Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

C N Rath Murder Case: हत्याकांड में बड़ा खुलासा , अयोध्या से पकड़ा गया आरोपी,क्यों पेशेवर शूटर मान कर रही पूछताछ

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बंगाल और यूपी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर राज सिंह उर्फ चंदन को अयोध्या से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे पेशेवर शूटर मान रही है और मामले में उसके कनेक्शन की जांच कर रही है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 12, 2026
in क्राइम
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोलकाता पुलिस और यूपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राज सिंह उर्फ चंदन नाम के युवक को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ा गया है, जो बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं आरोपी का एक भाई अभी भी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया राज सिंह पेशेवर शूटर माना जाता है। उसके खिलाफ कई थानों में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि राजनीतिक संपर्कों और प्रभाव के चलते वह लंबे समय तक कार्रवाई से बचता रहा। अब बंगाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

RELATED NEWS

Chandranath Rath Murder Case

P A Murder Case: शुभेंदु के PA की हत्या मामले में STF का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में चली छापेमारी, बिहार, यूपी से हुई गिरफ्तारियां

May 11, 2026

राजनीति से जुड़े होने की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज सिंह पहले पार्षद और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी लड़ चुका है। इतना ही नहीं, उसके कई बड़े बीजेपी नेताओं से संबंध होने की भी चर्चा है। वह खुद को बीजेपी समर्थक बताता रहा है।

राज सिंह उर्फ चंदन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के आनंद नगर का रहने वाला है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई राजनीतिक नेताओं के साथ तस्वीरें मौजूद हैं। कुछ दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री Dayashankar Singh के साथ भी तस्वीर साझा की थी।

वह खुद को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव भी बताता है। सोशल मीडिया पर उसकी छवि एक दबंग युवक की तरह दिखाई देती है। कभी वह लग्जरी गाड़ियों के साथ नजर आता है, तो कभी बुलेट बाइक चलाते हुए वीडियो पोस्ट करता है। गले में गमछा और मूंछों पर ताव देते उसके वीडियो भी काफी वायरल हुए हैं।

शादी से लौटते वक्त हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, राज सिंह पर साल 2020 में एक अंडा कारोबारी की हत्या का आरोप भी लग चुका है। उस मामले में वह फिलहाल जमानत पर बाहर था। बताया जा रहा है कि वह बलिया के एक बीजेपी नेता की बेटी की शादी में शामिल होने लखनऊ गया था। शादी समारोह से लौटते समय अयोध्या में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

हत्याकांड में लगातार खुल रहे नए कनेक्शन

गौरतलब है कि 6 मई की रात कोलकाता में चंद्रनाथ रथ की गाड़ी रोककर उन पर हमला किया गया था। इस दौरान हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में बंगाल पुलिस पहले ही बिहार के मयंक राज और विक्की मौर्य को बक्सर से गिरफ्तार कर चुकी है।

अब जांच में राज सिंह का नाम सामने आने के बाद पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में पेशेवर शूटरों का इस्तेमाल किया गया था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Tags: Chandranath Rath Murder CaseRaj Singh Arrest
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Chandranath Rath Murder Case

P A Murder Case: शुभेंदु के PA की हत्या मामले में STF का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में चली छापेमारी, बिहार, यूपी से हुई गिरफ्तारियां

by SYED BUSHRA
May 11, 2026

Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist