Saturday, May 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Hamirpur में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 6 लोगों के लापता होने की आशंका

Hamirpur में Yamuna River पार करते समय नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव में सवार 8 लोगों में से 2 को बचा लिया गया, जबकि 6 लोग लापता हैं। प्रशासन, गोताखोरों और NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
May 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh के Hamirpur जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब यमुना नदी में सवारियों से भरी नाव अचानक पलट गई। इस हादसे में नाव पर सवार 8 लोगों में से 6 के डूबने की आशंका जताई जा रही है, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव के मजरा कोतुपुर पटिया की है। बताया जा रहा है कि गांव में श्रीपाल की बेटी की शादी थी और विदाई के बाद परिवार के कुछ सदस्य व रिश्तेदार यमुना नदी पार कर तरबूज लेने और खाने के लिए दूसरी ओर गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हो गया।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, इन शहरों में शुरू होंगे नए स्पोर्ट्स कॉलेज

Uttar Pradesh के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, इन शहरों में शुरू होंगे नए स्पोर्ट्स कॉलेज

May 5, 2026
Uttar Pradesh: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! यूपी पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती का ऐलान

Uttar Pradesh: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! यूपी पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती का ऐलान

April 28, 2026

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव चला रहा युवक रास्ते में मोबाइल फोन पर बात करने लगा। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते नाव नदी में पलट गई। नाव पलटते ही उसमें सवार सभी लोग गहरे पानी में जा गिरे।

दो लोग सुरक्षित, छह की तलाश जारी

हादसे के बाद किसी तरह दो लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं छह अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

प्रशासन मौके पर, NDRF तैनात

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। SDM अभिषेक कुमार और CO राजेश कमल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है और NDRF टीम को भी बुलाया गया है।

गांव में मातम का माहौल

इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है। जिन परिवारों के सदस्य लापता हैं, उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द सभी लापता लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Tags: Hamirpur AccidentUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

Uttar Pradesh के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, इन शहरों में शुरू होंगे नए स्पोर्ट्स कॉलेज

Uttar Pradesh के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, इन शहरों में शुरू होंगे नए स्पोर्ट्स कॉलेज

by Sadaf Farooqui
May 5, 2026

Uttar Pradesh के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार इस शैक्षिक सत्र से Saharanpur और Fatehpur में नए...

Uttar Pradesh: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! यूपी पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती का ऐलान

Uttar Pradesh: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! यूपी पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती का ऐलान

by Sadaf Farooqui
April 28, 2026

Uttar Pradesh के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। Yogi Adityanath ने प्रदेश...

Uttar Pradesh में हीटवेव का बढ़ा क़हर, बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार ने स्कूलों को दिये सख़्त निर्देश

Uttar Pradesh में हीटवेव का बढ़ा क़हर, बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार ने स्कूलों को दिये सख़्त निर्देश

by Sadaf Farooqui
April 28, 2026

Uttar Pradesh  में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए Uttar Pradesh सरकार ने सभी स्कूलों...

Uttar Pradesh  के वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों को मिल रही नई जिंदगी, योगी सरकार दे रही सहारा

Uttar Pradesh के वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों को मिल रही नई जिंदगी, योगी सरकार दे रही सहारा

by Sadaf Farooqui
April 27, 2026

Uttar Pradesh सरकार प्रदेश के बुजुर्गों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन देने की दिशा में लगातार काम कर रही है।...

Uttar Pradesh:गंगा एक्सप्रेस-वे कार्यक्रम के चलते बदला ट्रैफिक रूट, 23 और 28–29 अप्रैल को रहेगा डायवर्जन लागू

Uttar Pradesh:गंगा एक्सप्रेस-वे कार्यक्रम के चलते बदला ट्रैफिक रूट, 23 और 28–29 अप्रैल को रहेगा डायवर्जन लागू

by Sadaf Farooqui
April 23, 2026

Uttar Pradesh: गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने जनपद में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू कर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist