रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Engagement Buzz: क्या पृथ्वी शॉ और आकृति के रिश्ते में आई गई दरार? इंस्टाग्राम पोस्ट ‘हर एक अफवाह सच है”, सोशल मीडिया की चर्चा में

आकृति अग्रवाल की इंस्टाग्राम स्टोरी और पृथ्वी शॉ के साथ जुड़ी तस्वीरें हटाने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक पृथ्वी शॉ की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 5, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

Viral Instagram post: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी सगाई नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ ऐसे संकेत हैं, जिन्होंने दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आकृति की हालिया इंस्टाग्राम गतिविधियों के बाद फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं।

तस्वीरें हटाने के बाद शुरू हुई चर्चा

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने मार्च 2026 में सगाई की थी। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थीं। लेकिन अब आकृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सगाई की सभी तस्वीरें हटा दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने पृथ्वी शॉ को अनफॉलो भी कर दिया है। इन दोनों कदमों के बाद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि शायद दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।

RELATED NEWS

पृथ्वी शॉ ने सरफराज के भाई मुशीर पर बल्ले से किया हमला, सोशल मीडिया पर पिटाई का वायरल हो रहा वीडियो

पृथ्वी शॉ ने सरफराज के भाई मुशीर पर बल्ले से किया हमला, सोशल मीडिया पर पिटाई का वायरल हो रहा वीडियो

अक्टूबर 8, 2025

Fastest fifty of IPL:ये हैं IPL में लगी अब तक की 5 सबसे FASTEST फिफ्टी, पहले नंबर पर यशस्वी, तीसरे नंबर के खिलाड़ी का नाम जान चौंक जाएंगे आप।

मई 12, 2023

भावुक स्टोरी ने खींचा ध्यान

चर्चा उस समय और बढ़ गई, जब आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक स्टोरी साझा की। उन्होंने लिखा, “मुझे कई बार धोखा मिला, फिर भी मैंने कभी एक शब्द नहीं कहा। लेकिन एक कदम आगे बढ़ाने के बाद भी ऐसा होगा, इस पर अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है।” इसके बाद उन्होंने एक और बात लिखी, “हर एक अफवाह सच है। सोशल मीडिया पर उनके बारे में आप जो कुछ भी देख रहे हैं, वह सब सच है।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें शुरू कर दीं।

क्या सगाई टूट गई है?

आकृति की इस स्टोरी के बाद कई लोग मान रहे हैं कि दोनों की सगाई टूट चुकी है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, आकृति की ओर से लगाए गए संकेतों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर पृथ्वी शॉ ने भी अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

टीम इंडिया से बाहर हैं पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट के प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाया था। इसके अलावा वह सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज भी हैं।

हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से खराब फॉर्म और फिटनेस की वजह से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला है।

कौन हैं आकृति अग्रवाल?

आकृति अग्रवाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली हैं। वह एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने मुंबई से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म ‘त्रिमुख’ में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन जब तक दोनों में से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक इन बातों की पुष्टि नहीं की जा सकती।

Tags: Akriti AgrawalPrithvi shaw
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

पृथ्वी शॉ ने सरफराज के भाई मुशीर पर बल्ले से किया हमला, सोशल मीडिया पर पिटाई का वायरल हो रहा वीडियो

पृथ्वी शॉ ने सरफराज के भाई मुशीर पर बल्ले से किया हमला, सोशल मीडिया पर पिटाई का वायरल हो रहा वीडियो

by Vinod
अक्टूबर 8, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।  Prithvi Shaw Tried to Hit Musheer Khan महज 19 साल की उम्र में प्रथ्वी शॉ को...

Fastest fifty of IPL:ये हैं IPL में लगी अब तक की 5 सबसे FASTEST फिफ्टी, पहले नंबर पर यशस्वी, तीसरे नंबर के खिलाड़ी का नाम जान चौंक जाएंगे आप।

by Vikas Baghel
मई 12, 2023

दिन प्रतिदिन IPL  में नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, कभी कोई सबसे तेज गेंद फेंक देता है तो कभी कोई...

IND VS NZ T20: पृश्वी शॉ vs ऋतुराज गायकवाड, कौन करेगा शुभमन गिल के साथ पारी की शुरूआत, एक्सप्लेनर में जानिए किसका है पलरा भारी?

by Vikas Baghel
जनवरी 25, 2023

वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को चारो खाने चित्त करने और सीरीज को 3-0 से जीतकर कीवीयों को वाइटवॉश करने के...

पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी में बनाया अबतक का दूसरा सर्वाधिक स्कोर

by Vikas Baghel
जनवरी 13, 2023

भारतीय युवा तेजतर्रार और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जिन्हें लोग दूसरा सहवाग भी कहते हैं, हाइट थोड़ी कम है तो...

Next Post
E20 Ethanol Fuel: सरकार और ऑटो कंपनियों ने फैली गलतफहमियों पर दिया जवाब, क्या पुराने वाहन भी सुरक्षित

E20 Ethanol Fuel: सरकार और ऑटो कंपनियों ने फैली गलतफहमियों पर दिया जवाब, क्या पुराने वाहन भी सुरक्षित

Gas Supply Rules: भारत ने गैस सप्लाई के आपात नियम हटाए, उद्योगों और ऊर्जा क्षेत्र को मिली बड़ी राहत

Gas Supply Rules: भारत ने गैस सप्लाई के आपात नियम हटाए, उद्योगों और ऊर्जा क्षेत्र को मिली बड़ी राहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist