किशोर पर भाई, भाभी और मासूम भतीजे की हत्या का आरोप

जून 21, 2026
Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

गोरखपुर में रिश्तों का खून: श्राद्ध में खर्च को लेकर हुआ झगड़ा, भाई ने भाई की ले ली जान, आरोपी फरार

जून 9, 2026

नाम बदला, कागज़ बदले, पहचान बदल गई

आरोप है कि अखिलेश कुमार ने सुनियोजित तरीके से अपने आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों में मृत भाई अनिल कुमार का नाम दर्ज करा लिया। इसके बाद 1 जून 2016 को उसने अनिल कुमार के नाम से लेखपाल पद पर जॉइनिंग कर ली। फिलहाल वह तहसील करहल, जिला Mainpuri में उसी नाम से तैनात बताया जा रहा है। इस पूरे मामले में उसकी मां अंगूरी देवी की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।

पत्नी ने उठाई आवाज, घर में मच गया बवाल

इस फर्जीवाड़े का विरोध सबसे पहले घर के अंदर से ही हुआ। अखिलेश की पत्नी सुबीना देवी ने जब इस नौकरी को लेकर सवाल उठाए, तो मामला बिगड़ गया। आरोप है कि उसे चुप कराने के लिए गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी गईं। सुबीना देवी का कहना है कि अखिलेश ने साफ कहा था कि अगर उसकी नौकरी गई, तो वह उसे, उसके पिता और भाइयों को जिंदा नहीं छोड़ेगा।

मारपीट, कैद और जान का खतरा

सुबीना देवी ने आरोप लगाया कि 28 अप्रैल 2024 की रात अखिलेश और उसकी मां ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे दो दिनों तक घर में बंद रखा गया और बाहर से ताला लगा दिया गया। बिना खाना और पानी के वह तड़पती रही। किसी तरह जान बचाकर वह Farrukhabad जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र में अपने मायके पहुंच सकी।

डीएम से शिकायत, सख्त कार्रवाई की मांग

अब सुबीना देवी ने जिलाधिकारी Mainpuri को पूरे मामले की लिखित शिकायत दी है। उसने मृत व्यक्ति के नाम पर नौकरी कर रहे लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, नौकरी खत्म करने और कानूनी केस दर्ज करने की मांग की है। यह मामला प्रशासन और सिस्टम की जांच पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Tags: Family DisputeGovernment Job Fraud
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

: Gorakhpur Family Murder Case

Gorakhpur Crime:रात के सन्नाटे में टूटा रिश्तों का भरोसा, 16 वर्षीय किशोर पर भाई, भाभी और मासूम भतीजे की हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
जून 21, 2026

 Gorakhpur Family Murder Case:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे...

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

गोरखपुर में रिश्तों का खून: श्राद्ध में खर्च को लेकर हुआ झगड़ा, भाई ने भाई की ले ली जान, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

 Uttar Pradesh crime:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संपत्ति और...

Suicide: पति-पत्नी के विवाद में टूटा परिवार, रिश्तों की दूरी ने छीनी जिंदगी, मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Suicide: पति-पत्नी के विवाद में टूटा परिवार, रिश्तों की दूरी ने छीनी जिंदगी, मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

by Kirtika Tyagi
मई 26, 2026

Husband Wife Dispute: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक तनाव और पति-पत्नी...

Aashiyana Lucknow Murder Case

Aashiyana Murder Case: रिश्तों की दरार , मां की मौत , पिता से नफरत, कैसे बना उस रात का खौफनाक फैसला

by SYED BUSHRA
मार्च 3, 2026

Aashiyana Lucknow Murder Case: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने लोगों को अंदर तक झकझोर...

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2026

Bhadohi Incident: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी से नाराज बताए जा...

Next Post
Supreme Court: सिर्फ पूछताछ के लिए गिरफ्तारी नहीं,  सात साल तक सजा वाले मामलों में  विशेष सावधानी बरते

Supreme Court: सिर्फ पूछताछ के लिए गिरफ्तारी नहीं, सात साल तक सजा वाले मामलों में विशेष सावधानी बरते

Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, टॉयलेट के लिए उतरे छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, टॉयलेट के लिए उतरे छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist