Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन साल का पांचवां महीना माना जाता है। यह महीना भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। सावन में भक्त पूरे श्रद्धा भाव से शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना करते हैं। मान्यता है कि इस महीने सच्चे मन से की गई शिव आराधना का विशेष फल मिलता है।
इस बार बन रहे हैं कई शुभ योग
द्रिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और इसका समापन 28 अगस्त को होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस बार सावन कई शुभ संयोगों के साथ शुरू होगा। इनमें आयुष्मान योग सबसे खास माना जा रहा है। इसके अलावा गुरु, शुक्र और चंद्रमा की युति से त्रिग्रही योग भी बनेगा। वहीं, शनि वक्री रहेंगे और गुरु अस्त रहेंगे। ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे ग्रहों का संयोग कई वर्षों बाद बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।
मेष राशि वालों के लिए शुभ समय
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। भगवान शिव की कृपा से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे सम्मान बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने और रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत बताए गए हैं।
कर्क राशि को मिलेगा भाग्य का साथ
कर्क राशि के लोगों के लिए भी सावन शुभ माना जा रहा है। इस दौरान मानसिक तनाव कम हो सकता है और परिवार में खुशियों का माहौल बना रह सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना जताई गई है। साथ ही, कई पुराने काम भी पूरे हो सकते हैं।
सिंह राशि की आर्थिक स्थिति हो सकती है मजबूत
सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से बेहतर माना जा रहा है। आत्मविश्वास बढ़ सकता है और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। अगर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना है, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना बताई गई है। समाज में आपकी पहचान भी मजबूत हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों को मिल सकता है लाभ
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए भी सकारात्मक रह सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रह सकती हैं और स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार देखने को मिल सकता है।
Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय विश्वासों पर आधारित है। अलग-अलग लोगों के अनुभव और मान्यताएं अलग हो सकती हैं। News1india इस जानकारी की सत्यता या इसके परिणामों की पुष्टि नहीं करता।









