Saturday, November 14, 2026 3:49 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » IndiGo Lite Fare: इंडिगो ने ‘इंडिगो लाइट’ फेयर शुरू किया, छोटे बैग के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा कम किराए का फायदा

IndiGo Lite Fare: इंडिगो ने ‘इंडिगो लाइट’ फेयर शुरू किया, छोटे बैग के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा कम किराए का फायदा

इंडिगो ने 'इंडिगो लाइट' नाम से नया सस्ता किराया शुरू किया है। इसमें बिना चेक-इन बैग वाले यात्रियों को कम कीमत पर टिकट मिलेगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सेवाएं अलग से पैसे देकर जोड़ी जा सकेंगी।

by SYED BUSHRA
01/07/2026

IndiGo Lite Fare: हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप सफर के दौरान सिर्फ एक छोटा बैग लेकर चलते हैं और बड़ा सूटकेस साथ नहीं रखते, तो अब आपकी यात्रा पहले से सस्ती हो सकती है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए ‘इंडिगो लाइट’ नाम से इकोनॉमी क्लास का नया और किफायती किराया शुरू किया है। इस नए किराया विकल्प की बुकिंग 1 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। वहीं, इस फेयर पर 15 जुलाई 2026 से यात्रा की जा सकेगी। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास है, जिन्हें चेक-इन बैगेज की जरूरत नहीं होती।

बिना बड़े बैग के कम देना होगा किराया

अक्सर यात्री सिर्फ एक छोटा बैग लेकर यात्रा करते हैं, लेकिन उन्हें टिकट में शामिल चेक-इन बैगेज का भी भुगतान करना पड़ता है। इंडिगो ने इसी परेशानी को देखते हुए यह नया विकल्प शुरू किया है। ‘इंडिगो लाइट’ फेयर में यात्री कम कीमत पर टिकट बुक कर सकेंगे। इसके साथ उन्हें 7 किलोग्राम तक का केबिन बैग विमान के अंदर ले जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा एयरलाइन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने आप एक सीट भी उपलब्ध कराएगी।

जरूरत हो तो बाद में जोड़ सकते हैं सुविधाएं

अगर टिकट बुक करने के बाद आपको लगे कि अब बड़ा बैग ले जाना है, तो इसकी सुविधा भी मिलेगी। यात्री बाद में अतिरिक्त शुल्क देकर चेक-इन बैगेज जोड़ सकते हैं। इसके अलावा अपनी पसंद की सीट चुनना, उड़ान के दौरान खाना मंगाना या फास्ट फॉरवर्ड जैसी प्राथमिकता वाली सेवाएं भी अलग से खरीदी जा सकती हैं। इन सभी सुविधाओं के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। यात्री अपनी उड़ान रवाना होने से एक घंटे पहले तक इंडिगो की वेबसाइट या एयरपोर्ट पर जाकर इन सेवाओं को अपने टिकट में शामिल कर सकते हैं। यह नियम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नॉन-स्टॉप दोनों तरह की उड़ानों पर लागू होगा।

RELATED NEWS

New Cabin Bag Rules for Air Travel in India

हवाई यात्रियों के लिए ज़रूरी ख़बर! कौन सी घरेलू चीज़ों को केबिन बैग में ले जाने पर लगी रोक

May 29, 2025
Udan Scheme 2025 expansion

Budget 2025: कितने नए शहर आएंगे हवाई मानचित्र पर बजट में उड़ान योजना पर बड़ा ऐलान

February 1, 2025

बुकिंग का तरीका और अतिरिक्त लाभ

इंडिगो ने साफ किया है कि ‘इंडिगो लाइट’ फेयर का लाभ केवल उसके आधिकारिक माध्यमों से टिकट बुक करने पर ही मिलेगा। यानी यात्रियों को इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या कॉन्टैक्ट सेंटर के जरिए ही टिकट बुक करना होगा। यह सुविधा वन-वे, राउंड ट्रिप और मल्टीसिटी यात्रा के लिए उपलब्ध रहेगी। बच्चे और वयस्क, दोनों ही इस फेयर का लाभ उठा सकते हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस सस्ते टिकट पर भी यात्रियों को इंडिगो ब्लूचिप पॉइंट्स मिलेंगे। इन पॉइंट्स का इस्तेमाल आगे की यात्रा में टिकट बुक करते समय किया जा सकेगा। इस तरह कम किराए के साथ भविष्य की यात्रा में भी बचत का फायदा मिलेगा।

Related Posts

New Cabin Bag Rules for Air Travel in India

हवाई यात्रियों के लिए ज़रूरी ख़बर! कौन सी घरेलू चीज़ों को केबिन बैग में ले जाने पर लगी रोक

May 29, 2025
Udan Scheme 2025 expansion

Budget 2025: कितने नए शहर आएंगे हवाई मानचित्र पर बजट में उड़ान योजना पर बड़ा ऐलान

February 1, 2025
Next Post
Tirupati Balaji Ki Aarti: श्री तिरुपति बालाजी की आरती से प्रसन्न होते हैं भगवान वेंकटेश्वर, श्रद्धापूर्वक करें पाठ

Tirupati Balaji Ki Aarti: श्री तिरुपति बालाजी की आरती से प्रसन्न होते हैं भगवान वेंकटेश्वर, श्रद्धापूर्वक करें पाठ

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

Premanand Ji Maharaj ने सबसे करीबी संत को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में भावुक हुए श्रद्धालु

Premanand Ji Maharaj ने सबसे करीबी संत को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में भावुक हुए श्रद्धालु

POPULAR POST

Mobile Apps: क्या आपके फोन में मौजूद कोई ऐप बन सकती है आपके नुकसान की वजह? जानिए पूरी डिटेल

Mobile Apps: क्या आपके फोन में मौजूद कोई ऐप बन सकती है आपके नुकसान की वजह? जानिए पूरी डिटेल

November 9, 2026
Mother Dairy Milk Price Hike

Milk Price Hike : त्योहार के बाद दिया महंगाई ने झटका, मदर डेयरी ने कितने बढ़ाए दूध के दाम

November 11, 2026
Gold Hallmark :कौन से नए नियम हुए लागू? गहने खरीदने से पहले कैसे पहचानें असली सोना, जानिए पूरी बात

Gold Hallmark :कौन से नए नियम हुए लागू? गहने खरीदने से पहले कैसे पहचानें असली सोना, जानिए पूरी बात

November 8, 2026
UP Political Alliance

UP Politics : ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर किसने उठाए सवाल? रोहिणी घावरी ने क्यों दी एक भी सीट जीतने की चुनौती?

November 13, 2026
Air Pollution Health Effects: दिवाली के बाद किन लोगों को रखना चाइए अपना ख़ास ख्याल नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Air Pollution Health Effects: दिवाली के बाद किन लोगों को रखना चाइए अपना ख़ास ख्याल नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

November 10, 2026
Lucknow Apartment Fire

Lucknow Fire: निर्माणाधीन अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार, दमकल ने पाया काबू

November 10, 2026

LATEST

Spy Scandal : किस तस्वीरों के बदले दुश्मन को दिए वायुसेना के राज, कौन-कौन सी खुफिया जानकारी हुई लीक?

Spy Scandal : किस तस्वीरों के बदले दुश्मन को दिए वायुसेना के राज, कौन-कौन सी खुफिया जानकारी हुई लीक?

November 14, 2026
Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

Mushtaq Ali Trophy : मैदान पर SKY का तूफान, 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दी दस्तक, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

November 14, 2026
Barabanki News

Barabanki News: बाराबंकी में महिला ने तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

November 14, 2026
PM Visit : 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे PM मोदी, पहली बार दिल्ली से बाहर होगा कौशल दीक्षा समारोह; किन्हें मिलेगा सम्मान?

PM Visit : 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे PM मोदी, पहली बार दिल्ली से बाहर होगा कौशल दीक्षा समारोह; किन्हें मिलेगा सम्मान?

November 14, 2026
Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

Chhath Special : मनोज तिवारी ने टीवी शो के सेट पर मनाया छठ, पत्नी सुरभि ने बताई त्योहार से जुड़ी खास यादें

November 14, 2026
Auto Launch : भारत में कब एंट्री करेगा BYD का लग्जरी ब्रांड Denza, D9 और Z9 GT की कीमत से कब उठेगा पर्दा

Auto Launch : भारत में कब एंट्री करेगा BYD का लग्जरी ब्रांड Denza, D9 और Z9 GT की कीमत से कब उठेगा पर्दा

November 14, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India