बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Road Accident: मवेशी को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा, हाईवे पर क्रॉस बैरियर चीरता हुआ कार में घुसा, दो मजदूरों की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर में मवेशी को बचाने के प्रयास में इनोवा कार क्रॉस बैरियर से टकरा गई। बैरियर कार में घुस गया, जिससे दो मजदूरों की मौत हुई, जबकि तीन लोग सुरक्षित बच गए।

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
Road Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur Road Accident: कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झांसी हाईवे पर मावर गांव के पास अचानक सामने आए एक मवेशी को बचाने की कोशिश में इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रॉस बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोहे का बैरियर कार को चीरते हुए बीच तक पहुंच गया। इस हादसे में कार में सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ठेकेदार समेत तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

काम खत्म कर घर लौट रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार, कानपुर के दादानगर निवासी शीशा ठेकेदार सतेंद्र कुमार उरई में एक मकान के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। उनके साथ पहलवानपुरवा, नवाबगंज निवासी 35 वर्षीय पेंटर अजय कुमार और गंगा बैराज के पास डंडीवाड़ी क्षेत्र में रहने वाले 38 वर्षीय टाइल्स कारीगर सुनील भी काम कर रहे थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे काम खत्म होने के बाद सभी लोग इनोवा कार से अपने घर लौट रहे थे। कार में ठेकेदार समेत कुल पांच लोग सवार थे और वाहन सतेंद्र कुमार चला रहे थे।

RELATED NEWS

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

मवेशी को बचाने में हुआ बड़ा हादसा

जब कार मावर गांव के पास पहुंची, तभी अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने तुरंत कार को बाईं ओर मोड़ दिया। उस समय कार की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। तेज रफ्तार होने के कारण कार सीधे क्रॉस बैरियर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैरियर कार को चीरते हुए अंदर तक घुस गया।

बैरियर की सीधी चपेट में आगे की सीट पर बैठे अजय कुमार और उनके पीछे बैठे सुनील आ गए। दोनों को गंभीर चोटें लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

तीन लोग सुरक्षित बच निकले

इस दुर्घटना में चालक सतेंद्र कुमार, नवाबगंज निवासी पेंटर विशाल और राजेश की जान बच गई। राजेश को हल्की चोट आई है, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चालक सतेंद्र कुमार ने बताया कि कार के अंदर हल्की भाप जैसी बनी हुई थी। इसी वजह से जब उन्होंने कार को बाईं ओर मोड़ा, तो उन्हें सड़क किनारे लगा बैरियर दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही भोगनीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। भोगनीपुर इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

Tags: DehatNews1IndiaROAD ACCIDENT
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

इंदौर के मरीमाता चौराहे के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार...

Next Post
Uttar Pradesh Teacher Cashless Medical Scheme

CM Cashless Medical Scheme: यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब परिवार समेत मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

Sourav Ganguly Birthday : सहवाग को बनाया ओपनर , धोनी पर जताया भरोसा, जिनके फैसलों ने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर

Sourav Ganguly Birthday : सहवाग को बनाया ओपनर , धोनी पर जताया भरोसा, जिनके फैसलों ने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In