Thursday, April 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home गाजियाबाद

गाजियाबाद में 10 करोड़ की रंगदारी मांगी, महिला समेत तीन गिरफ्तार, किस गैंग के नाम से दी थी धमकी

गाजियाबाद में पुलिस ने 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। जांच में सामने आया कि साजिश जान-पहचान वालों ने रची थी, जो फर्जी गैंग का नाम लेकर धमकी दे रहे थे।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
April 15, 2026
in गाजियाबाद
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Extortion Gang Busted in Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस ने एक बड़े रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस कमिश्नरेट की स्वॉट टीम और इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मिलकर इस गैंग को पकड़ा। इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग एक बिल्डर से 10 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे।

परिवार को खत्म करने की धमकी

शिकायतकर्ता अर्पित गुप्ता, जो नोएडा में प्रॉपर्टी का काम करते हैं, उन्होंने 11 अप्रैल 2026 को पुलिस में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें व्हाट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिए धमकियां मिल रही थीं। पैसे नहीं देने पर उनके बच्चों और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

RELATED NEWS

No Content Available

पहचान वालों ने ही रची साजिश

जांच में सामने आया कि इस साजिश के पीछे कोई बाहरी गैंग नहीं, बल्कि अर्पित के जान-पहचान वाले लोग ही थे। मुख्य आरोपी रविंद्र उर्फ रोबिन पिछले तीन साल से अर्पित के साथ काम कर चुका था। उसी ने अपनी दोस्त सविता उर्फ सवी चौधरी को अर्पित के ऑफिस में नौकरी दिलवाई थी।

नौकरी से निकाले जाने के बाद बना प्लान

करीब 10 दिन पहले अर्पित ने सवी को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद सवी ने रोबिन को बताया कि अर्पित इन दिनों काफी पैसा कमा रहा है। इसी लालच में रोबिन, सवी और उसके मौसेरे भाई तुषार बैसौया ने मिलकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई।

पुलिस से बचने के लिए अपनाए तरीके

आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए दूसरे के नाम पर सिम कार्ड लिया और एक पुराना रेडमी फोन खरीदा। वे हर बार अलग-अलग जगह से कॉल करते थे, ताकि पुलिस उनकी लोकेशन ट्रैक न कर सके। रोबिन को अर्पित के परिवार की पूरी जानकारी थी, जिसका इस्तेमाल उसने डराने के लिए किया।

फर्जी गैंग का नाम लेकर डराया

आरोपियों ने खुद को कुख्यात सुंदर भाटी Extortion Gang Busted in Ghaziabadगैंग का सदस्य बताकर डर फैलाया। हालांकि जांच में सामने आया कि इस गैंग का इस मामले से कोई सीधा संबंध नहीं है। पुलिस अब इस एंगल की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को वेव सिटी इलाके से गिरफ्तार किया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और चार अन्य फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने क्या कहा

डीसीपी सिटी जोन धवल जायसवाल ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर स्वॉट टीम और क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई थी। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस सराहनीय काम के लिए टीम को 50 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।

Tags: Builder Threat IndiaGhaziabad Extortion Case
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist