Bollywood News: हॉरर-कॉमेडी फिल्मों को लेकर दर्शकों में हमेशा खास उत्साह देखने को मिलता है और यही उत्साह इन दिनों Akshay Kumar की फिल्म Bhoot Bangla को लेकर भी नजर आ रहा है। 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।
दो दिन में 60 करोड़ पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के दो दिनों के भीतर दुनियाभर में करीब 60.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने अब तक 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरे दिन ही विदेशी बाजारों में फिल्म ने लगभग 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया।घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने पेड प्रिव्यूज से 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
अक्षय कुमार की कॉमेडी ने जीता दर्शकों का दिल
फिल्म में Akshay Kumar की कॉमिक टाइमिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। कई ट्रेड एनालिस्ट भी इसे उनके करियर की बेहतरीन कॉमिक परफॉर्मेंस में से एक मान रहे हैं। फिल्म में उनका अंदाज दर्शकों को हंसाने में सफल साबित हो रहा है।
प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी फिर साबित हुई हिट
इस फिल्म का निर्देशन Priyadarshan ने किया है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। दोनों ने साथ मिलकर Bhool Bhulaiyaa, Hera Pheri, Garam Masala, Bhagam Bhag, De Dana Dan और Khatta Meetha जैसी यादगार फिल्में दी हैं।इन फिल्मों की तरह ही Bhoot Bangla को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और बेहतर प्रदर्शन करेगी।






