Monday, November 16, 2026 10:20 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राजनीति » Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में फिर बड़े बदलाव की चर्चा, किन मंत्रियों पर लटक रही है तलवार?

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में फिर बड़े बदलाव की चर्चा, किन मंत्रियों पर लटक रही है तलवार?

मोदी सरकार में बड़े कैबिनेट फेरबदल की चर्चा तेज है। 2021 की तरह इस बार भी कई मंत्रियों के विभाग बदलने या हटने की अटकलें हैं। सरकार 2029 की तैयारी और बेहतर प्रदर्शन पर फोकस कर सकती है।

by SYED BUSHRA
30/06/2026
: Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में एक बार फिर बड़े कैबिनेट फेरबदल की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं, जबकि कुछ को मंत्रिमंडल से बाहर भी किया जा सकता है। इससे पहले मोदी सरकार में सबसे बड़ा फेरबदल 7 जुलाई 2021 को दूसरे कार्यकाल के दौरान हुआ था।

उस समय 12 मंत्रियों ने पद छोड़ा था और 43 नए नेताओं ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के सामने मंत्री पद की शपथ ली थी। इस बदलाव के बाद प्रधानमंत्री समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या करीब 78 हो गई थी, जो संवैधानिक सीमा 81 से कुछ कम थी।

कई बड़े नेताओं की हुई थी विदाई

2021 के फेरबदल में कई बड़े और चर्चित नेताओं को मंत्रिमंडल से बाहर किया गया था। कोरोना की दूसरी लहर के बाद तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को हटाया गया। इसके अलावा रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, सदानंद गौड़ा, संतोष गंगवार, थावरचंद गहलोत और बाबुल सुप्रियो जैसे नेताओं ने भी मंत्रिपद छोड़ा था।

RELATED NEWS

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

July 2, 2026
Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

June 28, 2026

नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उस समय सरकार ने कई नए चेहरों को मौका दिया। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, नारायण राणे और ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार, आरसीपी सिंह और पशुपति कुमार पारस को भी मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी मिली। इसके साथ ही किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी, आर.के. सिंह और पुरुषोत्तम रूपाला को पदोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय और हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उत्तर प्रदेश पर था खास ध्यान

2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने यूपी से सात नेताओं को राज्य मंत्री बनाया था। इनमें पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, भानु प्रताप सिंह वर्मा, कौशल किशोर, एसपीएस बघेल, अजय कुमार और बीएल वर्मा शामिल थे। इससे साफ था कि सरकार ने चुनावी और सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान दिया था।

इस बार किन मंत्रियों पर नजर

अब 2026 में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान फिर बड़े फेरबदल की चर्चा है। माना जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले या उसके आसपास मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है। चर्चा है कि सरकार प्रदर्शन, विवाद, क्षेत्रीय संतुलन और 2029 के चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखकर फैसले ले सकती है।

सबसे ज्यादा चर्चा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर है। नीट पेपर लीक, सीबीएसई से जुड़े विवाद और शिक्षा क्षेत्र के अन्य मुद्दों के कारण उनके विभाग में बदलाव या मंत्रिमंडल से बाहर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं हरदीप सिंह पुरी को लेकर भी चर्चा है कि उनका विभाग बदला जा सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम भी अटकलों में शामिल है, हालांकि उनके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल सरकार की ओर से किसी भी संभावित फेरबदल की पुष्टि नहीं की गई है।

Related Posts

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, राजनाथ सिंह और अमित शाह को लेकर बढ़ीं अटकलें

July 2, 2026
Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

June 28, 2026
Modi cabinet reshuffle 2026 update

Cabinet Reshuffle: क्या मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल, जानिए मोदी कैसे साधेंगे सत्ता संतुलन, तय होगी भविष्य दिशा

January 6, 2026
Next Post
Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

IMD July Weather Forecast 2026

July Weather Forecast: जुलाई में बारिश रहेगी सामान्य से कम, गर्मी और उमस बढ़ने के आसार, IMD ने जारी किया नया मौसम पूर्वानुमान

UP Rural Employment Scheme 2026

New Scheme: यूपी में आज से नई रोजगार गारंटी योजना लागू , 15 दिन में काम नहीं तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

POPULAR POST

Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

Mob Violence : बच्चे को बचाना महिला को पड़ा भारी, चोरी के शक में उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही भड़की हिंसा

November 11, 2026
Pregnancy Alert : क्या गर्भावस्था में प्रदूषण बन रहा बच्चे का दुश्मन? नई रिसर्च में किसको लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Pregnancy Alert : क्या गर्भावस्था में प्रदूषण बन रहा बच्चे का दुश्मन? नई रिसर्च में किसको लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

November 13, 2026
Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 16, 2026
Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग से गयी गार्ड की जान, दिव्यांका-विवेक ने भावुक पोस्ट में बयां किया दर्द

Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग से गयी गार्ड की जान, दिव्यांका-विवेक ने भावुक पोस्ट में बयां किया दर्द

November 10, 2026
Saurabh Tomar Baghpat News

Diwali Dispute : बागपत में पटाखे जलाने पर चली गोली, राष्ट्रपति के अंगरक्षक के सिर में धंसी, वेंटिलेटर पर हालत गंभीर

November 11, 2026
Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

Political Surprise : वोट के लिए कुछ भी करेगा, BJP के दिग्गज नेता ने मंच से पढ़ा इस्लाम का पहला कलमा

November 14, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India