मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP BJP Strategy: 2027 चुनाव की तैयारी तेज, बीजेपी ने सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल, संगठन और चुनावी तैयारी पर चर्चा करी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी ने एनडीए सहयोगियों के साथ अहम बैठक की। नेताओं ने मिलकर चुनाव लड़ने, बेहतर तालमेल बनाने और पिछली चुनावी सफलताओं को दोहराने का भरोसा जताया।

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
UP BJP Strategy 2027
Share on FacebookShare on Twitter

UP BJP Strategy 2027: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अभी से चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी सहयोगी दलों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, सीटों के तालमेल और गठबंधन की मजबूती जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

नितिन नबीन ने दिया बड़ा संदेश

बैठक के बाद बीजेपी नेता नितिन नबीन ने कहा कि उनकी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने में पूरी तरह सक्षम है। इसके बावजूद एनडीए के सभी सहयोगी दल मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई तक पहुंचाना है।

RELATED NEWS

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

अगस्त 22, 2026
Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

अगस्त 22, 2026

नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उनका कहना था कि सरकार की योजनाओं और जनता के बीच किए गए काम के भरोसे एनडीए वर्ष 2027 में फिर से मजबूत बहुमत के साथ सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

सरकार और संगठन पर रहेगा फोकस

बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी खास जोर दिया गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर चुनाव की तैयारी करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य वर्ष 2017 जैसी ऐतिहासिक जीत दोबारा हासिल करना है।

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि प्रदेश की जनता विकास, कानून व्यवस्था और सुरक्षा चाहती है। उन्होंने दावा किया कि लोग दोबारा पुराने दौर की राजनीति नहीं चाहते।

चुनावी आंकड़ों पर भी चर्चा

बीजेपी के लिए वर्ष 2017 का चुनाव अब भी सबसे बड़ी सफलता माना जाता है। उस चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनमें अकेले बीजेपी के खाते में 312 सीटें आई थीं।

हालांकि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में एनडीए का आंकड़ा घटकर 273 सीटों तक पहुंच गया। वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन ने 125 सीटें जीती थीं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी अब पहले से ज्यादा सतर्क होकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हुए उपचुनावों में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके अनुसार इससे साफ है कि विपक्ष का प्रचार जनता पर ज्यादा असर नहीं डाल पाया।

सीटों पर होगा आपसी तालमेल

बैठक में एनडीए के सहयोगी दलों ने भी अपनी राय रखी। राष्ट्रीय लोक दल के नेता त्रिलोक त्यागी ने कहा कि जिस सीट पर जो उम्मीदवार सबसे मजबूत होगा, उसी को चुनाव लड़ाया जाएगा, चाहे वह किसी भी सहयोगी दल का हो।

निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने कहा कि फिलहाल ध्यान संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर है। वहीं अपना दल के नेता आशीष पटेल ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सहयोगी दलों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना था।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मजबूत संगठन और गठबंधन का तालमेल बीजेपी की बड़ी ताकत मानी जाती है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि यह रणनीति वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कितना असर दिखाती है।

Tags: BJP NewsUttar Pradesh Politics
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Election 2027:उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज...

Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Leaders Security:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

BSP MLA Umashankar Singh Death

BSP MLA उमाशंकर सिंह का निधन: कैंसर से लंबी जंग हारे अंतिम विदाई में पहुंचे योगी और मायावती, दी श्रद्धांजलि

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

 BSP MLA Umashankar Singh Death: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक और बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार...

Next Post
: Ram Mandir Donation Theft Investigation

Donation Theft : चढ़ावा चोरी मामले की पूछताछ में आरोपी अविनाश ने उगले गहरे राज़, सामने आई चौंकने वाली जानकारियां

Ind vs Eng 3rd T20: ट्रेंट ब्रिज में मौसम पर टिकी निगाहें, क्या बारिश डालेगी खलल, पहली जीत की तलाश में टीम इंडिया

Ind vs Eng 3rd T20: ट्रेंट ब्रिज में मौसम पर टिकी निगाहें, क्या बारिश डालेगी खलल, पहली जीत की तलाश में टीम इंडिया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist