Nita Ambani ने हाल ही में New York City में आयोजित TIME100 समिट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जहां उन्होंने मंच पर Jessica Sibley के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उनका पारंपरिक भारतीय लुक खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। उन्होंने स्वदेश ब्रांड की विशेष जामदानी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प और संस्कृति की झलक दुनिया के सामने पेश की।
24 महीनों में तैयार हुई खास जामदानी साड़ी
समिट में नीता अंबानी ने पश्चिम बंगाल की पारंपरिक जामदानी साड़ी पहनी, जिसे पद्मश्री पुरस्कार विजेता बीरेन कुमार बसाक ने Fulia में करीब 24 महीनों की मेहनत से तैयार किया था। स्वदेश ब्रांड की इस छह गज लंबी साड़ी में बारीक मीनाकारी, ट्राइबल मोटिफ्स, फिगरेटिव स्टोरीटेलिंग और शुभ मछली बॉर्डर जैसे पारंपरिक तत्वों को बेहद खूबसूरती से बुना गया था।
यह क्रीम रंग की साड़ी बंगाल के समृद्ध टेक्सटाइल हेरिटेज का एक शानदार उदाहरण मानी जा रही है, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय परंपरा की खूबसूरती को उजागर किया।
साड़ी का पल्लू भी सुनाता है पारंपरिक कहानी
इस खास साड़ी का पल्लू भी बेहद आकर्षक था। इसमें पारंपरिक दृश्य, मानव आकृतियां, पशु-पक्षी और पत्तियों के डिजाइन को बेहद बारीकी से उकेरा गया था। हर एक डिजाइन में कारीगरों की महीन कला साफ नजर आती है, जो इस साड़ी को और भी खास बनाती है।
जूलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती
Reliance Foundation की चेयरपर्सन नीता अंबानी अपने शानदार जूलरी कलेक्शन के लिए भी जानी जाती हैं। इस खास मौके पर उन्होंने तीन लड़ियों वाला मोतियों का हार पहना, जिसे पन्ना और हीरे के झुमकों, मैचिंग अंगूठी, मोती और पन्ना जड़ी चूड़ियों और कीमती पत्थरों से सजी घड़ी के साथ स्टाइल किया।
ग्रीन बिंदी और सटल मेकअप के साथ उनका यह पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस एलिगेंट अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं





