बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

UP Weather Alert: यूपी में 23 अगस्त तक मूसलाधार बारिश के आसार,10 जिलों में रेड और 5 में ऑरेंज अलर्ट

यूपी में भारी बारिश का दौर जारी है। अगले 48 घंटे दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में अत्यधिक बारिश की चेतावनी है। 23 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। चित्रकूट और वाराणसी में स्कूल बंद रहेंगे।

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026
in मौसम
UP Weather Alert
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Alert:उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के निकट बने निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है। लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

RELATED NEWS

UP Weather Update

UP Weather: 23 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगस्त 17, 2026
Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

अगस्त 14, 2026

प्रयागराज में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में प्रयागराज में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। मेजा, प्रयागराज में 192 मिमी बारिश हुई, जबकि कोरांव में 126 मिमी और सोनभद्र के घोरावल में 123 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बिजनौर के नगीना में 140 मिमी, बिजनौर नगर में 146 मिमी और संभल के गुन्नौर में 150 मिमी बारिश हुई।

अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सक्रिय मॉनसूनी सिस्टम और ट्रफ लाइन के प्रभाव से बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 23 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला बने रहने का अनुमान है।

इन जिलों में रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, महोबा और आसपास के क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, हमीरपुर और ललितपुर में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में यलो अलर्ट

गाजीपुर, आजमगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, औरैया, जालौन, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है। इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

चित्रकूट और वाराणसी में कक्षा 8 तक स्कूल बंद

भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए चित्रकूट और वाराणसी में कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। चित्रकूट में जिलाधिकारी के निर्देश पर 19 अगस्त को प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

प्रशासन ने लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव को देखते हुए यह निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम के बीच विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है।

Tags: heavy rainup weatherUttar Pradesh Rain
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Weather Update

UP Weather: 23 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रविवार के बाद सोमवार को भी...

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Weather Update: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों पर हालात मुश्किल हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का...

Heavy Rain Alert India

Heavy Rain: 6 राज्यों में आफत की बारिश, यूपी में गंगा ने डुबोए 25 मकान; राजस्थान में 12 इंच तक पानी बाढ़ जैसे हालात

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

 Heavy Rain Alert : देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर बेहद सक्रिय नजर आ रहा है। मध्य...

UP Weather: यूपी में फिर बरसेगा मानसून, कल 40 जिलों पर बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक बदल सकता है मौसम

UP Weather: यूपी में फिर बरसेगा मानसून, कल 40 जिलों पर बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक बदल सकता है मौसम

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में लोगों को उमस और गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)...

UP Weather Update

UP Weather Update:यूपी में 1अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, पश्चिमी जिलों में अच्छी बारिश के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist