शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home शिक्षा

UGC NET Paper Leak : परीक्षा के कई 90% सवाल वायरल PDF से मिलने के बाद NTA और सरकार पर उठ रहे गंभीर सवाल

UGC NET 2026 की सोशियोलॉजी परीक्षा को लेकर वायरल PDF पर सवाल उठे हैं। छात्र कई प्रश्नों के मेल खाने का दावा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सरकार से जवाब मांगा है, जबकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026
in शिक्षा
UGC NET 2026 Paper Leak Controversy
Share on FacebookShare on Twitter

UGC NET 2026 Paper Leak Controversy : देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक का मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। नीट परीक्षा विवाद के बाद अब UGC NET 2026 की परीक्षा भी सवालों के घेरे में आ गई है। इस बार मामला 30 जून को आयोजित हुई सोशियोलॉजी (Sociology) की परीक्षा से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक PDF को लेकर कई अभ्यर्थियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

वायरल PDF को लेकर छात्रों का दावा

सोशल मीडिया पर करीब 100 पन्नों का एक PDF तेजी से वायरल हो रहा है। परीक्षा में शामिल हुए कई छात्रों का कहना है कि इस PDF में मौजूद बड़ी संख्या में सवाल परीक्षा में पूछे गए सवालों से मेल खाते हैं। छात्रों का दावा है कि सिर्फ सवाल ही नहीं, बल्कि उनके विकल्पों का क्रम भी काफी हद तक एक जैसा दिखाई देता है।

RELATED NEWS

No Content Available

अभ्यर्थियों का कहना है कि यह कोई सामान्य नोट्स नहीं हैं, बल्कि परीक्षा के प्रश्न तैयार करने में इस्तेमाल किए गए दस्तावेज़ हो सकते हैं। कुछ छात्रों का दावा है कि परीक्षा में पूछे गए लगभग 90 सवाल इस वायरल PDF से मिलते-जुलते हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि PDF का मेटाडेटा 30 जून की सुबह का बताया जा रहा है, जबकि परीक्षा उसी दिन दोपहर में हुई थी।

पेपर बेचने के भी लगाए गए आरोप

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में यह दावा किया गया है कि कथित प्रश्न पत्र करीब 2.25 लाख रुपये में बेचा जा रहा था। यह भी आरोप लगाया गया है कि इस कथित नेटवर्क का संबंध बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों से है।

कुछ छात्र संगठनों और सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि यही नेटवर्क आने वाली अन्य परीक्षाओं, जैसे CSIR-NET, HTET और ADA के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने की बात भी कर रहा था। हालांकि इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राहुल गांधी ने सरकार से पूछे सवाल

इन दावों के सामने आने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और NTA पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा से पहले प्रश्न तैयार करने से जुड़े दस्तावेज़ सोशल मीडिया पर पहुंच गए थे, तो यह बेहद गंभीर मामला है।

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि कथित प्रश्न पत्र लाखों रुपये लेकर छात्रों को बेचे जा रहे थे। उन्होंने कहा कि लगातार परीक्षा से जुड़े विवाद सामने आने के बावजूद छात्रों को न तो स्पष्ट जवाब मिल रहा है और न ही समय पर न्याय। उनके अनुसार, सरकार को इस पूरे मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।

जांच की मांग हुई तेज

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए NTA को जांच करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, अब तक शिक्षा मंत्रालय या NTA की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में छात्र जांच के नतीजों और आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

Tags: NTA Exam ControversyPaper Leak NewsUGC NET 2026
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
E20 Petrol Controversy

E20 Petrol Controversy: E20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान के दावों के बीच आमने-सामने आए आंदोलनकारी और केंद्रीय मंत्री

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ये निर्देश

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ये निर्देश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist