Saturday, April 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home हरियाणा

गुरुग्राम में 25 करोड़ सरकारी जमीन पर बंदर का कब्जा, झुग्गियां से कर रहा था कमाई, प्रशासन ने कर दिया धराशाही

गुरुग्राम सेक्टर 63 में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर करीब 25 करोड़ रुपये की आधा एकड़ सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया, जहां झुग्गियां, बोरवेल और गैरकानूनी गतिविधियां चल रही थीं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 21, 2026
in हरियाणा
Gurugram illegal land encroachment action
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gurugram: गुरुग्राम में जिला प्रशासन और पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-63 में करीब आधा एकड़ सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। अधिकारियों के अनुसार, इस जमीन की बाजार कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। लंबे समय से इस जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था।

किसने किया था कब्जा

जानकारी के मुताबिक, कादरपुर गांव का रहने वाला नितेश उर्फ बंदर नाम का आरोपी इस जमीन पर गैरकानूनी तरीके से काबिज था। उसने यहां करीब 50 झुग्गियां बना रखी थीं। इतना ही नहीं, उसने कई बोरवेल भी खुदवा दिए थे और लोगों को किराये पर देकर उनसे पैसे वसूल रहा था।

RELATED NEWS

Supreme Court Netaji PIL rejection

Supreme Court बोला ऐसे मुद्दे न्यायिक दायरे से बाहर, नेताजी पर दायर याचिका खारिज, याचिकर्ता को क्यों लगाई फटकार

April 21, 2026
Bumrah first ball wicket IPL

फैंस का इंतजार खत्म, बुमराह की दमदार वापसी, पहली गेंद पर चटकाया विकेट, मुंबई इंडियंस ने गुजरात को हराया

April 21, 2026

अवैध गतिविधियों का बना अड्डा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह जगह धीरे-धीरे अवैध कामों का केंद्र बन गई थी। यहां दो कबाड़ के गोदाम भी चल रहे थे। आरोप है कि बोरवेल के जरिए इलाके में पानी की गैरकानूनी सप्लाई की जा रही थी। आरोपी का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें मारपीट, झपटमारी, अपहरण और रंगदारी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

सुरक्षा के बीच हुई कार्रवाई

इस पूरे अभियान को शांतिपूर्वक पूरा करने के लिए प्रशासन ने पहले इलाके को चिन्हित किया। इसके बाद गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

कई विभागों ने मिलकर किया काम

अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई में GMDA की एनफोर्समेंट टीम, नगर निगम गुरुग्राम (MCG), सीआईए सेक्टर-31 यूनिट और सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मिलकर काम किया। कार्रवाई से पहले GMDA के डीटीपी (एनफोर्समेंट) आर.एस. बाथ ने दो बार मौके का निरीक्षण किया था। इसके बाद पूरी योजना बनाकर इस अभियान को अंजाम दिया गया।

अवैध कब्जों पर सख्ती का संकेत

प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह के कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा, ताकि सरकारी जमीन का गलत इस्तेमाल रोका जा सके।

स्थानीय लोगों में चर्चा

इस कार्रवाई के बाद इलाके में काफी चर्चा है। स्थानीय लोग इसे प्रशासन की बड़ी सफलता मान रहे हैं। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि अब इलाके में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी और व्यवस्था बेहतर होगी।

Tags: Gurugram Newsillegal encroachmentNews1India
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Supreme Court Netaji PIL rejection

Supreme Court बोला ऐसे मुद्दे न्यायिक दायरे से बाहर, नेताजी पर दायर याचिका खारिज, याचिकर्ता को क्यों लगाई फटकार

by SYED BUSHRA
April 21, 2026

Supreme Court Rejects PIL on Netaji: सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया, जिसमें यह मांग...

Bumrah first ball wicket IPL

फैंस का इंतजार खत्म, बुमराह की दमदार वापसी, पहली गेंद पर चटकाया विकेट, मुंबई इंडियंस ने गुजरात को हराया

by SYED BUSHRA
April 21, 2026

Bumrah Strikes on First Ball: “देर से आए, लेकिन सही समय पर आए” — जसप्रीत बुमराह की वापसी को देखकर...

Maharajganj brother murder case

छोटी सी बात पर भाइयों में विवाद, बड़े ने किया हमला, छोटे की गई जान, एक पहुंचा जेल दूसरा शमशान

by SYED BUSHRA
April 21, 2026

Maharajganj Brother Murder: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां जूतों को लेकर...

IPL black magic controversy claim

IPL Controversy : किस दावे से IPL में काले जादू पर छिड़ी बहस, क्या जीत के लिए टोने, टोटकों का सहारा लेती हैं टीमें

by SYED BUSHRA
April 20, 2026

IPL Black Magic Controversy: क्रिकेट में कई खिलाड़ी अपने-अपने टोटकों के लिए जाने जाते हैं। कोई हमेशा एक ही पैड...

Iran US Naval Conflict Strait Crisis

Iran US Tension, बातचीत बेनतीजा, ईरानी जहाज पर कब्जे और ड्रोन हमलों से समुद्र में ईरान-अमेरिका टकराव चरम पर

by SYED BUSHRA
April 20, 2026

Iran US Tension:करीब 40 दिनों तक चली बातचीत के बाद भी ईरान और अमेरिका के बीच कोई सहमति नहीं बन...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist