Saturday, May 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मेरठ

हृदय परिवर्तन या कोई नया नाटक, जेल में नीले ड्रम वाली मुस्कान का बदला व्यवहार, क्या भक्ति में ढूंढ रही सुकून

मेरठ जेल में बंद मुस्कान का व्यवहार बदल गया है। वह अब रोज 7 घंटे भक्ति करती है और भगवान शिव की पूजा में लगी रहती है। 13 महीनों से कोई मिलने नहीं आया है।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
April 23, 2026
in मेरठ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Muskaan’s Life in Meerut Jail: मेरठ जेल में बंद मुस्कान इन दिनों अपने बदले हुए व्यवहार को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि पहले जहां वह तनाव और चिंता में रहती थी, वहीं अब वह पूरी तरह धार्मिक माहौल में ढल चुकी है। वह दूसरी महिला बंदियों से कहती है कि दुनिया की हर चीज मोह-माया है और इंसान का असली सहारा सिर्फ भगवान ही होता है।

भक्ति में बीत रहा ज्यादातर समय

जानकारी के मुताबिक, मुस्कान दिन का बड़ा हिस्सा भगवान की पूजा और साधना में बिताती है। वह करीब 7 घंटे रोज भक्ति में लगाती है। रुद्राक्ष की माला लेकर वह लगातार जाप करती रहती है। इसके साथ ही वह भजन, सत्संग और धार्मिक चर्चाओं में भी हिस्सा लेती है।

RELATED NEWS

Meerut Murder Case

मेरठ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी, 14 दिन की बढ़ी न्यायिक हिरासत

April 3, 2025
Meerut Murder Case

मुस्कान के केस में बड़ा दावा, दिल्ली और मेरठ के वकील मुफ्त में लड़ेंगे मुकदमा, फांसी से बचाने की पूरी तैयारी…

March 26, 2025

भगवान शिव की पूजा में लीन

जेल के अंदर मुस्कान खास तौर पर भगवान शिव की भक्ति कर रही है। वह रोज शिव की स्तुति करती है और सुंदरकांड व रामायण का पाठ भी करती है। बताया जा रहा है कि उसने नशे की आदत भी छोड़ दी है और अब उसे भक्ति में ही सुकून मिल रहा है।

कोई मिलने नहीं आया

पिछले करीब 13 महीनों में मुस्कान से मिलने कोई भी नहीं पहुंचा है। ऐसे में उसने खुद को पूरी तरह पूजा-पाठ में लगा लिया है। उसका कहना है कि मुश्किल समय में इंसान के साथ केवल भगवान ही खड़े रहते हैं।

सह-अभियुक्त भी व्यस्त

इस मामले में उसके साथ आरोपी साहिल भी जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि साहिल जेल के अंदर खेती-बाड़ी के काम में लगा हुआ है। वहीं, मुस्कान दूसरी महिला कैदियों से बातचीत करती रहती है, जिससे जेल में उसका व्यवहार अब अलग नजर आता है।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि मुस्कान अपने पति सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद है। आरोप है कि उसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि पति ने उनके रिश्ते का विरोध किया था, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को छुपाने की कोशिश की।

तनाव से भक्ति तक का सफर

पहले मुस्कान काफी तनाव में रहती थी, लेकिन बयान देने के बाद अब वह कुछ शांत नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि उसने अपने जीवन का रास्ता बदलने की कोशिश की है और अब वह भक्ति के जरिए मानसिक सुकून पाने की कोशिश कर रही है।

Tags: Meerut murder caseMuskaan Meerut Jail
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Meerut Murder Case

मेरठ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी, 14 दिन की बढ़ी न्यायिक हिरासत

by Akhand Pratap Singh
April 3, 2025

Meerut Murder Case: मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल इन दिनों जेल में बंद...

Meerut Murder Case

मुस्कान के केस में बड़ा दावा, दिल्ली और मेरठ के वकील मुफ्त में लड़ेंगे मुकदमा, फांसी से बचाने की पूरी तैयारी…

by Gulshan
March 26, 2025

Meerut Murder Case : सौरव राजपूत हत्याकांड में आरोपी मुस्कान के लिए दिल्ली और मेरठ के वकीलों ने मुफ्त में...

Meerut Murder Case

Meerut Murder Case : मुस्कान की मासूम बेटी ने नानी से पूछा- ‘पापा भगवान के पास चले गए?’

by Gulshan
March 26, 2025

Meerut Murder Case : मेरठ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे ने न सिर्फ...

Meerut Murder Case

मेरठ में कातिलाना खेल, ‘कातिल मुस्कान’ ने पति के किए 15 टुकड़े, बॉयफ्रेंड संग पहुंची मनाली…

by Gulshan
March 19, 2025

Meerut Murder Case : सौरभ और मुस्कान की कहानी एक प्यारी प्रेम कहानी से शुरू हुई थी। सौरभ राजपूत, जो...

Meerut

Meerut murder case: मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, बनारस की वारदात का भी नहीं हुआ खुलासा

by Mayank Yadav
January 10, 2025

Meerut murder case: मेरठ के लिसाड़ी गेट की सुहैल गार्डन कॉलोनी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक ही...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist