Sunday, April 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Meerut Shocking Case: पिता ने क्यों छिपाई बेटी की मौत, परफ्यूम से दबाई बदबू, क्या तंत्र-मंत्र का था कोई चक्कर

मेरठ में एक पिता ने बेटी की मौत छिपाकर 6 महीने तक शव घर में रखा। परफ्यूम से बदबू दबाई। बाद में कंकाल मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut Shocking Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत और रिश्तों दोनों को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने के बजाय शव को घर में ही पड़े रहने दिया। यह मामला करीब 6 महीने तक छिपा रहा और जब खुलासा हुआ तो हर कोई सन्न रह गया।

अक्टूबर में हुई थी बेटी की मौत

जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार के तेली मोहल्ला निवासी उदय भानू विश्वास अपनी 32 साल की अविवाहित बेटी प्रियंका के साथ रहते थे। प्रियंका की तबीयत जुलाई 2025 से खराब चल रही थी। उसे पीलिया हो गया था और चलने-फिरने में भी दिक्कत होने लगी थी। 2 अक्टूबर 2025 को दशहरे के दिन उसे आखिरी बार रिश्तेदारों ने देखा था। इसके बाद वह घर से बाहर नहीं निकली।

RELATED NEWS

Doctor Suicide Update: सीतापुर में डॉक्टर की आत्महत्या में नए खुलासे, पत्नी ने सुनी गोली की आवाज, देखा डरावना दर्दनाक मंजर,

Doctor Suicide Update: सीतापुर में डॉक्टर की आत्महत्या में नए खुलासे, पत्नी ने सुनी गोली की आवाज, देखा डरावना दर्दनाक मंजर,

March 27, 2026
farsa wale baba death mathura case

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध मौत से बवाल, हाईवे जाम और पथराव,एक गिरफ्तार, बाकी फरार

March 21, 2026

तीन महीने तक छिपाता रहा सच

बताया जा रहा है कि अक्टूबर में ही प्रियंका की घर के अंदर मौत हो गई थी। लेकिन पिता ने यह बात किसी को नहीं बताई। उसने शव को घर में ही रखा और बदबू को छिपाने के लिए रोज परफ्यूम और रूम फ्रेशनर छिड़कता रहा। करीब तीन महीने तक ऐसा चलता रहा, जिससे आसपास के लोगों को कोई शक नहीं हुआ।

दिसंबर में घर छोड़कर भाग गया

जब शव पूरी तरह से सड़कर कंकाल बन गया, तब आरोपी पिता दिसंबर 2025 में घर बंद करके देहरादून चला गया। वहां जाकर वह रिक्शा चलाने लगा। इस दौरान परिवार के लोगों को उसने बताया कि वह बेटी का इलाज करा रहा है।

परिजनों को हुआ शक, ऐसे खुला राज

जनवरी 2026 से ही परिजनों को शक होने लगा था, क्योंकि उदय भानू फोन उठाना बंद कर दिया था। शुक्रवार को बेगमबाग इलाके में एक चाय की दुकान पर परिजनों ने उसे देख लिया। जब उससे बेटी के बारे में पूछा गया तो वह फिर इलाज की बात कहने लगा। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए और मकान खुलवाया।

घर के अंदर मिला कंकाल

जैसे ही घर का दरवाजा खुला, अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। बेड पर प्रियंका का कंकाल पड़ा हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच और तंत्र-मंत्र एंगल

पुलिस के मुताबिक, यह मामला करीब 6 महीने पुराना है। पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना में तंत्र-मंत्र या किसी तरह की अंधविश्वास वाली गतिविधि का एंगल भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम के जरिए मौत की असली वजह पता लगाने में जुटी है।

Tags: Meerut shocking caseUP Crime News
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Doctor Suicide Update: सीतापुर में डॉक्टर की आत्महत्या में नए खुलासे, पत्नी ने सुनी गोली की आवाज, देखा डरावना दर्दनाक मंजर,

Doctor Suicide Update: सीतापुर में डॉक्टर की आत्महत्या में नए खुलासे, पत्नी ने सुनी गोली की आवाज, देखा डरावना दर्दनाक मंजर,

by Kirtika Tyagi
March 27, 2026

Sitapur: के सिविल लाइन इलाके में हुई इस घटना ने सभी को हिला दिया। जब गोली चलने की आवाज आई,...

farsa wale baba death mathura case

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध मौत से बवाल, हाईवे जाम और पथराव,एक गिरफ्तार, बाकी फरार

by SYED BUSHRA
March 21, 2026

Death of ‘Farsa Wale Baba’:मथुरा के कोसीकलां इलाके में शनिवार तड़के एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गौ-सेवा के लिए...

jhansi girl suicide over iphone demand

Jhansi Suicide case:ऑटो चालक पिता और मजदूर मां की बेटी ने कौन सी जिद्द ना पूरी होने पर उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Girl Suicide Over iPhone Demand in Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

greater noida student suicide case up

Greater noida news : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर एक छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या ,सोसाइटी में मची सनसनी

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Student Suicide in Greater Noida West:दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां गौड़...

jhansi lpg cylinder truck theft case up

LPG Cylinder Theft: गैस की किल्लत के बीच झांसी में LPG सिलेंडरों से लदा ट्रक चोरी, हाईवे पर खाली मिला वाहन

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

LPG Cylinder Theft in Jhansi:उत्तर प्रदेश के झांसी से गैस सिलेंडर चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist