बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

New Aadhaar App: पुराना mAadhaar ऐप हुआ बंद, जानिए नए Aadhaar App के फीचर्स और इस्तेमाल का तरीका

UIDAI ने पुराने mAadhaar ऐप को बंद कर नया Aadhaar App लॉन्च किया है। नए ऐप में बेहतर सुरक्षा, फेस वेरिफिकेशन, मोबाइल नंबर अपडेट और एक फोन में 5 आधार प्रोफाइल रखने जैसी कई नई सुविधाएं दी गई हैं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

New Aadhaar App: अगर आप अपने स्मार्टफोन में आधार कार्ड रखने के लिए mAadhaar ऐप का इस्तेमाल करते थे, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 30 जून 2026 से पुराने mAadhaar ऐप को पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है। इसकी जगह अब नया और पहले से ज्यादा सुरक्षित Aadhaar App लॉन्च किया गया है। नया ऐप आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है और इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

क्या पुराना डेटा अपने आप आ जाएगा?

कई लोगों के मन में यह सवाल है कि पुराने ऐप में मौजूद जानकारी क्या नए ऐप में अपने आप आ जाएगी। इसका जवाब है नहीं। UIDAI के अनुसार, पुराना mAadhaar ऐप और नया Aadhaar App एक-दूसरे से जुड़े नहीं हैं। इसलिए आपको नए ऐप में दोबारा अपनी प्रोफाइल बनानी होगी। इसके लिए सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से नया ऐप डाउनलोड करें। फिर अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन पूरा करें। प्रोफाइल बनने के बाद पुराने ऐप को फोन से हटा सकते हैं।

RELATED NEWS

Aadhaar App

Aadhaar App Update: अब घर बैठे मोबाइल नंबर बदलें – स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया

दिसम्बर 10, 2025

एक फोन में पूरे परिवार के आधार

नए Aadhaar App की सबसे बड़ी खासियत “वन फैमिली, वन ऐप” सुविधा है। अब एक ही स्मार्टफोन में परिवार के अधिकतम पांच सदस्यों के आधार प्रोफाइल सुरक्षित रखे जा सकते हैं। इससे अलग-अलग लोगों के लिए अलग फोन या अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं होगी। परिवार के सभी सदस्यों का आधार एक ही जगह आसानी से मैनेज किया जा सकेगा।

नए ऐप में मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स

यह नया ऐप पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित बनाया गया है। इसमें आप घर बैठे अपना मोबाइल नंबर और पता अपडेट कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर बायोमेट्रिक जानकारी को एक क्लिक में लॉक या अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा, किसी होटल, सिनेमा हॉल या अन्य जगह पर आधार साझा करते समय पूरा आधार नंबर दिखाने की जरूरत नहीं होगी। ऐप एक खास QR कोड तैयार करेगा, जिससे केवल जरूरी जानकारी ही सामने वाले तक पहुंचेगी। इसमें फेस वेरिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है। साथ ही, आप यह भी देख सकते हैं कि आपका आधार कब और कहां इस्तेमाल किया गया।

इन जगहों पर होगा सबसे ज्यादा फायदा

UIDAI के मुताबिक, नया डिजिटल आधार पूरी तरह मान्य पहचान पत्र है। इसका उपयोग होटल में चेक-इन, सिनेमा हॉल में उम्र की पुष्टि, अस्पतालों में विजिटर या अटेंडेंट के रजिस्ट्रेशन और डिलीवरी एजेंट या अन्य गिग वर्कर्स के वेरिफिकेशन जैसे कई कामों में किया जा सकता है। बेहतर सुरक्षा और आसान इस्तेमाल को देखते हुए सभी आधार धारकों को नया ऐप डाउनलोड कर अपनी प्रोफाइल जल्द बना लेनी चाहिए।

Tags: Aadhaar AppUIDAI Update
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Aadhaar App

Aadhaar App Update: अब घर बैठे मोबाइल नंबर बदलें – स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया

by Deepali Kaur
दिसम्बर 10, 2025

UIDAI ने आधार ऐप में एक अहम अपडेट जारी किया है, जिससे अब Aadhaar में जुड़े मोबाइल नंबर को घर...

Next Post
Merchant Navy Case: वेनेजुएला में देवरिया के युवक की संदिग्ध मौत, दोबारा पोस्टमार्टम में शरीर से अहम अंग गायब, अंग तस्करी का शक

Merchant Navy Case: वेनेजुएला में देवरिया के युवक की संदिग्ध मौत, दोबारा पोस्टमार्टम में शरीर से अहम अंग गायब, अंग तस्करी का शक

Bangladesh China Relations: बांग्लादेश का चीन की ओर बढ़ता कदम, किस समझौते से भारत की बढ़ी चिंता, खड़ी हुई सामरिक चुनौतियां

Bangladesh China Relations: बांग्लादेश का चीन की ओर बढ़ता कदम, किस समझौते से भारत की बढ़ी चिंता, खड़ी हुई सामरिक चुनौतियां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist