Saturday, April 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Chardham Yatra 2026: चार धाम यात्रा से पहले किसको चढ़ाते हैं मांस और चावल, तिमुंडिया मेला में दिखा आस्था और परंपरा का अनोखा संगम

अक्षय तृतीया के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने से पहले जोशीमठ में तिमुंडिया मेले का आयोजन हुआ, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्राचीन परंपरा और अनोखी पूजा का अद्भुत नजारा देखा।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 20, 2026
in धर्म
: Badrinath Kapat Opening Timundiya Mela
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Badrinath Kedarnath, अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल चुके हैं। अब 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। इसी के साथ चार धाम यात्रा की शुरुआत हो रही है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

जोशीमठ में भव्य मेला

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले जोशीमठ के प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी ‘वीर तिमुंडिया मेला’ आयोजित किया गया। इस मेले में शामिल होने के लिए हजारों लोग दूर-दूर से पहुंचे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ में कोई कमी नहीं दिखी।

RELATED NEWS

women reservation bill india politics

Political Clash: लोकसभा में बिल गिरा, बढ़ी सियासत, पीएम का आज रात राष्ट्र को संबोधन, विपक्ष और सरकार आमने-सामने

April 18, 2026
RCB vs LSG IPL 2026 match

IPL 2026 Match: RCB बनाम LSG, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज होगा धमाकेदार मुकाबला, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद

April 15, 2026

अनोखी परंपरा और भोग

इस मेले की सबसे खास बात इसकी अनोखी परंपरा है। वीर तिमुंडिया का अवतार लेने वाले व्यक्ति को खास भोग चढ़ाया जाता है। इसमें करीब 40 किलो कच्चा चावल, 10 किलो गुड़, मांस और कई घड़े पानी शामिल होते हैं। इसके बाद वह व्यक्ति आम लोगों के बीच ही इस भोग को ग्रहण करता है। यह नजारा देखने वालों के लिए बेहद अलग और चौंकाने वाला होता है।

कौन हैं वीर तिमुंडिया

वीर तिमुंडिया उत्तराखंड के चमोली जिले में पूजे जाने वाले एक प्राचीन देवता हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले नरसिंह मंदिर में उनकी पूजा द्वारपाल यानी मंदिर के रक्षक के रूप में की जाती है। हर साल इस मेले में तिमुंडिया देवता एक व्यक्ति के शरीर में अवतार लेते हैं, जिसे ‘पशवा’ कहा जाता है।

ढोल-दमाऊ के साथ आयोजन

मेले की शुरुआत में तिमुंडिया के अवतार को ढोल-दमाऊ की आवाज के साथ मंदिर परिसर में लाया जाता है। इस दौरान नवदुर्गा, भुवनेश्वरी, चंडिका और अन्य स्थानीय देवताओं की भी पूजा होती है। इसके बाद चार धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित होने की कामना के लिए विशेष पूजा की जाती है।

हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी

देवता पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल नंबूरी के अनुसार, यह परंपरा बहुत पुरानी है और आज भी पूरी आस्था के साथ निभाई जाती है। इस साल भी करीब 3000 से ज्यादा लोगों ने इस मेले को अपनी आंखों से देखा और पूजा में हिस्सा लिया।

क्या है पौराणिक कहानी

कहानी के अनुसार, पुराने समय में बद्रीनाथ जाने वाले रास्ते पर एक तीन सिर वाला राक्षस रहता था। वह वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशान करता था और उनसे बलि मांगता था। जब देवी दुर्गा वहां पहुंचीं, तो उन्होंने उस राक्षस को हरा दिया। राक्षस ने माफी मांगी, तो देवी ने उसे अपना रक्षक बना दिया।

आज भी निभाई जाती परंपरा

देवी दुर्गा ने उसे वरदान दिया कि जब भी बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे, उससे पहले उसकी पूजा जरूर की जाएगी। तभी से हर साल इस परंपरा को निभाया जाता है। यही वजह है कि आज भी तिमुंडिया मेले का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ होता है।

Tags: Badrinath TempleKedarnath YatraNews1India
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

women reservation bill india politics

Political Clash: लोकसभा में बिल गिरा, बढ़ी सियासत, पीएम का आज रात राष्ट्र को संबोधन, विपक्ष और सरकार आमने-सामने

by SYED BUSHRA
April 18, 2026

Women Reservation Bill :महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन विधेयक लोकसभा में पास नहीं हो सका, जिसके बाद राजनीतिक माहौल और...

RCB vs LSG IPL 2026 match

IPL 2026 Match: RCB बनाम LSG, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज होगा धमाकेदार मुकाबला, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद

by SYED BUSHRA
April 15, 2026

RCB vs LSG IPL 2026 match:आईपीएल 2026 का 23वां मैच आज 15 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले में रॉयल...

ED raid on Ashok Mittal AAP

ED Raid: ED की बड़ी कार्रवाई, AAP सांसद अशोक मित्तल और उनके ठिकानों पर एक साथ कई जगह छापेमारी

by SYED BUSHRA
April 15, 2026

ED Raid on AAP MP:आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और उनसे जुड़े कई ठिकानों...

fake baba crime case india

आस्था के नाम पर धोखा, कन्यादान का झांसा देकर कर दिया कौन सा कांड, फर्जी बाबा का घिनौना चेहरा उजागर

by Kirtika Tyagi
April 9, 2026

Fake Baba Exposed:नासिक में एक कथित बाबा अशोक खरात को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। लोग अब...

AAP Political Crisis : राघव चड्ढा का क्या होगा अगला कदम, आम आदमी पार्टी में अंदरूनी विवाद गहराया

AAP Political Crisis : राघव चड्ढा का क्या होगा अगला कदम, आम आदमी पार्टी में अंदरूनी विवाद गहराया

by Kirtika Tyagi
April 9, 2026

Political News: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता Raghav Chadha को लेकर इन दिनों राजनीति में काफी हलचल है। पार्टी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist