Split AC या Window AC: गर्मी बढ़ते ही एयर कंडीशनर हर घर की जरूरत बन जाता है। लेकिन AC खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि Split AC लें या Window AC? खासकर जब बात बिजली बिल की हो तो यह फैसला और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
1 घंटे में कितनी बिजली खपत होती है
अगर सामान्य तौर पर देखा जाए तो 1.5 टन का Window AC एक घंटे में लगभग 1.5 से 1.8 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है। वहीं, उसी क्षमता का Split AC लगभग 1.2 से 1.6 यूनिट बिजली खपत करता है। इसका मतलब यह है कि Split AC थोड़ी कम बिजली इस्तेमाल करता है, खासकर जब वह इन्वर्टर तकनीक के साथ आता है।
इन्वर्टर तकनीक का बड़ा फायदा
आजकल बाजार में ज्यादातर Split AC इन्वर्टर तकनीक के साथ आते हैं। यह तकनीक कंप्रेसर की स्पीड को जरूरत के अनुसार कम-ज्यादा करती है, जिससे बिजली की बचत होती है।
वहीं, Window AC आमतौर पर फिक्स्ड स्पीड पर काम करता है, जिससे बार-बार ऑन-ऑफ होना पड़ता है और ज्यादा बिजली खर्च होती है।
कमरे के साइज और इस्तेमाल पर निर्भर
बिजली की खपत केवल AC के प्रकार पर नहीं बल्कि कमरे के आकार, तापमान सेटिंग और इस्तेमाल के समय पर भी निर्भर करती है।अगर कमरा बड़ा है और AC छोटा है, तो AC ज्यादा मेहनत करेगा और बिजली खपत बढ़ेगी।
अगर आप तापमान बहुत कम सेट करते हैं, तो बिजली बिल भी बढ़ना तय है।
कौन सा AC आपके लिए बेहतर?
Split AC: लंबी अवधि में बिजली बचत, खासकर इन्वर्टर मॉडल के साथ। शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा, लेकिन समय के साथ बिल कम होता है।
Window AC: कम बजट और छोटे कमरे के लिए किफायती।






