Bollywood YouTube Channels: सेलेब्रिटीज की दुनिया को अक्सर हम केवल रेड कार्पेट और भारी ग्लैमर से जोड़कर देखते हैं। एक एक्ट्रेस होने का मतलब माना जाता था कि आपको 24/7 ‘रेडी-टू-गो’ मोड में रहना है। हालांकि, अब फिल्मी पर्दे की चकाचौंध से अलग सितारों ने अपनी असल जिंदगी की खिड़कियाँ फैंस के लिए खोल दी हैं। ‘इंफ्लूएंसर’ संस्कृति के इस दौर में अब बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां खुद सफल यूट्यूबर और व्लॉगर बन गई हैं।
क्यों बढ़ रहा है ‘व्लॉग्स’ का क्रेज?
फैंस हमेशा यह जानना चाहते हैं कि उनका पसंदीदा सितारा कैमरे के पीछे कैसा है? वह क्या खाता है, उसका वर्कआउट रूटीन क्या है और वह अपनी वैनिटी वैन में क्या करता है? इसी जिज्ञासा को समझते हुए अब सितारे अपनी पर्सनल लाइफ को ‘व्लॉग्स’ के जरिए शेयर कर रहे हैं।
इन डिजिटल क़्वीन का है जलवा:
* आलिया भट्ट (26 लाख सब्सक्राइबर्स): आलिया अपने चैनल पर शूटिंग के पीछे की दुनिया और पर्सनल लाइफ शेयर करती हैं। उनकी हालिया सीरीज ‘वैनिटी डायरीज’ काफी लोकप्रिय हो रही है, जिसमें वे वैनिटी वैन के अंदर के अनुभव साझा करती हैं। इसके अलावा, अपनी मां सोनी राजदान के साथ उनके कुकिंग वीडियोज को भी खूब पसंद किया जाता है।
सोनाक्षी सिन्हा (10 लाख सब्सक्राइबर्स): सोनाक्षी के लिए यह समय जश्न का है। नवंबर 2024 में व्लॉगिंग शुरू करने वाली सोनाक्षी ने महज कुछ महीनों में 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। वे अपने चैनल पर हाउस टूर, डेली रूटीन और लाइव मेकअप ट्यूटोरियल के जरिए फैंस से सीधे जुड़ती हैं।
सामंथा रुथ प्रभु (9.6 लाख सब्सक्राइबर्स): सामंथा ने ‘पॉडकास्ट’ की दुनिया में अपनी धाक जमाई है। उनके पॉडकास्ट ‘टॉक- DD 20 हेल्थ सीरीज’ में वे मेंटल हेल्थ, स्किन केयर मिथक और वेलनेस जैसे गंभीर विषयों पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा करती हैं।
कृति सेनन (13.3 लाख सब्सक्राइबर्स):कृति अपने स्किनकेयर ब्रांड ‘हाइफन’ और ब्यूटी टिप्स से जुड़ा कंटेंट पोस्ट करती हैं। वे अपने पसंदीदा ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ग्लोइंग स्किन के राज फैंस को बताती हैं।
अनन्या पांडे: अनन्या ने ‘So Positive with Ananya Panday’ सीरीज के जरिए मेंटल हेल्थ और सोशल मीडिया बुलिंग जैसे जरूरी मुद्दों पर पॉडकास्ट शुरू किया है।



